استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

احصل على وصول غير محدود إلى أكثر من 9000 مجلة وصحيفة وقصة مميزة مقابل

$149.99
 
$74.99/سنة

يحاول ذهب - حر

सैन्य शक्ति व विकास यात्रा का होगा प्रदर्शन

January 26, 2026

|

Jansatta

आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भारत अपने शौर्य व उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा।

  • कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज

समारोह में भारत अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा। नई गठित सैन्य इकाइयों के साथ-साथ आपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के प्रारूप भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' पर केंद्रित है।

सेना के तीनों अंगों की झांकी का आकर्षण होगा आपरेशन सिंदूर। रफाल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर विमान दिखाएंगे करतब।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी समारोह की अगुआई, वंदे मातरम की थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की अगुआई करेंगी, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस साल कुल 30 झांकी कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत होंगी। इसमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस वर्ष लगभग 2,500 सांस्कृतिक कलाकार हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करेंगे।

सेना के तीनों अंगों की एक झांकी में मई की शुरुआत में आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के प्रारूप होंगे। यह परेड का प्रमुख आकर्षण रहने की संभावना है। यह झांकी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के प्रति निर्णायक प्रतिक्रिया देने के संकल्प का प्रतिनिधित्व करेगी।

المزيد من القصص من Jansatta

Jansatta

घाटे का गुणा-भाग

लूखाते का घाटा : चालू खाते का घाटा (करंट अकाउंट डेफिसिट) देश में विदेशी मुद्रा की कुल आवक व निकासी का अंतर बताता है।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

आइयूएमएल के नेताओं ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से मुलाकात की

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) के नेताओं ने केरल साहित्य महोत्सव में शामिल होने आईं नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से मुलाकात की और कहा कि इस बातचीत से उन्हें मानवीय मूल्यों की गहरी समझ हासिल करने में मदद मिली।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

मुंबई : रेलवे स्टेशन पर प्राध्यापक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई में मलाड रेलवे स्टेशन पर एक प्राध्यापक की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के मामले में 27 वर्षीय आरोपी को वारदात के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

डीआरआइ ने 55 करोड़ रुपए मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) ने एक गुप्त मेफेड्रोन विनिर्माण प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार कर 55 करोड़ रुपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

विदेशी निवेश, मुद्रास्फीति और छूट

निवेश : सार्वजनिक उपक्रमों में सरकारी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया विनिवेश कहलाती है।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा व आतंक के खिलाफ साझा मोर्चेबंदी पर जोर

भारत-यूरोपीय संघ 27 को मक्त व्यापार समझौते की घोषणा को तैयार

time to read

2 mins

January 26, 2026

Jansatta

सैन्य शक्ति व विकास यात्रा का होगा प्रदर्शन

आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भारत अपने शौर्य व उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा।

time to read

3 mins

January 26, 2026

Jansatta

दिल्ली को देश का आर्थिक केंद्र बनाने की जरूरत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में अपने पहले गणतंत्र दिवस भाषण में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, विकास, प्रदूषण नियंत्रण और व्यापार सुगमता जैसे क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और राजधानी को एक आर्थिक केंद्र के रूप में पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

कराची : आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हुई

पाकिस्तान के कराची में एक शापिंग प्लाजा में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है जबकि एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

time to read

1 min

January 26, 2026

Jansatta

सबसे ठंडा रहा पालम

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कई दिनों से लगातार तेज हवाएं चल रही हैं।

time to read

1 min

January 26, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size