Try GOLD - Free
ऐ ‘मालिक’ तेरे बंदे हम
Jansatta
|June 14, 2025
चकमक पत्थरों की रगड़ से आग की शुरुआत से लेकर अब तक ईंधन के न जाने कितने रूप बदले।
ईंधन का आगे बढ़ा हर रूप पहले से बेहतर साबित हुआ। दो पहियों के आविष्कार के बाद इंसान ने अपने वाहन को हवा में भी उड़ा दिया। विकास अगर वैज्ञानिक नजरिए से होता है तो अगली पीढ़ी के जलवे देख पिछली पीढ़ी के लिए नहीं रोना पड़ता कि हाय वो चकमक पत्थर वाली आग ही अच्छी थी। या, पशुगाड़ी का समय ही अच्छा था।
दुर्भाग्य से आज हमारे सामने एक ऐसा क्षेत्र खड़ा है जो जितना ज्यादा विकास कर रहा है संवेदनशील समाज का उससे उतना ज्यादा मोह भंग हो रहा है। छापेखाने के आविष्कार के बाद आधुनिक युग की विधा पत्रकारिता ने दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई। इसने व्यवस्था और जनता के बीच पुल बनने का दावा किया। माना गया कि पत्रकारिता की बिरादरी जनता के ही पक्ष में रहेगी इसलिए इसे लोकतंत्र के खंभे का दर्जा भी मिला।
पहले सड़कों पर दौड़ता और बाद में साइकिल से अखबारों को लेकर आता 'हाकर' जब खबरों की हांक लगाता था तब ऐसा खतरा नहीं था कि पता नहीं बरामदे में पड़ा अखबार हमारे घर की बैठक तक कितना सच और कितना झूठ ले जाएगा। 'हाकर' की हांक और अखबार की खबर में कोई अंतर नहीं होता था।
आज देश का बड़ा तबका खबरों के लिए टीवी पर निर्भर हो गया है। यह टीवी उसके फोन पर हर वक्त उसके साथ चलता है। टीवी ने अखबार की खबरों से उसका नयापन छीन लिया। टीवी के बाजार ने समझा दिया कि खबरें पहले लाने वाला विजेता है, चाहे वह 'सबसे पहले' के नाम पर कितना बड़ा झूठ ही न परोस दे। जब किसी एक खबर पर पांच एजेंसियां एक साथ काम कर रही हों, उन पांचों को ताक पर रख टीवी के एंकर अपना एजंडा परक विश्लेषण रखना शुरू कर देते हैं। छापेखाने से शुरू हुई पत्रकारिता का पहला उद्देश्य था व्यवस्था पर सवाल उठाना और टीवी पत्रकारिता का पहला उद्देश्य हो गया व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को अपमानजनक सवालों की जद में लाना।
This story is from the June 14, 2025 edition of Jansatta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Jansatta
Jansatta
सुखना झील को और कितना सुखाओगे
प्रधान न्यायाधीश ने चिंता जताते हुए कहा
1 mins
January 22, 2026
Jansatta
कोई भी शक्ति निरकश नहीं हो सकता
मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा
3 mins
January 22, 2026
Jansatta
निजाता की निधि
सूचना के इस असीमित एवं अनियंत्रित प्रवाह के दौर में हम सब सार्वजनिक प्रदर्शन को आतुर हैं।
4 mins
January 22, 2026
Jansatta
गौतमबुद्धनगर में पांच साल में 546 जिंदगियां खत्म
सर्दी के सितम के साथ ही दिल्लीएनसीआर, खासकर गौतमबुद्धनगर की सड़कों पर मौत का सफेद साया और गहराता जा रहा है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta
हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार, लेकिन अभी भी बहुत खराब श्रेणी में
राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण में हल्का सुधार देखा गया, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है।
1 min
January 22, 2026
Jansatta
दो बड़े नालों का होगा ड्रोन से सर्वेक्षण, 47 स्थानों पर हर महीने होगी पानी की जांच
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक और तकनीक-आधारित योजना 2028 (मिशन मोडएक्शन प्लान) की घोषणा की है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta
दिल्ली पुलिस का दावा वर्ष 2025 में संगीन अपराधों में कमी, वसूली बनी बड़ी चुनौती
राजधानी में पिछले वर्ष आपराधिक वारदातों में कमी आने का दावा दिल्ली पुलिस ने बुधवार को किया।
1 min
January 22, 2026
Jansatta
शिक्षा में नवाचार की चुनौतियां
दावा किया जाता है कि वैश्विक स्तर पर विज्ञान और नवाचार के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है।
5 mins
January 22, 2026
Jansatta Delhi
भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी, श्रृंखला में भारतीय टीम ने बनाई 1-0 की बढ़त
1 min
January 22, 2026
Jansatta
पर्यावरण की परवाह
देश में अवैध और अवैज्ञानिक तरीके से खनन तथा इसके पर्यावरण पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
2 mins
January 22, 2026
Listen
Translate
Change font size

