Try GOLD - Free
धरोहरें बुला रहीं कहानी सुना रहीं
Dainik Jagran
|July 19, 2025
शहरी कोलाहल के बीच होकर भी कुली खान का मकबरा किसी हिल स्टेशन सा अहसास देता है।
-
परिसर में थोड़ी चढ़ाई, छोटी सी झील और हरियाली की चादर ओढ़े पार्क के बीच बना कुली खान का मकबरा भव्यता के साथ एकांतता से परिपूर्ण है। मकबरे के ठीक सामने कुतुब मीनार ठाठ से अपने वजूद पर इठलाता है। पुरातत्व विभाग-दिल्ली के मुताबिक कुली खान, मुगल बादशाह अकबर की धाय मां माहम अंगा का बेटा व अधम खां का भाई था। उसके ही नाम पर इस मकबरे का निर्माण 17वीं शताब्दी के आरंभ में कराया गया। बाद में मुगल सम्राट बहादुर शाह "जफर" द्वितीय के दरबार में 1835-53 ई. के दौरान ब्रिटिश वार्ताकार सर थामस थियोफिलस मेटकाफ ने मकबरे को खरीदा और अपने अपने मानसून विश्राम स्थल में उपयोग किया।
फारसी कारीगरी और रंग-बिरंगे टाइल्सः मुहम्मद कुली खां का मकबरा फारसी कारीगरी का बेजोड़ नमूना है। पूरा मकबरा लगभग 15 फीट ऊंचे चबूतरे पर बलुआ पत्थरों से बना हुआ है, जो बाहर से अष्टभुजाकार और भीतर से वर्गाकार है। मुख्यद्वार पर फारसी शैली में कुरान की कुछ आयतें लिखीं हुईं थीं, जो अब धूमिल हो चुकी हैं। अंदरूनी भाग पर उत्कृष्ट नक्काशी की गई है। इसे बारीक और चित्रित प्लास्टर से बनाया गया है। वहीं बाहरी दीवारों पर फारसी कला में ही गचकारी प्लास्टर के डिजाइन बने हैं। इसके पूर्वी भाग में नीले, हरे और पीले रंगों के चमकदार टाइल्स लगाए गए हैं, जिनमें से अब भी कुछ बचे हैं। राणा सफवी ने अपनी पुस्तक 'व्हेयर स्टोन्स स्पीकः हिस्टोरिकल ट्रेल्स इन महरौली, द फर्स्ट सिटी आफ दिल्ली' में इस मकबरे का विस्तार से वर्णन किया है।
This story is from the July 19, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
सैलून संचालक की हत्या करने के मामले में दो दबोचे गए
सैलून संचालक की हत्या कर शव खजूरी चौक के पास यमुना खदर की झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
1 min
November 18, 2025
Dainik Jagran
आतंकी और उनके समर्थकों के लिए एक समान नीति जारी : सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि उसे सीमा पार आतंकवाद से बाज आना चाहिए।
1 min
November 18, 2025
Dainik Jagran
बस यात्रियों के फोन चोरी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाले तीन गिरफ्तार
दक्षिणी जिले की एएटीएस टीम ने हौज खास थाने में दर्ज ई-एफआइआर के तहत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
1 mins
November 18, 2025
Dainik Jagran
पारंपरिक वाद्य यंत्र तो कहीं शिल्पकारों की कला दर्शकों को कर रही आकर्षित
कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सरस और शिल्प मेले में विभिन्न राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान कहीं उनकी बीन की लहरी तो कहीं पारंपरिक वाद्य यंत्र पर्यटकों को लुभा रहे हैं।
2 mins
November 18, 2025
Dainik Jagran
पवन ने विश्व चैंपियन नुरसुल्तान को हराया
भारत के पवन बर्तवाल (55 किग्रा) ने अब तक के टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए कजाकिस्तान के दूसरे वरीयता प्राप्त और ब्राजील विश्व कप के स्वर्ण विजेता अल्तीनबेक नूरसुल्तान को 5-0 से हराकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक पक्का कर लिया।
1 min
November 18, 2025
Dainik Jagran
न्यायिक सक्रियता नहीं बननी चाहिए -न्यायिक आतंकवादः सीजेआइ गवई
देश के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने सोमवार को कहा कि न्यायिक सक्रियता को 'न्यायिक दुस्साहस या न्यायिक आतंकवाद' में नहीं बदलना चाहिए।
1 min
November 18, 2025
Dainik Jagran
20,000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) और उसके प्रमोटर अनिल अंबानी से जुड़ी 20,000 करोड़ रुपये की कथित बैंकिंग और कॉर्पोरेट धोखाधड़ी की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सहमत हो गया।
1 min
November 18, 2025
Dainik Jagran
यह दिल वालों की दिल्ली है जनाब, जो थमती नहीं है...
दिन सोमवार, केवल तारीख बदली है, समय नहीं। वह 10 नवंबर था, आज 17 नवंबर। समय वही छह बजकर 50 मिनट। एक तस्वीर सीसीटीवी फुटेज की है। दूसरी, कैमरे की।
1 min
November 18, 2025
Dainik Jagran
ट्रांसपोर्टर ने तमिलनाडु से दिल्ली आई तीन करोड़ रुपये की इलाइची गायब की
बेंगलुरु और दिल्ली में खारी बावली में इलाइची बेची, ट्रांसपोर्टर समेत तीन गिरफ्तार
1 mins
November 18, 2025
Dainik Jagran
'तीन वार्डों के चार लाख लोगों तक छह माह में पहुंचेगी पीएनजी'
बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नहर पार के तीन वार्डों में पीएनजी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य शुरू हो गया।
1 min
November 18, 2025
Listen
Translate
Change font size
