Facebook Pixel संघर्ष अल्प विराम | Jansatta - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

संघर्ष अल्प विराम

Jansatta

|

May 11, 2025

संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार की शाम को घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान 'तत्काल और पूर्ण' संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि ऐसा अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता के कारण संभव हो सका है। ट्रंप के द्वारा सोशल मीडिया पर इस आशय की घोषणा के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम पांच बजे से संघर्ष विराम प्रभावी हो गया। दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच शाम 3:35 बजे संघर्ष विराम को लेकर बातचीत हुई। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया था।

हालांकि, दोनों देशों की ओर संघर्ष विराम की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई, जिसका सेना ने जवाब दिया। विदेश मंत्री विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान स्थिति की गंभीरता को समझे, जिम्मेदार बने और संघर्ष विराम उल्लंघन रोके। गुजरात के भुज, जम्मू-कश्मीर के अखनूर और पीर-पंजाल इलाकों में गोलाबारी की गई एवं पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए।

जम्मू के नगरोटा में शनिवार की रात सैन्य शिविर के बाहर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर की ओर से जारी बयान में कहा गया, नगरोटा सैन्य स्टेशन की सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर चौकस प्रहरी ने चुनौती दी, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए फायरिंग हुई। इसमें प्रहरी मामूली रूप से घायल हो गया।

MORE STORIES FROM Jansatta

Jansatta Delhi

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भारत की उपलब्धि

वैश्विक संस्थाओं ने कलपक्कम रिएक्टर को सराहा

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

हर्षित मौत मामला : तीनों दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

एक निजी विश्वविद्यालय के 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्टी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

आयुष शेट्टी ने क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर उलटफेर करते हुए अपने करिअर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के साथ बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी के अध्यक्ष ने कहा भारत ऊर्जा के लिए पश्चिम एशिया पर निर्भरता को लेकर सतर्क रहे

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न ऊर्जा गतिरोध के बाद भारत को तेल एवं गैस की आपूर्ति के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

time to read

1 mins

April 11, 2026

Jansatta Delhi

नार्को-आतंकवाद से निपटने के लिए संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत : उपराज्यपाल

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नार्को-आतंकवाद के खिलाफ मजबूत समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि यह सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक और शासन संबंधी चुनौतियों के केंद्र में मौजूद है।

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

धार्मिक स्थलों को पौधरोपण अभियान से जोड़ा जाएगा : सिरसा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को पर्यावरण विभाग व अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

छात्रों को अब तक नहीं मिली किताबें : कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि शिक्षा बजट के नाम पर करोड़ों रुपए का आबंटन किया गया।

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

तथ्यों ने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया

मामले में अब तक राज्य पुलिस द्वारा की गई जांच के तरीके पर नाराजगी जताई।

time to read

2 mins

April 11, 2026

Jansatta Delhi

किसान आज हरियाणा में चार घंटे तक सड़कें जाम करेंगे

हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य संगठनों ने शनिवार को प्रदेशभर में विरोध जताते हुए चार घंटे के लिए सड़कों पर जाम लगाने का एलान किया है।

time to read

1 min

April 11, 2026

Jansatta Delhi

हरिवंश राज्यसभा के लिए हुए मनोनीत, शपथ ली

राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।

time to read

1 min

April 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size