Prøve GULL - Gratis

भारतीय साहित्य की चेतना का सत्य

Dainik Jagran

|

December 01, 2025

भारतीय साहित्य चिंतन की अपनी विशिष्ट परंपरा है। उसका विकास भी अपनी परंपरा से उपजीव्य ग्रहण करके ही हो सकता है।

- विमर्श डा. प्रदीप कुमार

आधुनिक और नवीन के नाम पर उसे यूरोपीय या पश्चिमी तर्ज पर आगे बढ़ाने, जबरन उस सौंदर्यबोध को तलाशने के अनेक दुष्परिणाम हैं। पाठक वर्ग का घटता ग्राफ कुछ-कुछ इसी ओर संकेत कर रहा है। यूरोपीय साहित्य का अधिकांश, व्यक्तिवादी चिंतन से उपजा साहित्य है, अतः स्वाभाविक रूप से उसमें एकाकीपन का संत्रास दिखेगा। साथ ही यह ध्यान देने की बात है कि यूरोपीय चिंतन साहित्य को ललित कला मानकर चलता है, जिसके पीछे प्लेटो, अरस्तू, कांट आदि के चिंतन की दृष्टि और कई आंदोलनों जैसे रेनेसां, पुनर्जागरण (एनलाइटमेंट), स्वच्छंदतावाद (रोमांटिसिज्म) आदि का प्रभाव रहा है। अतः वहां साहित्य को परखने के मानदंड भी कला के मानदंडों से निर्धारित होंगे। अरस्तू मानते हैं कि कला प्रकृति का अनुकरण करती है अर्थात कलात्मक ढंग से यथार्थ का उद्घाटन लेखक का मूल लक्ष्य बन जाता है, जिसमें उसकी व्यक्तिगत प्रतिभा अपने निजी अनुभव का उद्धाटन करती है। यथार्थ का उद्घाटन, वैज्ञानिक सत्य की तर्ज पर। कोई मूल्य सृजन या मनुष्य निर्माण उसका लक्ष्य नहीं है। इससे इतर, भारतीय चिंतन परंपरा साहित्य को कला मात्र समझने के बजाय उसमें साझी सौंदर्यानुभूति, सामूहिक अनुभव की चेतना, बाह्य यथार्थ और आंतरिक सत्यानुभूति की एकता देखती है। उसमें आध्यात्मिक चेतना है, जहां धर्म हमारे जीवनयापन के ढंग में ही समाहित है। साथ ही साहित्य मूल्य-निर्माण, मानवीय चेतना का परिष्कार कर उच्च भावभूमि पर ले जाने वाले सत्य की खोज करने का माध्यम माना गया है। भारतीय मानस को इसी सौंदर्यबोध से संतुष्टि भी मिल सकती है। उसे नैतिक, मानवीय गुणों से भरपूर, समरस साहित्य चाहिए। भारतीय परंपरा का सारा आस्वाद रस के आस्वाद का रहा है, जहां साहित्य में रस की निष्पत्ति सामूहिक चेतना और भाव से जुड़ती है। भारतीय साहित्य में जब

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

वनडे का किंग कौन विराट कोहली

गिल को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे विराट

time to read

1 min

December 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

सफदरजंग अस्पताल में एनेस्थीसिया रेजिडेंट्स हड़ताल पर

सफदरजंग अस्पताल के एनेस्थीसिया रेजिडेंट डाक्टरों ने 28 नवंबर को सीनियर रेजिडेंट के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार से सभी इलेक्टिव ओटी और ओपीडी सेवाएं ठप कर दी।

time to read

1 min

December 04, 2025

Dainik Jagran

तापमान में आई रिकार्ड गिरावट

दिल्ली में 15 वर्षों में इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।

time to read

1 min

December 04, 2025

Dainik Jagran

जरूरत से दोगुनी कर ली लोको पायलटों की भर्ती

पूर्वोत्तर रेलवे में सहायक लोको पायलट (एएलपी) पद पर नियुक्त कर्मचारियों को यांत्रिक कारखाना में कोचों की मरम्मत करनी पड़ रही है।

time to read

1 min

December 04, 2025

Dainik Jagran

केजरीवाल से जुड़े अवैध होर्डिंग्स मामले में सुनवाई 11 तक टली

राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ वर्ष 2019 में द्वारका में लगाए गए गैर-कानूनी होर्डिंग्स को लेकर एक शिकायत पर सुनवाई टाल दी।

time to read

1 min

December 04, 2025

Dainik Jagran

कोहली के 53वें शतक के बावजूद दूसरे वनडे में हारी भारतीय टीम

रायपुर: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 'किंग' सिर्फ नाम नहीं, बल्कि उनकी पहचान है।

time to read

2 mins

December 04, 2025

Dainik Jagran

बेल्जियम का रूसी संपत्ति बेचकर यूक्रेन की मदद से इन्कार

बेल्जियम ने जब्त की गई रूसी संपत्ति को बेचकर यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक मदद करने की यूरोपीय यूनियन (ईयू) की योजना को अस्वीकार कर दिया है।

time to read

1 mins

December 04, 2025

Dainik Jagran

उद्योग लगाएं वायु प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम

केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

time to read

2 mins

December 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

गंगा स्नान, मंदिरों में ध्यान और फिर बीएचयू तक लिया काशी का ज्ञान

हनुमान घाट पर सुबह गंगा स्नान, पास में ही शंकराचार्य मठ और तमिल मंदिरों में ध्यान फिर पूरे दिन काशी की गलियों से लेकर बीएचयू, आइआइटी, सारनाथ तक का भ्रमण और लिया ज्ञान।

time to read

1 mins

December 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हरेरा ने पूरी रकम ब्याज सहित लौटाने का दिया आदेश

सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (हरेरा) गुरुग्राम ने शिकायतकर्ता कुमार मंगलम डालमिया के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है।

time to read

1 min

December 04, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size