Try GOLD - Free

नफरत के विरुद्ध

Jansatta

|

December 28, 2025

भारत अभी तक हिंदू राष्ट्र नहीं बना है, लेकिन हिंदू राष्ट्र की कुछ झांकियां दिखने लगी हैं उन राज्यों में जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं।

पिछले सप्ताह जैसे-जैसे क्रिसमस करीब आया बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के 'सिपाही' फैल गए। जिन मालों के बाहर क्रिसमस की सजावट की गई थी, उनके सामने ये 'सिपाही' प्रकट हुए तोड़फोड़ करने। जिन स्थलों पर ईसाई लोग इकट्ठा हुए थे ईसा मसीह के जन्मदिन को मनाने वहां भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य पहुंच गए लोगों को टोकने।

इन हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर दिखे। जबलपुर के एक गिरिजाघर में भारतीय जनता पार्टी की विधायक दिखीं एक दिव्यांग महिला को डांटती हुईं। विधायक गुस्से में चिल्ला रही थीं यह कहते हुए कि धर्मांतरण नहीं होने देंगी। दिल्ली से एक वीडियो दिखा, जिसमें कुछ बच्चे सेंटा क्लाज की लाल टोपी पहने हुए हैं। उनको पकड़ कर जबरदस्ती टोपियां उतारते दिखे हिंदुत्व के 'सिपाही' यह कहते हुए कि 'क्रिसमस मनाना है, तो अपने घरों में जाकर मनाएं'। अनुमान है कि ऐसी कोई साठ से लेकर सौ घटनाएं हुईं और तकरीबन सारी हुईं भाजपा शासित राज्यों में। एक भी घटना के बाद न किसी को दंडित किया गया और न ही किसी मुख्यमंत्री ने अपनी आवाज ऊंची करके इन हिंदुत्व के सिपाहियों को टोका। ईसाइयों की आबादी भारत में दो फीसद से भी कम है, लेकिन आज के 'न्यू इंडिया' में इनको क्रिसमस भी नहीं मनाने दिया जा रहा है, बावजूद इसके कि भारत का संविधान इजाजत देता है धार्मिक आजादी की।

MORE STORIES FROM Jansatta

Jansatta

भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से बांग्लादेश को 18 रन से हराया

वैभव और अभिज्ञान के अर्धशतक, विहान ने लिए चार विकेट

time to read

3 mins

January 18, 2026

Jansatta

पहलगाम हमले के बाद स्थिति सुधरी, पर्यटक बढ़े

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद प्रतिकूल मौसम से जम्मू एवं कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को भारी झटका लगा था, लेकिन हालात सुधरने के साथ ही अब इसमें धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिख रहे हैं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

time to read

1 mins

January 18, 2026

Jansatta

विद्युत चालित वाहनों की बिक्री में गौतमबुद्धनगर ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले ने विद्युत चालित वाहनों के क्षेत्र में प्रदेश का नेतृत्व करना शुरू कर दिया है।

time to read

1 min

January 18, 2026

Jansatta

राज्यसभा में 19 विधेयक लंबित, सबसे पुराना 1992 का

जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित सबसे पुराना विधेयक सूची में| मल्लिकार्जुन खरगे के श्रम मंत्री रहते हुए पेश विधेयक भी शामिल

time to read

2 mins

January 18, 2026

Jansatta

मोदी ने तृणमूल सांसद के पिता को याद किया

विभाजन के दौरान मालदा को भारत में शामिल कराने का प्रसंग

time to read

1 mins

January 18, 2026

Jansatta

दूषित पेयजल से मौत, सरकार की बड़ी नाकामी

इंदौर में पेयजल त्रासदी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा

time to read

2 mins

January 18, 2026

Jansatta

कूटनीति से आगे

मेक्सिको और कैरिबियन समेत कई देशों तक फैला लैटिन अमेरिका भौगोलिक रूप से अमेरिका से जुड़ा हुआ है।

time to read

4 mins

January 18, 2026

Jansatta

बेरोजगारी, वाकई!

अच्छी खबरों की झड़ी लगी है।

time to read

4 mins

January 18, 2026

Jansatta

श्रमिकों की पेंशन गारंटी योजना लागू करने की तैयारी

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के पंजीकरण को तीन माह चलेंगे विशेष शिविर

time to read

2 mins

January 18, 2026

Jansatta

'खूबसूरती' को बलात्कार एवं 'तीर्थ फल' से जोड़ा

मध्य प्रदेश : कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

time to read

1 min

January 18, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size