Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

कुर्बानी

Jansatta

|

June 08, 2025

गांव की कच्ची सड़क के बीचों-बीच बरगद का एक पुराना पेड़ खड़ा है। गांव के सरपंच मेढ़ई का इस पेड़ से खास लगाव है। उन्हीं के बुजुर्गों ने इस पेड़ को रोपा जो था। इसे वे अपने खानदान का ही हिस्सा मानते हैं। बरगद के इस पेड़ के नीचे खड़े होकर अपने पुरखों की याद में खो जाते हैं। मेढ़ई के साथ ही पूरा गांव इस बगरद के पेड़ को अपना मानता है।

- सिराज अहमद

बरगद का यह पेड़ सड़क के काफी हिस्से में फैला है।

सरकार की तरफ से सड़क बनाने का काम शुरू हुआ तो निर्माण अधिकारियों ने नक्शे के मुताबिक इस पेड़ को काटने की कोशिश की, लेकिन गांव के कुछ लोग उस पेड़ के चारों तरफ बैठ गए।

मेढ़ई ने हाथ जोड़कर अधिकारी से गुजारिश करते हुए कहा, 'देखिए श्रीमान, यह पेड़ हमारे गांव का बुजुर्ग है, और हम इसे मरता हुआ नहीं देख सकते, तो आपसे विनती है कि इसे मत काटिए, रही बात सड़क के निर्माण की तो इतना हिस्सा छोड़कर, आप निर्माण कार्य शुरू कर दें।'

अधिकारी बोला, 'सरपंच जी, अगर इसे नहीं काटा गया तो यह पेड़ दुर्घटनाओं का कारण बन जाएगा, आप हमारी दिक्कत समझने की कोशिश तो कीजिए।'

कई अधिकारियों के समझाने के बावजूद सरपंच अपनी बात पर अडिग रहे। उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।

'देखिए हम इस तरह का जोखिम नहीं उठा सकते। ठीक है! अगर आप इसे नहीं काटने देंगे तो हम सड़क निर्माण कार्य को यहीं रोक रहे हैं। हमें भी कुछ नियम-कायदों से चलना पड़ता है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है'। उनमें से एक बड़ा अधिकारी बोला और अपनी टीम को साथ लेकर शहर वापस चला गया।

सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को सोचने तक का मौका नहीं मिला। वहां जमे लोग मेढ़ई की तरफ सवाल भरी नजरों से देखने लगे। मेढ़ई की आंखों में खुद ही सवाल थे।

बड़ी मुश्किल से गांव में पक्की सड़क बनने की नौबत आई थी। सरकार को ढेरों चिट्ठियां लिखने के बाद गांव के भाग्य खुलने वाले थे। सभी सोच रहे थे कि शहर से सड़क जुड़ जाएगी तो अनेकों फायदे होंगे। खासकर बरसात में जो सबका काम ठप पड़ जाता है, अब नहीं होगा। अब आसानी से शहर से सामान की खरीदारी होती रहेगी।

जब गांव में सरपंच ने यह खुशखबरी सुनाई थी कि सड़क का निर्माण शुरू होने वाला है तो गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। सरपंच को तो लोगों ने अपने कंधों पर उठाकर सारा गांव घुमाया था और उनकी जय-जयकार की थी। उस वक्त सरपंच को इसका अंदाजा भी नहीं था कि नक्शे में उनका पुरखों का बरगद का पेड़ आ जाएगा।

MORE STORIES FROM Jansatta

Jansatta

'धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन नमाज न हो'

मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन नमाज से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

time to read

1 min

January 21, 2026

Jansatta

राजमार्ग के खुले मैदानों में मोबाइल नेटवर्क गायब

देशभर में फैले राजमार्ग के खुले मैदानों में मोबाइल नेटवर्क गुल हो रहा है।

time to read

2 mins

January 21, 2026

Jansatta

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फटकार लगाई।

time to read

1 mins

January 21, 2026

Jansatta

राज्य पुलिस केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के अपराधों के मामले में राज्य पुलिस केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है और आरोप पत्र भी दाखिल कर सकती है।

time to read

1 min

January 21, 2026

Jansatta

नवीन मेरे बास, मैं भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी समारोह में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

time to read

4 mins

January 21, 2026

Jansatta

नोएडा : इंजीनियर की मौत के मामले में भवन निर्माता गिरफ्तार, जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है।

time to read

1 mins

January 21, 2026

Jansatta

सदन में आने पर ही लगेगी सांसदों की हाजिरी

आने वाले बजट सत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए देश के माननीयों को सदन के भीतर आकर ही हाजिरी लगानी होगी।

time to read

1 mins

January 21, 2026

Jansatta

भारत सोई हुई ताकत, बन सकता है शीर्ष अर्थव्यवस्था

वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में एक सुर से भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश संभावनाओं की सराहना की।

time to read

2 mins

January 21, 2026

Jansatta

असम के कोकराझार में हिंसा व आगजनी

आरएएफ तैनात, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

time to read

2 mins

January 21, 2026

Jansatta

सोना पहली बार 1.5 लाख रुपए के पार, चांदी 20400 रुपए उछली

सोना और चांदी दोनों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।

time to read

1 mins

January 21, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size