Try GOLD - Free
गुरुग्राम बना भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन, डबल इंजन सरकार से तेज हुआ हरियाणा का विकासः सीएम नायब सैनी
Aaj Samaaj
|December 31, 2025
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम को दी विभिन्न विकास परियोजनाओं की कई नई सौगातें
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है।हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, चाहे वह शहर हो या गांव और इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक द्वारा गुरुग्राम में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा को जन्मदिन तथा उपस्थिति जनसमूह को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर उतारती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र में किए गए 217 वादों में से 54 वादे मात्र 1 वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं, जबकि 163 वादों पर कार्य प्रगति पर है। यह जनता की अपनी सरकार है। सरकार का संकल्प 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए सरकार 'हरियाणा एक, हरियाणवी एक' के मंत्र पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गुरुग्राम के समग्र विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी और इसे देश का सबसे विकसित नगर बनाने की दिशा में निरंतर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने विधायक मुकेश शर्मा की मांग पर नए साल से पहले गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए लगाई घोषणाओं की झड़ी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक मुकेश शर्मा के विस्तृत मांग पत्र पर गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए विभिन्न बड़ी घोषणाएं की।
This story is from the December 31, 2025 edition of Aaj Samaaj.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा
लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सुकमा जिले में 7 महिला नक्सलियों सहित 26 ने किया आत्मसमर्पण
· 13 नक्सलियों पर 65 लाख रुपए ईनाम
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सीसीआई की जांच में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल 'प्राइस फिक्सिंग' के दोषी
भारतीय इस्पात उद्योग के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
1 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
वेनेजुएला संकट के बहाने वैश्विक शक्ति-संतुलन
अनेक विश्लेषक इसे उन्नीसवीं सदी के मुनरो सिद्धांत की संभावित वापसी के रूप में देख रहे हैं।
4 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर
· कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
गहनों नहीं बल्कि इन सेक्टर में भी प्रयोग हो रही चांदी
यही कारण है कि अब तक के रिकॉर्ड स्तर को छू रहे सफेद धातु के दाम आज समाज नेटवर्क
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
विकसित भारत जी-राम-जी से मजबूत होंगे गांव, तेजी से साकार होगा विकसित भारत का सपना: कृष्णपाल
विकसित भारत-जी-राम-जी से गांवों में आएगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रान्ति : कृष्णपाल
3 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उदासीन
उत्तराखण्ड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई तो ठीक ठाक मोर्चे पर जमी हुई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका जरूर सवालों के घेरे में है।
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
वैभव सूर्यवंशी ने 63 बॉल पर सेंचुरी बनाई
भारत U-19 ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराया, आरोन जॉर्ज का भी शतक
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सीएम रेखा गुप्ता ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजनिवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई की।
1 min
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
