Try GOLD - Free
परस्पर हितों की रक्षा से ही बनेगी बात
Dainik Jagran
|February 12, 2025
भारत को ट्रंप प्रशासन के नाटकीय कदमों और बयानों में उलझे बिना असल मुद्दों पर मोलभाव की रणनीति अपनानी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस में एआइ शिखर बैठक की सह-अध्यक्षता करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के आमंत्रण पर अमेरिका जा रहे हैं। अपनी ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में लौटे ट्रंप के तेवर काफी बदले हुए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-अमेरिकी संबंधों में प्रगति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ट्रंप ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले उन देशों पर निशाना साधना शुरू किया, जहां से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी आ रहे हैं और जिनके साथ व्यापार घाटा हो रहा है। उन्होंने मेक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत तथा चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया, परंतु चुनाव प्रचार में टैरिफ किंग की संज्ञा देने बावजूद भारत पर व्यापार टैरिफ की जगह अवैध प्रवासियों के लिए निशाना साधा। अमेरिका में मेक्सिको और अल सल्वाडोर के बाद सबसे बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी भारत से ही जाते हैं। अमेरिका में अब भारतीयों की संख्या लगभग 50 लाख हो चली है, जिनमें से 7,25,000 ऐसे हैं जो या तो अवैध (डंकी) मार्गों से घुसपैठ कर आए हैं या फिर वैध दस्तावेजों के बिना रह रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि भारत से गए अवैध प्रवासियों को अमेरिका ने पहली बार देश से निकाला हो । पिछले वर्ष ही 1,000 से अधिक भारतीयों को निकाला गया था। वर्ष 2018 से 2023 के बीच लगभग 5,500 भारतीयों को निकाला गया, जिनमें से 2,300 अकेले 2020 में निकाले गए थे। हालांकि अभी तक भारतीयों को सेना के विमान में बेड़ियांहथकड़ियां पहना कर नहीं निकाला गया था। किसी भी देश में अवैध मार्गों से घुसपैठ गंभीर अपराध है। भारत जैसा बड़ा देश न इसका बचाव कर सकता है और न ही इसे बढ़ावा दे सकता है। इसलिए भारत ने अपने अवैध प्रवासियों को वापस लेने में पूरा सहयोग देने की पेशकश की, परंतु भारत ज
This story is from the February 12, 2025 edition of Dainik Jagran.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Jagran
Dainik Jagran
भाजपा व आरएसएस ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को किया प्रभावितः राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया है। चुनाव आयोग ने महागठबंधन के वोटरों को मतदाता सूची से निकाल दिया है, जिसके साक्ष्य भी हम देंगे।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
यथार्थ के धरातल पर सधी रणनीति
अफगानिस्तान का भू-राजनीतिक परिदृश्य दक्षिण एशिया की स्थिरता और भारत की विदेश नीति के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है। अगस्त, 2021 में तालिबान के पुनः सत्ता में आने के बाद भारत के सामने यह जटिल प्रश्न उभरा कि क्या तालिबान शासन से दूरी बनाई जाए या व्यवहारिकता के आधार पर सीमित संपर्क स्थापित किया जाए।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
कोलकाता में ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
कोलकाता के दमदम इलाके में 14 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
मछली कहलाती जल की रानी, पर अब इसके जरिये चुनावी निशाना
पटना : बिहार में रविवार को मछली राजनीति के केंद्र में आ गई। राज्य और देश के मुद्दों तक बात मछली से होती हुई ही पहुंची। 'मछली संदेश' आमजन तक पहुंचाने में दो अलग-अलग तस्वीरें बहुत कुछ कह गईं। आरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो बेगूसराय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल महागठबंधन तो मोदी बिहार में एनडीए की सरकार के लिए वोट मांगते हुए।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
आज दोपहर 12 बजे से सभी वाहनों के लिए लागू होगा रूट डायवर्जन
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान नेशनल हाईवे-नौ समेत गढ़मुक्तेश्वर व अन्य मार्गों पर जाम न लगे, इसके लिए सोमवार दोपहर 12 बजे से हल्के, भारी व व्यावसायिक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू होगा।
1 min
November 03, 2025
Dainik Jagran
प्रदूषण में सुबह हुई वृद्धि, शाम को गिरावट
रविवार को वायु गुणवत्ता में दिन भर उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
प्रदूषण बनाइए मुद्दा
दिल्ली वर्षभर वायु प्रदूषण झेलती है और सर्दी के दिनों में तो ये और भी गहरा जाता है, लेकिन निराशाजनक है कि वायु प्रदूषण राजधानी के किसी भी चुनाव में न ही जनता का मुद्दा होता है और न ही राजनीतिक दल इसे मुद्दा बनाते हैं।
1 min
November 03, 2025
Dainik Jagran
10 दिन में एसटीएफ ने हरियाणा में 22 अपराधियों को पकड़ा
हरियाणा में अपराध की जड़ें अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहीं, विदेश में बैठे गैंग्सटर भी यहां के बेरोजगार और जरूरतमंद युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेल रहे हैं।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
पूर्व सीजेआइ रमना बोले, मुझे मजबूर करने के लिए मेरे स्वजन के विरुद्ध दर्ज किए केस
अमरावती, प्रेट्र : आंध्र प्रदेश की पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार का नाम लिए बिना पूर्व प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा है कि उन्हें \"मजबूर\" करने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए थे।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
प्रधानमंत्री ने बिहार की रैली में एक साथ बड़े वर्ग को साधा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरा व नवादा में आयोजित चुनावी सभा में एक साथ बड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया।
1 min
November 03, 2025
Listen
Translate
Change font size
