गुरुग्राम बना भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन, डबल इंजन सरकार से तेज हुआ हरियाणा का विकासः सीएम नायब सैनी
Aaj Samaaj
|December 31, 2025
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम को दी विभिन्न विकास परियोजनाओं की कई नई सौगातें
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है।हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, चाहे वह शहर हो या गांव और इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक द्वारा गुरुग्राम में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा को जन्मदिन तथा उपस्थिति जनसमूह को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर उतारती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र में किए गए 217 वादों में से 54 वादे मात्र 1 वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं, जबकि 163 वादों पर कार्य प्रगति पर है। यह जनता की अपनी सरकार है। सरकार का संकल्प 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए सरकार 'हरियाणा एक, हरियाणवी एक' के मंत्र पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गुरुग्राम के समग्र विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी और इसे देश का सबसे विकसित नगर बनाने की दिशा में निरंतर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने विधायक मुकेश शर्मा की मांग पर नए साल से पहले गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए लगाई घोषणाओं की झड़ी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक मुकेश शर्मा के विस्तृत मांग पत्र पर गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए विभिन्न बड़ी घोषणाएं की।
Bu hikaye Aaj Samaaj dergisinin December 31, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Aaj Samaaj'den DAHA FAZLA HİKAYE
Aaj Samaaj
दृष्टिहीनों की शिक्षा में ब्रेल लिपि की भूमिका
संचार के साधन के रूप में ब्रेल लिपि के महत्व के बारे में विश्वभर में जागरूकता फैलाने, दृष्टि बाधित लोगों को उनके अधिकार प्रदान करने और ब्रेल लिपि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस को 'विश्व ब्रेल दिवस' मनाया जाता है।
3 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
राहुल की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ाएगी रेहान की सगाई
अभी भले ही कोई मुद्दा नहीं बना रहा है, लेकिन जैसे ही शादी होगी और हिंदी बेल्ट के चुनाव करीब आयेंगे ये शादी मुद्दा जरूर बनेगी।
4 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
अवैध सीवर वेस्ट डंपिंग, गैरकानूनी उद्योगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
यमुना एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुग्राम में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
2 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
भूमि अधिग्रहण नीति में केंद्र नहीं करेगा बदलाव
कैबिनेट सचिव बोले यह एक गंभीर और जटिल मुद्दा
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
विनाश के रास्ते पर कांग्रेस, अंदरूनी झगड़े चिंता का कारण : सासंद ज्योतिमणि
कांग्रेस की लोकसभा सांसद एस. ज्योतिमणि ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु में कुछ नेताओं के स्वार्थ की वजह से उनकी पार्टी धीरे-धीरे विनाश के रास्ते पर बढ़ रही है और पार्टी के अंदरूनी झगड़े लोगों के लिए बहुत चिंता का कारण बन रहे हैं।
1 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
चीन-पाक की साझेदारी खतरनाक, पाकिस्तान को उखाड़ फेंको
बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र, कहा - अंतिम चरण में पहुंचा दिया है सीपीईसी का काम
2 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
बिना एक भी वोट डले नगर निकाय में जीत गए महायुति के 68 पार्षद
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
2 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
नवंबर में क्रेडिट ग्रोथ बढ़कर 9.6% पर पहुंची
भारतीय अर्थव्यवस्था में औद्योगिक गतिविधियों के मजबूत होने के संकेत मिले हैं।
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
राजस्थान में नए साल में पहली बार पारा ० डिग्री, एमपी में अगले 3 दिन छाया रहेगा घना कोहरा
केदारनाथ में बर्फबारी, बद्रीनाथ में टेंपरेचर माइनस 13 डिग्री तक पहुंचा
1 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
धुंध व घने कोहरे में सावधानी से चलाएं वाहन : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
हरियाणा सरकार ने आमजन सहित पशुओं को सर्दी व शीतलहर से बचाव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की हुई है।
2 mins
January 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
