Versuchen GOLD - Frei

अर्थव्यवस्था से अंतरिक्ष तक भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियां

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

December 31, 2025

भारत के लिए वर्ष 2025 केवल एक कैलेंडर वर्ष नहीं बल्कि एक ऐसे संक्रमणकाल का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने देश की विकास यात्रा को नई दिशा, नई भाषा और नया आत्मविश्वास दिया।

- योगेश कुमार गोयल

यह वह वर्ष रहा, जब भारत ने न केवल अपनी आंतरिक क्षमताओं को सुदृढ़ किया बल्कि वैश्विक मंच पर भी एक परिपक्व, स्थिर और निर्णायक शक्ति के रूप में अपनी पहचान को और गहराया। अर्थव्यवस्था, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल नवाचार, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, स्टार्टअप और खेल, लगभग हर क्षेत्र में भारत की प्रगति ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश अब केवल संभावनाओं का राष्ट्र नहीं बल्कि परिणाम देने वाला, नीति-आधारित और दीर्घकालिक दृष्टि से संचालित राष्ट्र बन चुका है। वैश्विक परिदृश्य 2025 में किसी भी दृष्टि से आसान नहीं था। दुनिया आर्थिक मंदी की आशंकाओं, ऊर्जा संक्रमण के दबाव, आपूर्ति श्रृंखला में अस्थिरता और तीव्र होती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रही थी।

ऐसे समय में भारत का स्थिर, संतुलित और आत्मविश्वासी प्रदर्शन इस बात का संकेत बना कि देश अब वैश्विक परिस्थितियों का केवल अनुसरण करने वाला नहीं बल्कि कई मामलों में दिशा तय करने की क्षमता भी रखता है। भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही कि तेज विकास और रणनीतिक परिपक्वता के बीच संतुलन साधते हुए उसने अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक स्थायित्व को प्राथमिकता दी। आर्थिक मोर्चे पर 2025 भारत के लिए मजबूती का वर्ष रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंचना केवल एक आंकड़ा नहीं था बल्कि यह घरेलू मांग, सार्वजनिक निवेश और संरचनात्मक सुधारों की संयुक्त शक्ति का प्रमाण था। अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि ने यह संकेत दिया कि भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अपनी आंतरिक गतिशीलता बनाए रखने में सक्षम है। केंद्रीय बैंक द्वारा वृद्धि अनुमान को 7.3 प्रतिशत तक संशोधित किया जाना आर्थिक लचीलेपन और नीति-विश्वसनीयता को दर्शाता है। लगभग 4.19 ट्रिलियन डॉलर के आकार के साथ भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना केवल रैंकिंग का विषय नहीं बल्कि वैश्विक आर्थिक शक्ति-संतुलन में भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

ओडिशा में एसआई भर्ती घोटाला मामले में तथ्यों को छिपा रही सीबीआई : बीजद

ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य में करोड़ों रुपए के उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती घोटाले से संबंधित आरोप-पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मन की पवित्रता से ही जीवन आगे बढ़ता है : साध्वी भव्यगुणाश्री

शहर के वीवी पुरम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्रीजी ने कहा कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

पर्दे पर फिर लौट रही सैयामी खेर

बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि वे पर्दे पर उस जोडी को फिर से देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

वैज्ञानिकों ने एआई आधारित मॉडल बनाया, नींद के आंकड़ों से बीमारी के खतरे का लगायेगा पता

अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल करके एक मॉडल बनाया है जो नींद के आंकड़ों से 100 से अधिक अलग-अलग स्वास्थ्य स्थिति के खतरे का अनुमान लगा सकता है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला जरूरी मुद्दों पर चुप हैं, पीडीपी की आलोचना में व्यस्त हैं : महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश के लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

बांग्लादेश 29 जनवरी से पाकिस्तान के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगा

बांग्लादेश सरकार के स्वामित्व वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने की जरूरत : मंत्री सुदिव्य कुमार

झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप स्कूली बच्चों को बहुभाषी शिक्षा प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों पर मंथन के लिए यहां आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

ब्यावर संघ का स्नेह मिलन 11 को, तैयारियां जोरों पर

बेंगलूरु।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

भाजपा ने सिद्धरामय्या को ‘सबसे अधिक कर्ज लेने वाला मुख्यमंत्री’ बताया

बेंगलुरु।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

किसानों की महापंचायत, इथेनॉल फैक्टरी के लिए हुआ समझौता रद्द करने की मांग

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्टरी के विरोध और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को संगरिया कस्बे की धान मंडी में किसान महापंचायत हुई।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size