يحاول ذهب - حر
संघर्ष अल्प विराम
May 11, 2025
|Jansatta
संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार की शाम को घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान 'तत्काल और पूर्ण' संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि ऐसा अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता के कारण संभव हो सका है। ट्रंप के द्वारा सोशल मीडिया पर इस आशय की घोषणा के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम पांच बजे से संघर्ष विराम प्रभावी हो गया। दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच शाम 3:35 बजे संघर्ष विराम को लेकर बातचीत हुई। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया था।
हालांकि, दोनों देशों की ओर संघर्ष विराम की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई, जिसका सेना ने जवाब दिया। विदेश मंत्री विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान स्थिति की गंभीरता को समझे, जिम्मेदार बने और संघर्ष विराम उल्लंघन रोके। गुजरात के भुज, जम्मू-कश्मीर के अखनूर और पीर-पंजाल इलाकों में गोलाबारी की गई एवं पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए।
जम्मू के नगरोटा में शनिवार की रात सैन्य शिविर के बाहर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर की ओर से जारी बयान में कहा गया, नगरोटा सैन्य स्टेशन की सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर चौकस प्रहरी ने चुनौती दी, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए फायरिंग हुई। इसमें प्रहरी मामूली रूप से घायल हो गया।
هذه القصة من طبعة May 11, 2025 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta Delhi
'मतदान वाले दिन पुलिस पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पुलिसकर्मी होंगे तैनात
निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश के तहत आदेश दिया है कि अब से मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर राज्य पुलिस कर्मियों की तैनाती का काम (रैंडमाइजेशन) निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किया जाएगा।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
'मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है दिल्ली का बजट सत्र'
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सदन का बजट सत्र मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
विधवा व दिव्यांगों को भी आयुष्मान का लाभ
दिल्ली सरकार से पेंशन प्राप्त करने वाली विधवाओं व दिव्यांगजनों को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिल सकेगा।
1 mins
February 25, 2026
Jansatta Delhi
अब बागवानी कचरे से पीडब्ल्यूडी बनाएगी खाद, हर जिले में स्थापित किए जाएंगे संयंत्र
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के किनारे पैदा होने वाले बागवानी कचरे को ठिकाने लगाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
तारा पीली अतिविशाल अवस्था में प्रवेश कर चुका ब्रह्मांड के ज्ञात विशाल तारे डब्ल्यूओएच जी-64 में महाविस्फोट संभव
ब्रह्मांड के सबसे बड़े ज्ञात तारों में से एक डब्ल्यूओएच जी- 64 में वर्ष 2014 में बड़ा परिवर्तन दर्ज किया गया और नए शोध के अनुसार इसमें विस्फोट होने की आशंका है।
2 mins
February 25, 2026
Jansatta Delhi
एआइ शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन का मामला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, चार दिन की हिरासत
दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुए एआइ शिखर सम्मेलन में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को मुख्य साजिशकर्ता करार देते हुए गिरफ्तार कर लिया।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
वित्तीय प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने की योजना जमीन पर उतरी
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने यमुना सिटी के सेक्टर11 में 500 एकड़ भूमि को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) केंद्र का केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर लाना शुरू कर दिया है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
जीबी पंत अस्पताल में लंबे समय से नहीं है पूर्णकालिक निदेशक
दिल्ली सरकार के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जीबी पंत अस्पताल में लंबे समय से कोई पूर्णकालिक निदेशक नहीं हैं।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
जाम में फंसी न्यायाधीशों की गाड़ियां, हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ डीजीपी को तलब किया
चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों के कारण सुबह भारी जाम लग गया।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
शंकराचार्य ने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।
1 min
February 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

