Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr
The Perfect Holiday Gift Gift Now

कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा

Jansatta Lucknow

|

January 03, 2026

इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।

- नृपेंद्र अभिषेक नृप

हर वर्ष सर्दी में घना कोहरा भीषण हादसों का कारण बनता है। ऐसी स्थिति में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना अब एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक प्राकृतिक परिस्थितियों में से एक है। भारी वर्षा या तूफान की तरह कोहरा शोर या तीव्रता के साथ नहीं आता, बल्कि यह चुपचाप वातावरण को अपनी चादर में ढक लेता है। यह दृश्यता को अत्यधिक कम कर देता है, दूरी के आकलन में भ्रम पैदा करता है और मनुष्य की प्रतिक्रिया क्षमता को धीमा कर देता है। हर वर्ष, विशेषकर उत्तर भारत में सर्दी के महीनों के दौरान घना कोहरा राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर भीषण हादसों का कारण बनता है। कई वाहनों की एक साथ टक्कर, खड़े वाहनों से टकराव, तथा बसों, ट्रकों और निजी वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं अब लगभग रोजमर्रा की बात हो गई हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।

कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के घातक होने का एक मुख्य कारण दृश्य संकेतों का अचानक गायब हो जाना है। चालक वाहन चलाते समय दूरी, गति और सड़क की दिशा का अनुमान लगाने के लिए मुख्य रूप से अपनी दृष्टि पर निर्भर रहता है। जब कोहरे के कारण दृश्यता कुछ मीटर तक सीमित हो जाती है, तो अनुभवी चालक भी समय पर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर धीमी गति से चल रहे या सड़क किनारे खड़े वाहनों, अवरोधकों या पैदल यात्रियों से टकरा जाते हैं। ऐसी सूरत में पीछे से आने वाले चालक आगे की स्थिति को समय रहते नहीं देख पाते, जिससे श्रृंखलाबद्ध टक्कर होती हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरा और कोहरा मिलकर वाहनों की साधारण रोशनी को निष्प्रभावी बना देते हैं और कई बार प्रकाश का परावर्तन दृश्यता को और खराब कर देता है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

सियासी यतीम !

लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।

time to read

5 mins

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

इंदौर दूषित पानी मामले में एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान, दो सप्ताह में रपट मांगी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लेकर मध्य प्रदेश सरकार से मामले की रपट मांगी है।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

डीआरडीओ अध्यक्ष ने कहा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की कोशिशों को नई ऊंचाई मिली

वर्ष 2025 में भारतीय उद्योगों के माध्यम से निर्मित करीब 1.30 लाख करोड़ रुपए मूल्य की, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित कई रक्षा प्रणालियों को शामिल करने के लिए 22 'आवश्यकता की स्वीकृति' (एओएन) प्रदान की गई हैं।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

निफ्टी ने नया शिखर छुआ, सूचकांक 573 अंक उछला

मुंबई, 2 जनवरी (भाषा)।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा

इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।

time to read

5 mins

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

आस्ट्रेलियाई ओपन में रेकार्ड बनाएगी वीनस

इस टूर्नामेंट में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगी विलियम्स

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

'विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दो साल के निचले स्तर पर'

देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में दो साल के निचले स्तर पर आ गईं।

time to read

1 mins

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

यमुना योद्धा ने जेडी नोएडा निंजा को टाई-ब्रेक में 8-6 से हराया

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) के दूसरे सत्र के नौवें दिन यमुना योद्धा ने जेडी नोएडा निंजाज को टाई-ब्रेक मुकाबले में हराया।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

सातवीं बार डकार रैली में भाग लेंगे भारतीय राइडर हरिथ नोआ

भारत के अग्रणी रैली रेड राइडर हरिथ नोआ शनिवार से यहां शुरू होने वाली विश्व की सबसे मुश्किल मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिता डकार रैली में लगातार सातवीं बार हिस्सा लेंगे।

time to read

1 min

January 03, 2026

Jansatta Lucknow

ईडी ने गुजरात के आइएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया

ईडी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार पटेल को रिश्वतखोरी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 03, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back