Try GOLD - Free
सैन्य शक्ति व विकास यात्रा का होगा प्रदर्शन
Jansatta
|January 26, 2026
आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भारत अपने शौर्य व उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा।
-
- कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज
समारोह में भारत अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा। नई गठित सैन्य इकाइयों के साथ-साथ आपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के प्रारूप भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' पर केंद्रित है।
सेना के तीनों अंगों की झांकी का आकर्षण होगा आपरेशन सिंदूर। रफाल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर विमान दिखाएंगे करतब।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी समारोह की अगुआई, वंदे मातरम की थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की अगुआई करेंगी, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस साल कुल 30 झांकी कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत होंगी। इसमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस वर्ष लगभग 2,500 सांस्कृतिक कलाकार हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करेंगे।
सेना के तीनों अंगों की एक झांकी में मई की शुरुआत में आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के प्रारूप होंगे। यह परेड का प्रमुख आकर्षण रहने की संभावना है। यह झांकी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के प्रति निर्णायक प्रतिक्रिया देने के संकल्प का प्रतिनिधित्व करेगी।
This story is from the January 26, 2026 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta
उग्रवादियों ने घरों व फार्महाउस में आग लगाई
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में फिर भड़की हिंसा
2 mins
January 27, 2026
Jansatta
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, बारिश के आसार
पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो सकता है भारी हिमपात
1 mins
January 27, 2026
Jansatta
किश्तवाड़ में अभियान का दायरा बढ़ाया गया
आतंकियों का पता लगाने के लिए
1 mins
January 27, 2026
Jansatta
प्रधानमंत्री के बहुरंगी साफे ने सभी का ध्यान खींचा
अपनी वेशभूषा को लेकर मोदी बटोरते रहे हैं सुर्खियां| सुनहरे रंग की मोर पंख की आकृति की कढ़ाई जड़ी थी
2 mins
January 27, 2026
Jansatta
देश की 56 हजार से अधिक ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है कंप्यूटर
पंजाब में केवल दो फीसद ग्राम पंचायतों के पास सुविधा मौजूद| हरियाणा में कुल ग्राम पंचायतों में से दस फीसद में उपलब्ध
1 mins
January 27, 2026
Jansatta
बजट सत्र को लेकर आज हो सकती है सर्वदलीय बैठक
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।
1 mins
January 27, 2026
Jansatta
'भारतीय क्रिकेट के कुशल वास्तुकार थे बिंद्रा'
84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस| 1993 से 1996 तक बीसीसीआइ के अध्यक्ष रहे इंदरजीत
2 mins
January 27, 2026
Jansatta
अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा से पहले सिएटल में बैठक
वाशिंगटन राज्य से अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा से पहले, सिएटल में आयोजित एक कारोबारी बैठक में एआइ, कृषि प्रौद्योगिकी, क्वांटम और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर जोर दिया गया।
1 min
January 27, 2026
Jansatta
यूजीसी, शंकराचार्य मामला : बरेली के नगर मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा
बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को सेवा से इस्तीफा दे दिया।
2 mins
January 27, 2026
Jansatta
लालकिले पर भारत पर्व शुरू, अब देख सकेंगे गणतंत्र की झांकियां
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियां अब लालकिले में आयोजित भारत पर्व में देखी जा सकेगी।
1 min
January 27, 2026
Listen
Translate
Change font size

