Try GOLD - Free

कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा

Jansatta Lucknow

|

January 03, 2026

इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।

- नृपेंद्र अभिषेक नृप

हर वर्ष सर्दी में घना कोहरा भीषण हादसों का कारण बनता है। ऐसी स्थिति में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना अब एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक प्राकृतिक परिस्थितियों में से एक है। भारी वर्षा या तूफान की तरह कोहरा शोर या तीव्रता के साथ नहीं आता, बल्कि यह चुपचाप वातावरण को अपनी चादर में ढक लेता है। यह दृश्यता को अत्यधिक कम कर देता है, दूरी के आकलन में भ्रम पैदा करता है और मनुष्य की प्रतिक्रिया क्षमता को धीमा कर देता है। हर वर्ष, विशेषकर उत्तर भारत में सर्दी के महीनों के दौरान घना कोहरा राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर भीषण हादसों का कारण बनता है। कई वाहनों की एक साथ टक्कर, खड़े वाहनों से टकराव, तथा बसों, ट्रकों और निजी वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं अब लगभग रोजमर्रा की बात हो गई हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।

कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के घातक होने का एक मुख्य कारण दृश्य संकेतों का अचानक गायब हो जाना है। चालक वाहन चलाते समय दूरी, गति और सड़क की दिशा का अनुमान लगाने के लिए मुख्य रूप से अपनी दृष्टि पर निर्भर रहता है। जब कोहरे के कारण दृश्यता कुछ मीटर तक सीमित हो जाती है, तो अनुभवी चालक भी समय पर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर धीमी गति से चल रहे या सड़क किनारे खड़े वाहनों, अवरोधकों या पैदल यात्रियों से टकरा जाते हैं। ऐसी सूरत में पीछे से आने वाले चालक आगे की स्थिति को समय रहते नहीं देख पाते, जिससे श्रृंखलाबद्ध टक्कर होती हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरा और कोहरा मिलकर वाहनों की साधारण रोशनी को निष्प्रभावी बना देते हैं और कई बार प्रकाश का परावर्तन दृश्यता को और खराब कर देता है।

MORE STORIES FROM Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

पित्ताशय को हटाने की शल्य चिकित्सा बढ़ा रही कैंसर का खतरा

बढ़ती उम्र (65 साल से अधिक), महिला मरीज (पुरुषों की तुलना में करीब दोगुना), क्षारीय फास्फेटेज का बढ़ता स्तर और 10 मिलीमीटर से बड़े पित्ताशय पालिप होने पर खतरा पित्ताशय कैंसर की आशंका को बढ़ा सकता है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

पर्यावरण मंजूरी के लिए भूमि अधिग्रहण प्रमाण अनिवार्य नहीं

पर्यावरण मंत्रालय के हालिया ज्ञापन के अनुसार, गैर-कोयला खनन परियोजना के विकासकर्ताओं को अब पर्यावरण मंजूरी के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

time to read

1 min

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

मनुष्यता की राह

कोई भी व्यक्ति हो, उसके भीतर करुणा- संवेदना, स्नेह, मानवता इत्यादि सहज गुण विद्यमान रहते हैं।

time to read

3 mins

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

हेड और स्मिथ के शतक से आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड के वर्तमान एशेज श्रृंखला के तीसरे शतक और कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ के पहले शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 518 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

time to read

1 min

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

इजराइल ने लेबनान के कई ठिकानों पर हमले किए

इजराइल की वायुसेना ने सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के लेबनान के सिडोन समेत दक्षिणी एवं पूर्वी इलाकों पर हमले किए।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

यूपी क्वार्टर फाइनल में; विदर्भ, बंगाल व बड़ौदा दौड़ में बरकरार

उत्तर प्रदेश 20 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर

time to read

1 min

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

दो करोड़ 88 लाख से ज्यादा के नाम कटे, आपत्तियों के लिए एक महीना

पर लगाया था।

time to read

1 min

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

हरिद्वार कुंभ : गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र की मांग

हरिद्वार में 2027 में लगने वाले कुंभ मेले को लेकर अभी से ही गहमा-गहमी शुरू हो गई है, कुंभ मेला क्षेत्र में गैर हिंदू के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और गंगा सभा के अध्यक्ष ने की है।

time to read

3 mins

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

सांस संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को सांस संबंधी परेशानी के बाद दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Jansatta Lucknow

भारत की वृद्धि दर 6.9 फीसद रहने का अनुमान

साख निर्धारित करने वाली इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने आगामी वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 फीसद रहने का अनुमान लगाया है।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size