Versuchen GOLD - Frei
मां गुम जाएगी..!
Jansatta
|June 21, 2025
बात शुरू करते हैं 'महाभारत' से। सत्यवती एक मछुआरे की पुत्री थी, जो शूद्र वर्ण से संबंधित थी।
राजा शांतनु से विवाह के बाद दोनों की संतति भीष्म, चित्रांगद और विचित्रवीर्य को क्षत्रिय कुल का ही माना गया। महाभारत की एक और किरदार शकुंतला, विश्वामित्र (जो क्षत्रिय से ब्राह्मण बने) और अप्सरा मेनका की पुत्री थी। राजा दुष्यंत से विवाह के बाद उनकी संतान (भारत) क्षत्रिय थी। शूरसेन की पुत्री होने के कारण कुंती अलग कुल की थी, लेकिन सामाजिक मानदंडों के तहत घोषित पिता नहीं होने के कारण वे अपने पुत्र कर्ण को अपना नाम दे सकती थी। कर्ण की जाति तय हुई उस दंपति के पुरुष से जिसने उसका पालन-पोषण किया। मध्यकाल में राजपूत कुल की जोधाबाई का विवाह अकबर से हुआ। उनकी संतान को मुगल वंश का दर्जा मिला।
सत्यवती से लेकर जोधाबाई तक इतिहास की असाधारण स्त्रियां हैं। फिर भी इनकी संतानें इनके पिता के वर्ण से जानी गई। इन इक्का-दुक्का असाधारण स्त्रियों को हम जानते हैं, लेकिन हमारा पितृसत्तावादी सामाजिक व सांस्कृतिक इतिहास उन गुम हुई माताओं का है जिनकी संततियां अपने पिता के कुलनाम से जानी जाती हैं।
भारत उन चुनिंदा लोकतांत्रिक देशों में से है जिसने आजादी के बाद अपने संविधान में किसी तरह का जातिगत, धार्मिक व लैंगिक भेदभाव नहीं किया। सबको समान अधिकार दिए गए। यहीं से शुरू हुई नए भारत की नई तस्वीर। 'हिंदु-मुस्लिमसिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई' के नारे को शब्दशः लेते हुए अंतरधार्मिक शादियों की शुरुआत हुई। यह भी सच है कि कोई देश रातों-रात कागजों पर तैयार नहीं होता है। संविधान के दिए अधिकारों को सीमित तबके ने ही सही जमीन पर उतारने की धीरे-धीरे कोशिश की।
अंतरधार्मिक शादियां करने वाले दंपतियों के सामने मुहब्बत का मधुमास खत्म होने के बाद सबसे बड़ा सच सामने आता था, उसकी संतान के रूप में। संतान का धर्म/जाति क्या हो? खास कर तब जब महिला अपनी अस्मिता को लेकर सजग हो, तो लाजिम था कि पहली आपत्ति होती कि बच्चा, बाप के धर्म के नाम से ही क्यों जाना जाए? इसका हल यही था कि उपनाम में धर्म व जाति निरपेक्ष रहा जाए। बच्चे के नाम के साथ कोई सुंदर सा जातिविहीन उपनाम लगाया जाए।
Diese Geschichte stammt aus der June 21, 2025-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta Delhi
चार अस्पतालों में 4002 नए पदों के सृजन को एलजी की मंजूरी
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की सिफारिश पर चार सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों और चिकित्सा व पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 4002 नए पदों के सृजन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
1 mins
January 16, 2026
Jansatta Delhi
दिल्ली के युवाओं को नहीं मिल रहा डीडीए के खेल परिसरों का लाभ
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा संचालित लगभग 17 बड़े खेल परिसरों में 'पे एंड प्ले' सुविधा अब महज एक मजाक बनकर रह गई है।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta Delhi
ईरान के शीर्ष अधिकारी समेत 18 लोगों पर अमेरिकी प्रतिबंध
अमेरिका ईरान की सत्तावादी सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के आरोपी ईरानी अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगा रहा है।
1 mins
January 16, 2026
Jansatta Delhi
देश में होने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे : मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने गुरुवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 सहित देश में होने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेगी।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Delhi
'हम दो हमारे दो वाला स्वरूप निजी निवेश वृद्धि को हतोत्साहित कर रहा'
महंगाई के हिसाब से समायोजन के बाद जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दरों के जो आंकड़े सामने रखे जा रहे हैं, वे भ्रामक हैं।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Delhi
शहरी क्षेत्रों में बढ़ी बेरोजगारी दर, 6.7 फीसद पर पहुंची
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी दर दिसंबर महीने में मामूली रूप से बढ़कर 4.8 फीसद पर पहुंच गई, जबकि नवंबर में यह 4.7 फीसद थी।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Delhi
हेनिल पटेल ने लिए पांच विकेट, भारत ने अमेरिका को हराया
हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए जिससे भारत ने गुरुवार को बारिश से प्रभावित आइसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को डकवर्थ लुईस पद्धति से छह विकेट से हरा दिया।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta Delhi
मुक्त व्यापार समझौते पर दस्तखत होने की उम्मीद
77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Delhi
जांच में बाधा संबंधी ईडी का आरोप गंभीर, इस मामले की समीक्षा जरूरी
तय की गई है।
1 mins
January 16, 2026
Jansatta Delhi
चीन के वीजा मामले में अभियोग तय करने के खिलाफ कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया
जनसत्ता संवाददाता नई दिल्ली, 15 जनवरी।
1 mins
January 16, 2026
Listen
Translate
Change font size
