Versuchen GOLD - Frei
ऐ ‘मालिक’ तेरे बंदे हम
Jansatta
|June 14, 2025
चकमक पत्थरों की रगड़ से आग की शुरुआत से लेकर अब तक ईंधन के न जाने कितने रूप बदले।
ईंधन का आगे बढ़ा हर रूप पहले से बेहतर साबित हुआ। दो पहियों के आविष्कार के बाद इंसान ने अपने वाहन को हवा में भी उड़ा दिया। विकास अगर वैज्ञानिक नजरिए से होता है तो अगली पीढ़ी के जलवे देख पिछली पीढ़ी के लिए नहीं रोना पड़ता कि हाय वो चकमक पत्थर वाली आग ही अच्छी थी। या, पशुगाड़ी का समय ही अच्छा था।
दुर्भाग्य से आज हमारे सामने एक ऐसा क्षेत्र खड़ा है जो जितना ज्यादा विकास कर रहा है संवेदनशील समाज का उससे उतना ज्यादा मोह भंग हो रहा है। छापेखाने के आविष्कार के बाद आधुनिक युग की विधा पत्रकारिता ने दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई। इसने व्यवस्था और जनता के बीच पुल बनने का दावा किया। माना गया कि पत्रकारिता की बिरादरी जनता के ही पक्ष में रहेगी इसलिए इसे लोकतंत्र के खंभे का दर्जा भी मिला।
पहले सड़कों पर दौड़ता और बाद में साइकिल से अखबारों को लेकर आता 'हाकर' जब खबरों की हांक लगाता था तब ऐसा खतरा नहीं था कि पता नहीं बरामदे में पड़ा अखबार हमारे घर की बैठक तक कितना सच और कितना झूठ ले जाएगा। 'हाकर' की हांक और अखबार की खबर में कोई अंतर नहीं होता था।
आज देश का बड़ा तबका खबरों के लिए टीवी पर निर्भर हो गया है। यह टीवी उसके फोन पर हर वक्त उसके साथ चलता है। टीवी ने अखबार की खबरों से उसका नयापन छीन लिया। टीवी के बाजार ने समझा दिया कि खबरें पहले लाने वाला विजेता है, चाहे वह 'सबसे पहले' के नाम पर कितना बड़ा झूठ ही न परोस दे। जब किसी एक खबर पर पांच एजेंसियां एक साथ काम कर रही हों, उन पांचों को ताक पर रख टीवी के एंकर अपना एजंडा परक विश्लेषण रखना शुरू कर देते हैं। छापेखाने से शुरू हुई पत्रकारिता का पहला उद्देश्य था व्यवस्था पर सवाल उठाना और टीवी पत्रकारिता का पहला उद्देश्य हो गया व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को अपमानजनक सवालों की जद में लाना।
Diese Geschichte stammt aus der June 14, 2025-Ausgabe von Jansatta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta
Jansatta
थोक महंगाई दिसंबर में आठ माह के उच्च स्तर 0.83% पर
विनिर्माण और खाद्य कीमतों में तेजी का असर
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
सिंधु बाहर; श्रीकांत, प्रणय व मालविका आगे बढ़े
इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
राजधानी में ठंड से थोड़ी राहत, पर पंजाब व हरियाणा में छूटी कंपकंपी
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
ईडी ने कुछ भी जब्त नहीं किया है, विचार करने का मतलब नहीं
तृणमूल की याचिका का निस्तारण करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर शुरू
अधिकारी के मुताबिक, व्यापार समझौते की वार्ता का यह समय महत्त्वपूर्ण है
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
'जुबिन गर्ग सिंगापुर में डूबने से पहले बहुत ज्यादा नशे में थे'
सिंगापुर की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि गायक जुबिन गर्ग पिछले साल सितंबर में लाजरस द्वीप के पास 'काफी नशे में' थे और लाइफ जैकेट पहनने से मना करने के बाद डूब गए थे।
1 mins
January 15, 2026
Jansatta
नीट-पीजी 2025 का कटआफ घटाया गया
दो दौर के भर्ती परामर्श के बाद
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
छठे खिताब की उम्मीद में भारतीय टीम
भारत 16 अंडर-19 विश्व कप में पांच बार विजेता रहा है| अमेरिका से आज पहला मुकाबला
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
व्यापार घाटा 116 अरब डालर के स्तर पर पहुंचा
चीन को भारत से निर्यात में वृद्धि
2 mins
January 15, 2026
Jansatta
यूएपीए : कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी दोषी करार
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कश्मीरी अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) मामले में दोषी ठहराया।
1 min
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
