Try GOLD - Free

भारतीय साहित्य की चेतना का सत्य

Dainik Jagran

|

December 01, 2025

भारतीय साहित्य चिंतन की अपनी विशिष्ट परंपरा है। उसका विकास भी अपनी परंपरा से उपजीव्य ग्रहण करके ही हो सकता है।

- विमर्श डा. प्रदीप कुमार

आधुनिक और नवीन के नाम पर उसे यूरोपीय या पश्चिमी तर्ज पर आगे बढ़ाने, जबरन उस सौंदर्यबोध को तलाशने के अनेक दुष्परिणाम हैं। पाठक वर्ग का घटता ग्राफ कुछ-कुछ इसी ओर संकेत कर रहा है। यूरोपीय साहित्य का अधिकांश, व्यक्तिवादी चिंतन से उपजा साहित्य है, अतः स्वाभाविक रूप से उसमें एकाकीपन का संत्रास दिखेगा। साथ ही यह ध्यान देने की बात है कि यूरोपीय चिंतन साहित्य को ललित कला मानकर चलता है, जिसके पीछे प्लेटो, अरस्तू, कांट आदि के चिंतन की दृष्टि और कई आंदोलनों जैसे रेनेसां, पुनर्जागरण (एनलाइटमेंट), स्वच्छंदतावाद (रोमांटिसिज्म) आदि का प्रभाव रहा है। अतः वहां साहित्य को परखने के मानदंड भी कला के मानदंडों से निर्धारित होंगे। अरस्तू मानते हैं कि कला प्रकृति का अनुकरण करती है अर्थात कलात्मक ढंग से यथार्थ का उद्घाटन लेखक का मूल लक्ष्य बन जाता है, जिसमें उसकी व्यक्तिगत प्रतिभा अपने निजी अनुभव का उद्धाटन करती है। यथार्थ का उद्घाटन, वैज्ञानिक सत्य की तर्ज पर। कोई मूल्य सृजन या मनुष्य निर्माण उसका लक्ष्य नहीं है। इससे इतर, भारतीय चिंतन परंपरा साहित्य को कला मात्र समझने के बजाय उसमें साझी सौंदर्यानुभूति, सामूहिक अनुभव की चेतना, बाह्य यथार्थ और आंतरिक सत्यानुभूति की एकता देखती है। उसमें आध्यात्मिक चेतना है, जहां धर्म हमारे जीवनयापन के ढंग में ही समाहित है। साथ ही साहित्य मूल्य-निर्माण, मानवीय चेतना का परिष्कार कर उच्च भावभूमि पर ले जाने वाले सत्य की खोज करने का माध्यम माना गया है। भारतीय मानस को इसी सौंदर्यबोध से संतुष्टि भी मिल सकती है। उसे नैतिक, मानवीय गुणों से भरपूर, समरस साहित्य चाहिए। भारतीय परंपरा का सारा आस्वाद रस के आस्वाद का रहा है, जहां साहित्य में रस की निष्पत्ति सामूहिक चेतना और भाव से जुड़ती है। भारतीय साहित्य में जब

MORE STORIES FROM Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों पर किया मंथन

भारत और अमेरिका ने बुधवार को आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा की।

time to read

1 min

December 11, 2025

Dainik Jagran

प्रधानमंत्री मोदी से मिले इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और इटली सहयोग के कई क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहे हैं।

time to read

1 min

December 11, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मचाडो की अनुषस्ति में बेटी को सौंपा गया नोबेल शांति पुरस्कार

नोबेल शांति पुरस्कार बुधवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बेटी एना कोरिना सोसा मचाडो को सौंपा गया।

time to read

1 min

December 11, 2025

Dainik Jagran

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपणः सटीक तकनीक जो लौटाती है चलने-फिरने की सहजता

घुटने का दर्द धीरे-धीरे किसी भी व्यक्ति की दिनचर्या बदल सकता है।

time to read

2 mins

December 11, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारत को कांस्य पदक, जर्मनी आठवीं बार बना चैंपियन

आखिरी 11 मिनट में चार गोल करके भारत ने 2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को बुधवार को जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में 4-2 से हराया।

time to read

1 min

December 11, 2025

Dainik Jagran

बच्चों की फिजिकली व इमोशनली देनी होगी सुरक्षाः : इकबाल सिंह

पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को सेफ स्कूल लीडरशिप विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

time to read

1 min

December 11, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरा टी-20 मैच आज सीरीज में 1-0 से आगे है भारत

time to read

2 mins

December 11, 2025

Dainik Jagran

वायु सेना ने याद दिलाए बांग्लादेश में किए गए अपने अभियान

भारतीय वायु सेना ने असम के मोहनबाड़ी स्थित वायु सेना स्टेशन में 1971 के युद्ध में भारत की जीत की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

time to read

1 mins

December 11, 2025

Dainik Jagran

किसानों को अधिक मुआवजा मामले में नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच होनी चाहिए : कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि किसानों को अधिक मुआवजा मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) से नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच की अपेक्षा की जाती है।

time to read

1 mins

December 11, 2025

Dainik Jagran

2026 में 2.55 लाख करोड़ के आइपीओ पाइपलाइन में

भले ही बाजार में उतार-चढ़ाव जारी हो लेकिन कंपनियों द्वारा आइपीओ लाने की दौड़ थमने का नाम नहीं ले रही है।

time to read

1 min

December 11, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size