Denemek ALTIN - Özgür
आपातकाल के 21 माह में इंदिरा ने जारी किए थे 48 अध्यादेश
Dainik Jagran
|June 23, 2025
नई दिल्ली, प्रेट्र : इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल के दौरान 48 अध्यादेश जारी किए, जिनमें आंतरिक सुरक्षा का रखरखाव अधिनियम (मीसा) में संशोधन के लिए पांच अध्यादेश शामिल थे।
-
इस अधिनियम में प्रशासन को बिना वारंट किसी को भी हिरासत में लेने की शक्ति थी। 50 वर्ष पहले 25 जून, 1975 को लगाए गए 21 महीने के आपातकाल में सरकार ने कई बार संविधान में संशोधन किया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और स्पीकर के पदों के लिए चुनाव को अदालतों के दायरे से बाहर रखना और प्रस्तावना में समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्द शामिल करना शामिल था। कई कानूनों में संशोधनों से शक्ति संतुलन केंद्र के पक्ष में हो गया था। उच्च न्यायपालिका शक्तिहीन कर दी गई थीं।
आपातकाल लागू होने के बाद 1975 में 26 अध्यादेश, 1976 में 16 अध्यादेश और 1977 में छह अध्यादेश जारी किए गए थे। मीसा में संशोधन का पहला अध्यादेश आपातकाल की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर 29 जून, 1975 को जारी किया गया था। आपातकाल के दौरान मीसा (संशोधन) अध्यादेश को चार बार और जारी किया गया एवं संसद द्वारा इसे मंजूरी दी गई थी। अगले दिन राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद ने भारत की रक्षा (संशोधन) अध्यादेश जारी किया, जिसने सरकार को सार्वजनिक व्यवस्था बनाने को अधिकार दिए।
पूर्व लोकसभा महासचिव पीडीटी आचार्य ने बताया, आपातकाल के दौरान संसद सत्र सामान्य से छोटे थे, जिनमें से अध्यादेशों के स्थान पर विधेयकों को पारित करने तथा नए कानूनों को मंजूरी देने के लिए थे। विपक्षी सदस्य जेल में थे, इसलिए बिल पारित कराना आसान था। आपातकाल में जारी एक अन्य प्रमुख अध्यादेश विवादित चुनाव (प्रधानमंत्री तथा लोकसभा अध्यक्ष) अध्यादेश था।
Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin June 23, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Jagran
छात्राओं की सुरक्षा के लिए नार्थ कैंपस में खुला पिंक और इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ
जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को एक 'पिंक बूथ' और एक 'इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ' का शुभारंभ किया गया।
1 mins
January 06, 2026
Dainik Jagran
भीष्म की कृष्णभक्ति
महाभारत के शांति पर्व में शरशय्या पर लेटे भीष्म ने श्रीकृष्ण की अद्वितीय स्तुति की है।
3 mins
January 06, 2026
Dainik Jagran
'एकतरफा कार्रवाई से आशंकित पाक ने चीन के सामने रोया दुखड़ा
बीजिंग, प्रेट्र : बांग्लादेश के साथ त्रिपक्षीय सहयोग और कश्मीर के संदर्भ में चीन और पाकिस्तान के बीच सोमवार को रणनीतिक वार्ता हुई।
1 min
January 06, 2026
Dainik Jagran
जो रूट ने जड़ा 41वां टेस्ट शतक
इंग्लैंड की पहली पारी 384 पर सिमटी, आस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर बनाए 166 रन
2 mins
January 06, 2026
Dainik Jagran
इसरो ने पृथ्वी पर बरसते धूल कणों का पता लगाया
बेंगलुरु, प्रेट्र : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले स्वदेशी धूल डिटेक्टर उपकरण द डस्ट एक्सपेरिमेंट (डीईएक्स) ने पृथ्वी पर बरसते अंतरग्रहीय धूल कणों (आइडीपी) का पता लगाया है।
1 min
January 06, 2026
Dainik Jagran
ईपीएफओ के लिए वेतन सीमा संशोधन पर विचार करे केंद्र : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, प्रेट्र : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लिए वेतन सीमा के संशोधन पर चार महीने के भीतर निर्णय लेने पर विचार करें।
1 min
January 06, 2026
Dainik Jagran
मुंबई की अगुआई करेंगे अय्यर, रेलवे के विरुद्ध नहीं खेलेंगे विराट
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच जारी है।
2 mins
January 06, 2026
Dainik Jagran
मादुरो के बेटे ने कहा, इतिहास बताएगा कि कौन थे गद्दार
वेनेजुएला के अपदस्थ तानाशाह निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं।
1 min
January 06, 2026
Dainik Jagran
निकहत-लवलीना और मीनाक्षी की जीत
राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को भारत के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों के मुक्कों का दम देखने को मिला।
1 min
January 06, 2026
Dainik Jagran
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता बोली, इंटरनेट मीडिया पर दी जा रही धमकी
उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
1 min
January 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
