Try GOLD - Free
विश्लेषण • आज हमारे सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं हमें अपने संस्थानों को मजबूत बनाने पर ध्यान देना होगा
Dainik Bhaskar Pune
|October 04, 2025
जीएसटी दरों में कटौती के बाद पिछले सप्ताह कई बड़े औद्योगिक संगठनों और व्यवसाय समूहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए मीडिया में पूरे पेज के विज्ञापन जारी किए। हरेक विज्ञापन में प्रधानमंत्री की बड़ी-सी तस्वीर थी। इससे कुछ ही दिन पहले 19 सितंबर को भी व्यवसाय घरानों और व्यापार संगठनों ने ऐसे ही विज्ञापन देकर पीएम को 75वें जन्मदिन की बधाई दी थी। देखें तो यह सब ठीक ही है। भाजपा शासित राज्यों- खासकर यूपी के पास बुनियादी ढांचे, मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। वो तेजी से विदेशी निवेश आकर्षित कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका केंद्र में बैठे ऐसे दूरद्रष्टा प्रशासक की है, जो हर राज्य को घरेलू और विदेशी निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
-
लेकिन इस सब के बीच इंदिरा गांधी जैसे पर्सनैलिटी कल्ट के निर्मित होने का जोखिम भी है। 1974-75 में इंदिरा गांधी के साथ ऐसा ही हुआ था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष डीके बरुआ ने तो तब यह नारा भी दे दिया था कि 'इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया।' भले ही भाजपा में अभी तक किसी ने ऐसा नारा नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री को सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में भी कोई ऐसा नहीं कह पाए।
एक सफल देश व्यक्ति-पूजा नहीं, अपने सशक्त संस्थानों से संचालित होता है। मोदी भी इस बात को समझते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दिया था कि सभी सार्वजनिक संदर्भों में उनके लिए 'माननीय प्रधानमंत्री' शब्द को हटा दिया जाए। तभी से केंद्र के सभी संवादों में मोदी के लिए महज 'प्रधानमंत्री' शब्द ही काम में लिया जाता है। लेकिन निजी व्यापारिक घरानों और औद्योगिक संगठनों पर यह लागू नहीं होता। उनके लिए तो मोदी अभी भी 'माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी’ ही हैं। उनके सभी विज्ञापनों में ये शब्द शामिल थे।
This story is from the October 04, 2025 edition of Dainik Bhaskar Pune.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
चांदी की छलांग पर गोल्ड मैडल पक्का !
लो जी, बाजार में स्त्रीलिंग चांदी ने पुल्लिंग सोने की मोनोपॉली पर धावा बोल दिया है।
2 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
दक्षिण में शंखनाद • प्रधानमंत्री की केरल और तमिलनाडु में चुनावी सभा तमिलनाडु में सीएमसी राज यानी करप्शन माफिया, क्राइम ... काउंटडाउन शुरू: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण के दो प्रमुख राज्यों में चुनावी शंखनाद कर दिया।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
तनाव • अमेरिका-ईरान में तकरार, तुर्कमेनिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान हमारा जंगीपोत स्ट्राइक रेंज में : ट्रम्प अमेरिकी अड्डे टारगेट पर हैं : ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड के बाद ईरान को फिर निशाने पर लिया है।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
..तो महापौर के लिए एकनाथ शिंदे
उद्धव गुट का करें समर्थनः जाधव
2 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
पहाड़ों पर बर्फबारी का 'वसंत'
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक उत्तर भारत के राज्यों में इस बार सर्दियों की पहली व्यापक बारिश शुक्रवार को हुई, वहीं पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार खत्म हुआ और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के निचले इलाकों में पहली बार बर्फबारी हुई।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
इच्छाधारी चुनावी हिंदू हैं अखिलेश यादव : भाजपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अखिलेश यादव इच्छाधारी चुनावी हिंदू हैं।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
बांग्लादेशः घर में अजेय बने रहकर सोफे तोड़ना बेहतर है
प्रस्तुत हैं इस हफ्ते के मुख्य समाचार...
1 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश ने 850 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया
सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची।
1 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
हाई कोर्ट की फटकार के बाद मंत्री गोगावले के बेटे का समर्पण
भास्कर न्यूज | मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार के बाद प्रदेश के मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास ने रायगड के महाड़ पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Pune
स्क्रीन की लत के चलते खाना निगल रहे, दिमाग को पेट भरने का संकेत देरी से मिलता है, इससे ओवरईटिंग; पेट में अतिरिक्त हवा पहुंच रही
न्यूयॉर्क।
2 mins
January 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

