Try GOLD - Free
मां गुम जाएगी..!
Jansatta
|June 21, 2025
बात शुरू करते हैं 'महाभारत' से। सत्यवती एक मछुआरे की पुत्री थी, जो शूद्र वर्ण से संबंधित थी।
राजा शांतनु से विवाह के बाद दोनों की संतति भीष्म, चित्रांगद और विचित्रवीर्य को क्षत्रिय कुल का ही माना गया। महाभारत की एक और किरदार शकुंतला, विश्वामित्र (जो क्षत्रिय से ब्राह्मण बने) और अप्सरा मेनका की पुत्री थी। राजा दुष्यंत से विवाह के बाद उनकी संतान (भारत) क्षत्रिय थी। शूरसेन की पुत्री होने के कारण कुंती अलग कुल की थी, लेकिन सामाजिक मानदंडों के तहत घोषित पिता नहीं होने के कारण वे अपने पुत्र कर्ण को अपना नाम दे सकती थी। कर्ण की जाति तय हुई उस दंपति के पुरुष से जिसने उसका पालन-पोषण किया। मध्यकाल में राजपूत कुल की जोधाबाई का विवाह अकबर से हुआ। उनकी संतान को मुगल वंश का दर्जा मिला।
सत्यवती से लेकर जोधाबाई तक इतिहास की असाधारण स्त्रियां हैं। फिर भी इनकी संतानें इनके पिता के वर्ण से जानी गई। इन इक्का-दुक्का असाधारण स्त्रियों को हम जानते हैं, लेकिन हमारा पितृसत्तावादी सामाजिक व सांस्कृतिक इतिहास उन गुम हुई माताओं का है जिनकी संततियां अपने पिता के कुलनाम से जानी जाती हैं।
भारत उन चुनिंदा लोकतांत्रिक देशों में से है जिसने आजादी के बाद अपने संविधान में किसी तरह का जातिगत, धार्मिक व लैंगिक भेदभाव नहीं किया। सबको समान अधिकार दिए गए। यहीं से शुरू हुई नए भारत की नई तस्वीर। 'हिंदु-मुस्लिमसिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई' के नारे को शब्दशः लेते हुए अंतरधार्मिक शादियों की शुरुआत हुई। यह भी सच है कि कोई देश रातों-रात कागजों पर तैयार नहीं होता है। संविधान के दिए अधिकारों को सीमित तबके ने ही सही जमीन पर उतारने की धीरे-धीरे कोशिश की।
अंतरधार्मिक शादियां करने वाले दंपतियों के सामने मुहब्बत का मधुमास खत्म होने के बाद सबसे बड़ा सच सामने आता था, उसकी संतान के रूप में। संतान का धर्म/जाति क्या हो? खास कर तब जब महिला अपनी अस्मिता को लेकर सजग हो, तो लाजिम था कि पहली आपत्ति होती कि बच्चा, बाप के धर्म के नाम से ही क्यों जाना जाए? इसका हल यही था कि उपनाम में धर्म व जाति निरपेक्ष रहा जाए। बच्चे के नाम के साथ कोई सुंदर सा जातिविहीन उपनाम लगाया जाए।
This story is from the June 21, 2025 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta
जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम में दर्ज की रिकार्ड 400वीं जीत
आस्ट्रेलियाई ओपन में की रोजर फेडरर से बराबरी
2 mins
January 25, 2026
Jansatta
शतरंज : अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर हारे गुकेश
विश्व चैंपियन डी गुकेश को शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ बड़ी चूक कर बाजी को गंवा दिया।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण नौ हजार उड़ानें रद्द
अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से सप्ताहांत करीब 9,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
भविष्य की नहीं, वर्तमान की फिक्र
आज के दौर में हर जगह प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़ लगाई जा रही है।
2 mins
January 25, 2026
Jansatta
बारात घर में विश्राम कर सकेंगे मरीज और तीमारदार
एनडीएमसी ने शुरू की पहल
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
टी20 विश्व कप में भागीदारी पर पाक के प्रधानमंत्री करेंगे फैसला
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पीसीबी प्रमुख ने कहा
1 min
January 25, 2026
Jansatta
गणतंत्र दिवस से पूर्व पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोट
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद स्टेशन के पास रेल पटरी के एक हिस्से पर हुए मामूली विस्फोट में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया, जबकि ट्रेन के इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है।
1 mins
January 25, 2026
Jansatta
ट्रंप ने कनाडा पर 100 फीसद शुल्क लगाने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 फीसद शुल्क लगाने की धमकी दी।
1 min
January 25, 2026
Jansatta
ट्रंप ने कनाडा को दिया निमंत्रण वापस लिया
शांति बोर्ड में शामिल होने का मामला
2 mins
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

