Denemek ALTIN - Özgür
महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, जारी रहा प्रचार
Jansatta
|January 15, 2026
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे में दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।
इस बीच, राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने एक असामान्य निर्णय लेते हुए मतदान से पहले 48 घंटे की 'मौन अवधि' के दौरान घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दे दी। इसके लिए 13 साल पुराने आदेश का हवाला दिया गया। चुनाव को लेकर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र के नगर निकायों की 2,869 सीटों के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
बीएमसी चुनाव और मतगणना के दौरान मुंबई में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 29 नगर निगमों के चुनाव छह साल से अधिक समय के अंतराल के बाद हो रहे हैं, क्योंकि इनके कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इन नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीराभायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडीनिजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराजकुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।
Bu hikaye Jansatta dergisinin January 15, 2026 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Jansatta'den DAHA FAZLA HİKAYE
Jansatta
थोक महंगाई दिसंबर में आठ माह के उच्च स्तर 0.83% पर
विनिर्माण और खाद्य कीमतों में तेजी का असर
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
सिंधु बाहर; श्रीकांत, प्रणय व मालविका आगे बढ़े
इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
राजधानी में ठंड से थोड़ी राहत, पर पंजाब व हरियाणा में छूटी कंपकंपी
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
ईडी ने कुछ भी जब्त नहीं किया है, विचार करने का मतलब नहीं
तृणमूल की याचिका का निस्तारण करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर शुरू
अधिकारी के मुताबिक, व्यापार समझौते की वार्ता का यह समय महत्त्वपूर्ण है
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
'जुबिन गर्ग सिंगापुर में डूबने से पहले बहुत ज्यादा नशे में थे'
सिंगापुर की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि गायक जुबिन गर्ग पिछले साल सितंबर में लाजरस द्वीप के पास 'काफी नशे में' थे और लाइफ जैकेट पहनने से मना करने के बाद डूब गए थे।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
नीट-पीजी 2025 का कटआफ घटाया गया
दो दौर के भर्ती परामर्श के बाद
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
छठे खिताब की उम्मीद में भारतीय टीम
भारत 16 अंडर-19 विश्व कप में पांच बार विजेता रहा है| अमेरिका से आज पहला मुकाबला
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
व्यापार घाटा 116 अरब डालर के स्तर पर पहुंचा
चीन को भारत से निर्यात में वृद्धि
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
यूएपीए : कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी दोषी करार
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कश्मीरी अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) मामले में दोषी ठहराया।
1 min
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
