जंगलों में अनोखा बांस, इसे दूसरी मिट्टी नहीं आती रास
Dainik Bhaskar Pune
|June 05, 2025
भोर, वेल्हा और मुलशी की मिट्टी में खुद-ब-खुद ही पनपता है मेष
पश्चिम घाट की गोद में बसे पुणे जिले के भोर, वेल्हा और मुलशी जैसे इलाके सिर्फ सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि अनोखे और दुर्लभ बांस की प्रजाति के लिए भी जाने जाते हैं।
इसे स्थानीय लोग मेष बांस के नाम से जानते है। यह ऐसा बांस है जो सिर्फ इन इलाकों में खुद-ब-खुद उगता है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों या समतल जमीन पर इसे उगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह पनप नहीं पाया।
पुणे वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एन.आर. प्रवीण के मुताबिक मेष बांस के लिए जरूरी है कि इलाके की ऊंचाई, नमी और जैव विविधता अच्छी हो। यही वजह है कि खास तरह का यह बांस सिर्फ भोर, वेल्हा और मुलशी के जंगलों में पाया जाता है और अब यह पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था, दोनों के लिए अहम बन गया है। पर्यावरण के लिए जंगल बचाना ही काफी नहीं, उनमें पनपने वाली अनोखी जैव विविधता को भी पहचानना और सहेजना जरूरी है। मेष बांस इसका सर्वोत्तम उदाहरण है, जो न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखता है बल्कि स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी का जरिया भी बनता है।
मेष खास किस्म का बांस है जो सिर्फ पुणे जिले के इन घाट इलाकों में ही मिलता है। इसका वैज्ञानिक नाम 'ऑक्सिटेंथेरा स्टॉक' है। हालांकि इसका पूरा वैज्ञानिक वर्गीकरण अब तक तय नहीं हो पाया है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसे डेंड्रोकैलमस या बंबूसा वंश से जुड़ा मानते हैं। कुछ विशेषज्ञ तो इसे 'भोर घाट बांस क्लस्टर' नाम भी देते हैं।
This story is from the June 05, 2025 edition of Dainik Bhaskar Pune.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
हवाई मार्ग • मुंबई-दिल्ली वैश्विक 10 में प्रतिस्पर्धा से यात्रियों को लाभ, किराया 7% तक घटा
देश की राजधानी को आर्थिक राजधानी से जोड़ने वाला मुंबईदिल्ली हवाई मार्ग दुनिया के 10 सबसे व्यस्ततम हवाई मार्गों में शामिल है।
1 min
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
सीएम रहते एक लाख में लिखवा ली 5000 स्क्वायर फीट जमीन
• मंत्री और विधायक कुछ बोल नहीं पाए
2 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
चार दशक का सफर : सेंसेक्स बना भारत की आर्थिक प्रगति का दर्पण
पिछले चार दशकों में सेंसेक्स ने एक मजबूत और भरोसेमंद बाजार संकेतक के रूप में समय की कसौटी पर खुद को साबित किया है।
1 min
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
अमेरिका • एक साल में ट्रम्प सरकार की डील के विश्लेषण से चौंकाने वाला खुलासा ट्रम्प जिस देश के साथ डील कर रहे, उसमें अपने परिवार का फायदा देख रहे : रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल ट्रम्प परिवार के लिए कमाई का जरिया बनता जा रहा है।
2 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
फ्लाईंग कार, क्वांटम कंप्यूटिंग व फ्यूजन एनर्जी अब महज अतीत की बात नहीं
फ्लाइंग कारें हमेशा से इंसानों का सपना रही हैं, लेकिन लंबे समय तक इसे हासिल करने में निराशा हाथ लगी।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के बीमित को नहीं मिला बीमा क्लेम
इलाज के दौरान कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनियां क्लेम भी नहीं दे रही हैं।
1 min
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
ओपनएआई अगले तीन साल तक उठाएगी घाटा
चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई के लिए 2026 मुश्किलभरा साबित हो सकता है।
3 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
अमेरिका की बीमा गारंटी में पहले मरना अनिवार्य है!
की अपनी सीमाएं इलास्टिक की तरह पड़ोसियों की जमीन की ओर खिंचती रहती हों, वह शांति का दूत बन कर आया है।
1 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
दूषित जल से 60 करोड़ लोग संकट में जीडीपी में भी 6% नुकसान की आशंका
देश का 70% पेयजल दूषित है।
2 mins
January 03, 2026
Dainik Bhaskar Pune
अमेरिका में महंगाई से ज्यादा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही
डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 में अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव महंगाई को मुद्दा बनाकर जीता था। उन्होंने तेजी से मूल्य कम करने का वादा किया था।
1 mins
January 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
