Try GOLD - Free
आपातकाल के 21 माह में इंदिरा ने जारी किए थे 48 अध्यादेश
Dainik Jagran
|June 23, 2025
नई दिल्ली, प्रेट्र : इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल के दौरान 48 अध्यादेश जारी किए, जिनमें आंतरिक सुरक्षा का रखरखाव अधिनियम (मीसा) में संशोधन के लिए पांच अध्यादेश शामिल थे।
-
इस अधिनियम में प्रशासन को बिना वारंट किसी को भी हिरासत में लेने की शक्ति थी। 50 वर्ष पहले 25 जून, 1975 को लगाए गए 21 महीने के आपातकाल में सरकार ने कई बार संविधान में संशोधन किया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और स्पीकर के पदों के लिए चुनाव को अदालतों के दायरे से बाहर रखना और प्रस्तावना में समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्द शामिल करना शामिल था। कई कानूनों में संशोधनों से शक्ति संतुलन केंद्र के पक्ष में हो गया था। उच्च न्यायपालिका शक्तिहीन कर दी गई थीं।
आपातकाल लागू होने के बाद 1975 में 26 अध्यादेश, 1976 में 16 अध्यादेश और 1977 में छह अध्यादेश जारी किए गए थे। मीसा में संशोधन का पहला अध्यादेश आपातकाल की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर 29 जून, 1975 को जारी किया गया था। आपातकाल के दौरान मीसा (संशोधन) अध्यादेश को चार बार और जारी किया गया एवं संसद द्वारा इसे मंजूरी दी गई थी। अगले दिन राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद ने भारत की रक्षा (संशोधन) अध्यादेश जारी किया, जिसने सरकार को सार्वजनिक व्यवस्था बनाने को अधिकार दिए।
पूर्व लोकसभा महासचिव पीडीटी आचार्य ने बताया, आपातकाल के दौरान संसद सत्र सामान्य से छोटे थे, जिनमें से अध्यादेशों के स्थान पर विधेयकों को पारित करने तथा नए कानूनों को मंजूरी देने के लिए थे। विपक्षी सदस्य जेल में थे, इसलिए बिल पारित कराना आसान था। आपातकाल में जारी एक अन्य प्रमुख अध्यादेश विवादित चुनाव (प्रधानमंत्री तथा लोकसभा अध्यक्ष) अध्यादेश था।
This story is from the June 23, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
नशे का अड्डा बना वसुंधरा एन्क्लेव सिटी पार्क, छापे में मिली घर से भागी लड़की
कोंडली वार्ड की निगम पार्षद मुनेश डेढ़ा ने वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सिटी पार्क में बुधवार रात छापा मारकर नशे और असामाजिक गतिविधियों को पकड़ा है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने की अमेरिकी 'बंदर घुड़की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध के बहाने भारत को 'बंदर घुड़की' देकर दबाव में लेने की कोशिश की है।
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
'संवैधानिक ढांचे को बाधित करेगा कोर्ट का एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी दर तय करना'
दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए एयरप्यूरीफायर को चिकित्सा उपकरण घोषित करने व इस पर लगने वाला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 18 प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत करने की मांग से जुड़ी जनहित याचिका का केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया है।
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
ग्रेनो में इंदौर जैसा हाल, दूषित पानी पीने से 40 लोग बीमार
अल्फा सेक्टर-2 में बीमार हुए लोग, चार लोग उपचाराधीन हैं
1 min
January 09, 2026
Dainik Jagran
कोलकाता में आइ-पैक कार्यालय पर ईडी का छापा, तिलमिलाईं ममता ले गईं दस्तावेज
ईडी की ओर से गुरुवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक व चुनावी प्रबंधन का काम कर रही संस्था इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आइ-पैक) और इसके निदेशक प्रतीक जैन के परिसरों पर चलाए गए मैराथन तलाशी अभियान के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
भारत में चीन की कंपनियां भी ले सकेंगी ठेके
भारत और अमेरिका में बढ़ती तनातनी के बीच नई दिल्ली ने चीन की कंपनियों के लिए अपना दरवाजा खोलने का फैसला किया है।
2 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
ठोस कचरा प्रबंधन पर एनजीटी ने उठाए सवाल
दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों पर खड़े कूड़े के पहाड़ से ठोस कचरा प्रबंधन में लापरवाही को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गंभीर व तल्ख टिप्पणी की है।
1 mins
January 09, 2026
Dainik Jagran
शाहीनबाग में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ नारेबाजी, छठवें दिन रहा धरना
लोग बोले- शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से स्थानीय विधायक पर आक्रोश
2 mins
January 08, 2026
Dainik Jagran
किताबों के साथ सेलेब्रिटीज से होगी मुलाकात
भारत मंडपम में शनिवार से शुरू होने जा रहे साहित्य के महाकुंभ यानी विश्व पुस्तक मेले में किताबों के साथ सेलेब्रिटीज से भी मुलाकात की जा सकेगी।
1 min
January 08, 2026
Dainik Jagran
जर्जर पाइपलाइनों से आ रहा गंदा पानी, बोतलबंद पानी है मजबूरी
दिल्ली के प्रेम नगर, बलजीत नगर और पटेल नगर सहित कई इलाकों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
1 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
