Try GOLD - Free
बाजार का वर्चस्व और समाज की चिंता
Jansatta
|October 31, 2025
इस युग-सत्य को नहीं नकार सकते कि हम बाजार के किसी न किसी रूप के प्रभाव में हैं। हमारी अपनी हैसियत महज झूठा दंभ दिखाने तक सीमित है। सवाल उठता है कि बाजार किनके हाथ में है? क्या बाजार की सर्वोच्चता को कम नहीं किया जा सकता?
यूथार्थवाद के बगैर राजनीति स्थिर नहीं हो सकती। अरस्तू का यह सूत्र आज की वैश्विक राजनीति का सच है। खासकर उन देशों में जहां सत्ता के लिए हर वक्त खींचतान वाली राजनीति चलती है। यह राजनीति संविधान और अवाम के सामूहिक हित की बात करती है, लेकिन हकीकत में यह सब राजसत्ता हासिल करने के लिए होती है। स्थिरता इसका उद्देश्य नहीं होती। वहीं वक्त और बाजार राजनीति के औजार जैसे हैं। जब जैसी जरूरत होती है, ये अपने तेवर के साथ बदल जाते हैं। एक वक्त था राजनीति और बाजार धर्म के अधीन हुआ करते थे। समय बदला और धर्म तथा बाजार राजनीति के अधीन हो गए। आज धर्म और राजनीति बाजार के अधीन दिखाई पड़ते हैं। वैश्वीकरण ने बाजार को इतनी अधिक ताकत दे दी है कि राजसत्ता और धर्म भी इनके अधीन बने रहने में ही अपना हित देखने के लिए मजबूर हो गए हैं।
वैश्वीकरण के बाद दुनिया भर में हुए तमाम बदलावों में एक बदलाव व्यक्ति, परिवार और समाज की आपसी पूरकता में गिरावट भी शामिल है। इसका परिणाम यह हुआ कि हर व्यक्ति अमीर और ताकतवर बनने के लिए संसाधनों को बटोरने में लग गया। वह अपना रोब समाज पर दिखाने लगा। दूसरी तरफ, 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' वाली कहावत राजसत्ता और बाजार में चरितार्थ होने लगी। आज बाजार 'लाठी' भी है और 'भैंस' भी। इसलिए उसे चुनौती देने वाली कोई दूसरी ताकत नहीं है। राजसत्ता उसे अपना मुंह फैलाने और स्वर्णिम अवसर देने के लिए अपने देश के वित्तीय कानूनों में संशोधन करने में कोई संकोच नहीं करती है। गौरतलब है कि वैश्वीकरण के बाद विदेशी पूंजी के लिए भारत में सत्तासीन केंद्र सरकारें तमाम ऐसे संशोधन वित्तीय कानूनों में कर चुकी हैं, जिनके भावी परिणामों को लेकर चिंता जताई गई है।
This story is from the October 31, 2025 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta Delhi
भारत ने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हराया
ईशान किशन ने जड़ा अपना पहला टी20 शतक, भारतीय टीम ने 4-1 से श्रृंखला जीती
1 mins
February 01, 2026
Jansatta Delhi
आर्थिक वृद्धि मजबूत, पर राजनीतिक ध्रुवीकरण चिंताजनक
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि भारत में बढ़ता राजनीतिक ध्रुवीकरण पारदर्शिता को कमजोर कर रहा है और देश को विश्व के लिए एक रहस्य बना रहा है, भले ही आर्थिक वृद्धि के आंकड़े मजबूत बने हुए हों।
2 mins
February 01, 2026
Jansatta Delhi
सुविधा की राजनीति
अ जित पवार का अंतिम संस्कार जिस दिन किया जा रहा था, मैं एक मराठी दोस्त के साथ उनकी अंतिम विदाई को टीवी पर देख रही थी।
3 mins
February 01, 2026
Jansatta Delhi
या तो हम गैर सनातन हैं या वे, अब इसी की परीक्षा और पहचान होनी है
शं कराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि शास्त्र के मुताबिक जो गोभक्त होता है, वही हिंदू होता है।
7 mins
February 01, 2026
Jansatta Delhi
आइपीएस अधिकारियों के लिए अनिवार्य की गई दो वर्ष की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
सरकार ने साल 2011 बैच और उसके बाद के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारियों के लिए केंद्र में महानिरीक्षक (आइजी) के रूप में पैनल में शामिल होने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) या पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) पद पर कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य कर दिया है।
1 min
February 01, 2026
Jansatta Delhi
बजट आज, सीमा शुल्क सुधारों पर रहेंगी निगाहें
कि सरकार कर्ज-जीडीपी अनुपात को कब तक 60 फीसद के लक्ष्य तक लाने की बात कहती है।
1 min
February 01, 2026
Jansatta Delhi
भारत और अरब लीग के देशों ने जारी किया साझा घोषणा पत्र सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे
भारत और अरब लीग के देशों ने दोनों पक्षों के बीच गहरे संबंधों के लिए शनिवार को एक व्यापक दृष्टिकोण पेश किया।
1 min
February 01, 2026
Jansatta Delhi
अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिन्होंने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में उनकी (अरब लीग) भूमिका की सराहना की।
1 min
February 01, 2026
Jansatta Delhi
रैगिंग के आरोप में जबलपुर मेडिकल कालेज के आठ छात्र निलंबित
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के प्रथम वर्ष के एक छात्र की कथित तौर पर रैगिंग करने के मामले में एमबीबीएस के आठ छात्रों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
1 min
February 01, 2026
Jansatta Delhi
कर्नाटक में कारोबारी की आत्महत्या का मामला एसआइटी गठित, संयुक्त पुलिस आयुक्त करेंगे दल की अगुआई
कारोबारी सीजे राय की मौत के मामले की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन किया गया है।
1 mins
February 01, 2026
Listen
Translate
Change font size
