Try GOLD - Free
बड़े बैंक चाहिए या अधिक फुर्तीले बैंक?
Business Standard - Hindi
|December 09, 2025
तेजी से बढ़ते तकनीकी नवाचार और उसी गति से बदलती ग्राहकों की अपेक्षाओं के बीच बैंकिंग क्षेत्र बड़े बदलाव के लिए तैयार नजर आ रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ इस बारे में चर्चा कर रही है कि विलय की पिछली प्रक्रिया में बाकी रह गए छह सरकारी बैंकों का समेकन किया जाए। इन बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया जैसा बड़ा बैंक भी शामिल है और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूको बैंक जैसे मझोले और छोटे बैंक भी शामिल हैं।
बड़ा सवाल यह है कि हमें बड़े बैंकों की आवश्यकता है या अधिक तेजी से काम करने वाले फुर्तीले बैंकों की? ऐसा नहीं है कि बैंकिंग में आकार महत्त्वपूर्ण नहीं है लेकिन फुर्ती एक ऐसी चीज है जो भविष्य में बचे रहने और नाकाम होने में अहम अंतर करेगा। खासकर तब जबकि आने वाले समय में फिनटेक, म्युचुअल फंड्स, बड़ी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और यहां तक कि बड़े निकाय भी बैंकिंग क्षेत्र में निवेश पर विचार कर सकते हैं।
यह क्षेत्र बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। इसमें संदेह नहीं कि विदेशी कंपनियां भारतीय बैंकों और फिनटेक में हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं। कुछ वर्ष पहले सिंगापुर के डीबीएस ने लक्ष्मी विलास बैंक का अधिग्रहण किया। अभी हाल ही में निजी क्षेत्र के दो छोटे बैंकों येस बैंक और आरबीएल बैंक का दो विदेशी बैंकों ने अधिग्रहण कर लिया, सुमितोमो मित्सुई फाइनैंशियल ग्रुप और एमिरेट्स एनबीडी।
स्पष्ट है कि रिजर्व बैंक की इस सोच में बदलाव आ रहा है कि विफल होते हुए बैंकों का बड़े सरकारी या निजी बैंकों में विलय किया जाए। परंतु, प्रौद्योगिकी और ग्राहक आवश्यकताओं में बदलते रुझानों के संदर्भ में, इसे और भी तेजी से बदलना होगा। जब प्रतिस्पर्धा तेज होने वाली है, तब इसे विनियमन से जुड़ी समस्याओं के लिए और अधिक नए समाधान खोजने होंगे।
This story is from the December 09, 2025 edition of Business Standard - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो
बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन
देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
1 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
वोडा को 10 साल की राहत
एजीआर बकाये पर सरकार से मदद
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव
शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।
4 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार
इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
इक्विटी फंडों में निवेश घटा
निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम
सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार
बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
