Try GOLD - Free
बड़े बदलावों और आर्थिक झटकों का साल
Business Standard - Hindi
|December 31, 2025
दुनिया की कारोबारी व्यवस्था और ढांचे को नए सिरे से आकार दिया जा रहा है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में निवेश वैश्विक वृद्धि का वाहक बन चुका है। साल के अहम बदलावों की समीक्षा कर रहे मिहिर शर्मा
-
आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव या किसी अर्थव्यवस्था की प्रमुख तकनीक में परिवर्तन का आंतरिक राजनीतिक गतिशीलता, संपत्ति वितरण और असमानता पर दीर्घकालिक और कभी-कभी अप्रत्याशित प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए, धन की सहज उपलब्धता के युग ने परिसंपत्ति मूल्यों को अत्यधिक बढ़ा दिया और संपत्ति असमानताओं को गहराई से जड़ें जमाने दीं, जिससे लोक केंद्रित राजनीति और पीढ़ियों तथा शैक्षिक स्तरों के बीच राजनीतिक विभाजन पैदा हुए। अधिक स्वतंत्र व्यापार ने औद्योगिक देशों में भौगोलिक असमानताओं को जन्म दिया और भारत जैसे देशों में पारंपरिक तौर पर जमीन पर कब्जा रखने वाली जातियों और वर्गों द्वारा उपभोग की जाने वाली सामाजिक और राजनीतिक शक्ति को कम कर दिया। उस आर्थिक बदलाव की शुरुआत के दशकों बाद राजनीतिक प्रवृत्तियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा।
वर्ष 2025 कई मायनों में बहुत बड़े बदलाव वाला रहा। दुनिया भर में नीतिगत स्तर पर दो बड़े बदलाव हुए। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र में भी एक बड़ी घटना सामने आई। दुनिया की कारोबारी व्यवस्था और ढांचे को नए सिरे से आकार दिया जा रहा है। राजनीति लोगों के प्रवासन के विरुद्ध हो गई है और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में निवेश वैश्विक वृद्धि का वाहक बन चुका है। इनमें से हर बात महत्त्वपूर्ण है लेकिन कई बार इनमें टकराव भी उत्पन्न हो जाता है।
डॉनल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से वैश्विक आर्थिक संरचना एक अधिक लेन-देन आधारित और कम जुड़ाव वाले दौर में पहुंच गई है। चीन के उदय ने पहले ही भारत, यूरोपीय संघ और अन्य जगहों पर व्यापार की गति पर कुछ प्रतिबंध लगाए थे, ताकि दूरसंचार और ऊर्जा जैसी महत्त्वपूर्ण अधोसंरचना की रक्षा की जा सके, या ऑटोमोबाइल जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विनिर्माण क्षेत्रों को बनाए रखा जा सके। लेकिन ट्रंप ने यह तय कर दिया है कि व्यापारिक झड़पें द्विपक्षीय और स्थानीय न रहकर एक वैश्विक संघर्ष बन जाएं। अब यह एक विश्व युद्ध है, जिसमें हर महीने अप्रत्याशित विरोधी सामने आ रहे हैं। पिछले दिसंबर तक यह अनुमान लगाना कठिन होता कि एक वर्ष के भीतर मेक्सिको भारतीय कारों पर 50 फीसदी शुल्क लगा देगा।
This story is from the December 31, 2025 edition of Business Standard - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो
बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन
देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
1 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
वोडा को 10 साल की राहत
एजीआर बकाये पर सरकार से मदद
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव
शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।
4 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार
इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
इक्विटी फंडों में निवेश घटा
निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम
सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार
बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
