Facebook Pixel अर्थव्यवस्था से अंतरिक्ष तक भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियां | Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru - newspaper - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

अर्थव्यवस्था से अंतरिक्ष तक भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियां

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

December 31, 2025

भारत के लिए वर्ष 2025 केवल एक कैलेंडर वर्ष नहीं बल्कि एक ऐसे संक्रमणकाल का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने देश की विकास यात्रा को नई दिशा, नई भाषा और नया आत्मविश्वास दिया।

- योगेश कुमार गोयल

यह वह वर्ष रहा, जब भारत ने न केवल अपनी आंतरिक क्षमताओं को सुदृढ़ किया बल्कि वैश्विक मंच पर भी एक परिपक्व, स्थिर और निर्णायक शक्ति के रूप में अपनी पहचान को और गहराया। अर्थव्यवस्था, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल नवाचार, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, स्टार्टअप और खेल, लगभग हर क्षेत्र में भारत की प्रगति ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश अब केवल संभावनाओं का राष्ट्र नहीं बल्कि परिणाम देने वाला, नीति-आधारित और दीर्घकालिक दृष्टि से संचालित राष्ट्र बन चुका है। वैश्विक परिदृश्य 2025 में किसी भी दृष्टि से आसान नहीं था। दुनिया आर्थिक मंदी की आशंकाओं, ऊर्जा संक्रमण के दबाव, आपूर्ति श्रृंखला में अस्थिरता और तीव्र होती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रही थी।

ऐसे समय में भारत का स्थिर, संतुलित और आत्मविश्वासी प्रदर्शन इस बात का संकेत बना कि देश अब वैश्विक परिस्थितियों का केवल अनुसरण करने वाला नहीं बल्कि कई मामलों में दिशा तय करने की क्षमता भी रखता है। भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही कि तेज विकास और रणनीतिक परिपक्वता के बीच संतुलन साधते हुए उसने अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक स्थायित्व को प्राथमिकता दी। आर्थिक मोर्चे पर 2025 भारत के लिए मजबूती का वर्ष रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंचना केवल एक आंकड़ा नहीं था बल्कि यह घरेलू मांग, सार्वजनिक निवेश और संरचनात्मक सुधारों की संयुक्त शक्ति का प्रमाण था। अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि ने यह संकेत दिया कि भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अपनी आंतरिक गतिशीलता बनाए रखने में सक्षम है। केंद्रीय बैंक द्वारा वृद्धि अनुमान को 7.3 प्रतिशत तक संशोधित किया जाना आर्थिक लचीलेपन और नीति-विश्वसनीयता को दर्शाता है। लगभग 4.19 ट्रिलियन डॉलर के आकार के साथ भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना केवल रैंकिंग का विषय नहीं बल्कि वैश्विक आर्थिक शक्ति-संतुलन में भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

MORE STORIES FROM Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

अब खर्च को लेकर सतर्क और व्यावहारिक रुख अपना रहे हैं भारतीय उपभोक्ता : रिपोर्ट

भारतीय उपभोक्ता बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बीच अब खर्च को लेकर अधिक सतर्क और व्यावहारिक रुख अपना रहे हैं।

time to read

1 min

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

विदेशी मुद्रा बचाने का संकल्प लेने का प्रधानमंत्री मोदी ने किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास कर रही है और उन्होंने नागरिकों से चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने का आह्वान किया।

time to read

1 min

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

'जन नायक' दो सप्ताह में रिलीज की जा सकती है : निर्माता वेंकट नारायण

विजय अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायक' अगले दो हफ्तों के भीतर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

time to read

1 min

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

कोटा में सिजेरियन प्रसव के बाद की जटिलताओं के कारण एक और महिला की मौत

राजस्थान के कोटा में 22 वर्षीय एक महिला की सरकारी जे के लोन अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद कथित तौर पर उत्पन्न जटिलताओं के कारण मौत हो गयी जबकि दो अन्य महिलाओं में किडनी संबंधी दिक्कतें सामने आने के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

time to read

1 mins

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी : संजना पांडे

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री संजना पांडे को हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित 'जी भोजपुरी 2026' समारोह में उनकी फिल्म 'कलेक्टर साहिबा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (समीक्षक) और 'बहुमुखी अभिनेत्री' के सम्मान से नवाजा गया।

time to read

1 mins

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में भारत के पहले पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के वारंगल में 1,695.54 करोड़ रुपए की लागत से विकसित भारत के पहले पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन किया।

time to read

1 min

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

माता सिर्फ जन्म ही नहीं बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है : राष्ट्रसंत कमलमुनि

शहर के आस्टिन टाउन स्थित जैन स्थानक में विराजित राष्ट्रसंत कमलमुनिजी कमलेश ने उपस्थित जनों को मातृ दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुष व भगवान से भी मां का दर्जा अनंत गुना महान है।

time to read

1 mins

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

कमल हासन, आर माधवन और अन्य ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

कमल हासन और आर माधवन सहित कई हस्तियों ने टीवीके अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और इसे \"ऐतिहासिक जीत\" बताया।

time to read

1 mins

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

'कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री' कांग्रेस आलाकमान के फैसले का इंतजार

केरल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह सवाल राज्य की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के मन में रविवार को भी बना रहा, क्योंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अनिश्चितता बरकरार है।

time to read

1 min

May 11, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

कोटा अस्पताल में हुई मौतों की जांच तेज, 24 दवाओं पर प्रतिबंध

कोटा मेडिकल कॉलेज में सीजेरियन डिलीवरी के बाद दो महिलाओं की मौत और कई अन्य मरीजों के गंभीर रूप से बीमार होने की खबरों के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने व्यापक प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

time to read

1 mins

May 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size