Try GOLD - Free
महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, जारी रहा प्रचार
Jansatta
|January 15, 2026
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे में दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।
इस बीच, राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने एक असामान्य निर्णय लेते हुए मतदान से पहले 48 घंटे की 'मौन अवधि' के दौरान घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दे दी। इसके लिए 13 साल पुराने आदेश का हवाला दिया गया। चुनाव को लेकर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र के नगर निकायों की 2,869 सीटों के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
बीएमसी चुनाव और मतगणना के दौरान मुंबई में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 29 नगर निगमों के चुनाव छह साल से अधिक समय के अंतराल के बाद हो रहे हैं, क्योंकि इनके कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इन नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीराभायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडीनिजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराजकुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।
This story is from the January 15, 2026 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta
'धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन नमाज न हो'
मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन नमाज से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
1 min
January 21, 2026
Jansatta
राजमार्ग के खुले मैदानों में मोबाइल नेटवर्क गायब
देशभर में फैले राजमार्ग के खुले मैदानों में मोबाइल नेटवर्क गुल हो रहा है।
2 mins
January 21, 2026
Jansatta
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फटकार लगाई।
1 mins
January 21, 2026
Jansatta
राज्य पुलिस केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के अपराधों के मामले में राज्य पुलिस केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है और आरोप पत्र भी दाखिल कर सकती है।
1 min
January 21, 2026
Jansatta
नवीन मेरे बास, मैं भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी समारोह में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
4 mins
January 21, 2026
Jansatta
नोएडा : इंजीनियर की मौत के मामले में भवन निर्माता गिरफ्तार, जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है।
1 mins
January 21, 2026
Jansatta
सदन में आने पर ही लगेगी सांसदों की हाजिरी
आने वाले बजट सत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए देश के माननीयों को सदन के भीतर आकर ही हाजिरी लगानी होगी।
1 mins
January 21, 2026
Jansatta
भारत सोई हुई ताकत, बन सकता है शीर्ष अर्थव्यवस्था
वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में एक सुर से भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश संभावनाओं की सराहना की।
2 mins
January 21, 2026
Jansatta
असम के कोकराझार में हिंसा व आगजनी
आरएएफ तैनात, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
2 mins
January 21, 2026
Jansatta
सोना पहली बार 1.5 लाख रुपए के पार, चांदी 20400 रुपए उछली
सोना और चांदी दोनों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
1 mins
January 21, 2026
Listen
Translate
Change font size

