Try GOLD - Free
डिलीवरी के बाद 2 महीने में वजन कम करने का आसान तरीका
Grehlakshmi
|January 2025
बच्चे के जन्म के बाद एक महिला में वजन बढ़ना आम बात है। अगर इसका समय पर समाधान न किया जाए तो इस बढ़े हुए वजन को कम करना मुश्किल हो जाता है। यहां हम बढ़े हुए वजन को कम करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
मा बनना किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत एहसास होता है और यही कारण है कि वह अपने बढ़ते हुए वजन पर ठीक से ध्यान नहीं देती है क्योंकि होने वाली मां के लिए उसके बच्चे की सेहत और वजन सबसे ज्यादा मायने रखता है। एक मां के लिए सबसे जरूरी होता है पौष्टिक आहार लेना, जिससे मां के साथ-साथ बच्चा भी स्वस्थ रहता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते रहते हैं। वहीं डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने की समस्या ज्यादातर माताओं में देखने को मिलती है। हार्मोन में होने वाले बदलाव के कारण महिलाओं को डिलीवरी के बाद कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। डिलीवरी के बाद नई मां को सेहत में सुधार करने के लिए घी, मेवे और कई तरह के मसाले का सेवन कराया जाता है, जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहे, लेकिन इसकी वजह से काफी तेजी से उनका वजन भी बढ़ने लगता है। अगर आप भी हाल ही में मां बनी हैं और वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो वजन को नियंत्रित रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकती हैं।
स्तनपान को दें महत्व
कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने का समय नहीं मिल पाता है। क्या आप जानती हैं कि यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसकी वजह से महिलाओं में स्तन से जुड़ी परेशानियां भी देखी जाती हैं। अगर डिलीवरी के बाद आप अपना वेट और पेट दोनों कम करना चाहती हैं तो स्तनपान जरूर कराएं। स्तनपान वजन को कम करने में सहायक है। जो महिलाएं बच्चे को दूध पिलाती हैं, उनका शरीर, भीतर जमे हुए फैट्स सेल्स का प्रयोग करती हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और आप मोटापे का शिकार नहीं बनती हैं।
कैलोरी पर ध्यान दें
पूरे दिन में आप क्या खाती हैं और क्या खाने की जरूरत है। आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए। डिलीवरी के बाद नई मां को ज्यादा ऊर्जा और कैलोरी की जरूरत होती है। वजन घटाने के लिए रोजाना करीब 2000 से 2500 कैलोरी लेनी चाहिए। इसलिए भोजन में मौजूद कैलोरी का पता लगाकर ही उसे डाइट में शामिल करें।
संतुलित आहार का सेवन
This story is from the January 2025 edition of Grehlakshmi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

