The Perfect Holiday Gift Gift Now

हर कौम कह रही है हमारे हुसैन हैं

Aaj Samaaj

|

July 07, 2025

680 ईस्वी अर्थात मुहर्रम 61 हिजरी में इराक में करबला स्थित मैदान फुरात नदी के किनारे पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन व उनके परिवार के लगभग 72 सदस्यों को सीरिया के तत्कालीन तानाशाह यजीद की सेना ने उसके आदेश पर बड़ी ही बेरहमी से 10 मुहर्रम यानी आशूरा के दिन तीन दिन का भूखा प्यासा कत्ल कर दिया था। उसके बाद उनके परिवार के तंबुओं को जलाया व लूटा गया। बाद में इमाम हुसैन के परिवार, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाकर कूफा और फिर सीरिया ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया।

- तनवीर जाफरी वरिष्ठ पत्रकार

हर कौम कह रही है हमारे हुसैन हैं

पूरी दुनिया में इन दिनों इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम के दौरान करबला की दास्तान याद की जा रही है। 680 ईस्वी अर्थात मुहर्रम 61 हिजरी में इराक में करबला स्थित मैदान फुरात नदी के किनारे पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन व उनके परिवार के लगभग 72 सदस्यों को सीरिया के तत्कालीन तानाशाह यजीद की सेना ने उसके आदेश पर बड़ी ही बेरहमी से 10 मुहर्रम यानी आशूरा के दिन तीन दिन का भूखा प्यासा कत्ल कर दिया था। उसके बाद उनके परिवार के तंबुओं को जलाया व लूटा गया। बाद में इमाम हुसैन के परिवार, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाकर कूफा और फिर सीरिया ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया। उन्हें रास्ते भर यातनायें दी गयीं उनके सरों से चादरें छीनी गयीं, हाथों में हथकड़ियां, रस्सियां व पैरों में बेड़ियाँ डाली गयीं। गौरतलब है कि हजरत मुहम्मद के घराने के साथ घोर अत्याचार करने वाला उस समय का तानाशाह यजीद पुत्र मुआविया स्वयं भी मुसलमान था और उसकी सेना के अत्याचारी सदस्यों में भी अनेक हाफिज, कारी और लंबी लंबी दाढ़ियों वाले धर्मगुरु सरीखे अनेक मौलवी शामिल थे। यजीद अपने समय का एक शक्तिशाली परन्तु क्रूर, अधर्मी, अय्याश शासक था।

वह अपनी ताकत के बल पर अपनी सत्ता चलने के लिये हजरत इमाम हुसैन का समर्थन चाहता था। परन्तु हजरत हुसैन ने उसकी दुष्ट की ताकत की परवाह नहीं की और उसके हाथों पर बैयत करने से इंकार कर दिया। हजरत हुसैन की शहादत और करबला की घटना को पूरे विश्व के सभी धर्मों व विश्वास के लोग पूरी श्रद्धा व सम्मान से देखते हैं। इस घटना को धर्म के बजाय इतिहास से जुड़ी विश्व की अभूतपूर्व घटना होने के नाते पूरी दुनिया के में साहस, बलिदान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यही वजह है कि विभिन्न धर्मों के लोग हजरत हुसैन की नैतिकता, मानवता और सत्य के लिए उनके बलिदान की प्रशंसा करते हैं।

MORE STORIES FROM Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

दृष्टिहीनों की शिक्षा में ब्रेल लिपि की भूमिका

संचार के साधन के रूप में ब्रेल लिपि के महत्व के बारे में विश्वभर में जागरूकता फैलाने, दृष्टि बाधित लोगों को उनके अधिकार प्रदान करने और ब्रेल लिपि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस को 'विश्व ब्रेल दिवस' मनाया जाता है।

time to read

3 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

राहुल की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ाएगी रेहान की सगाई

अभी भले ही कोई मुद्दा नहीं बना रहा है, लेकिन जैसे ही शादी होगी और हिंदी बेल्ट के चुनाव करीब आयेंगे ये शादी मुद्दा जरूर बनेगी।

time to read

4 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

अवैध सीवर वेस्ट डंपिंग, गैरकानूनी उद्योगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

यमुना एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुग्राम में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

time to read

2 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

भूमि अधिग्रहण नीति में केंद्र नहीं करेगा बदलाव

कैबिनेट सचिव बोले यह एक गंभीर और जटिल मुद्दा

time to read

1 min

January 04, 2026

Aaj Samaaj

विनाश के रास्ते पर कांग्रेस, अंदरूनी झगड़े चिंता का कारण : सासंद ज्योतिमणि

कांग्रेस की लोकसभा सांसद एस. ज्योतिमणि ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु में कुछ नेताओं के स्वार्थ की वजह से उनकी पार्टी धीरे-धीरे विनाश के रास्ते पर बढ़ रही है और पार्टी के अंदरूनी झगड़े लोगों के लिए बहुत चिंता का कारण बन रहे हैं।

time to read

1 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

चीन-पाक की साझेदारी खतरनाक, पाकिस्तान को उखाड़ फेंको

बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र, कहा - अंतिम चरण में पहुंचा दिया है सीपीईसी का काम

time to read

2 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बिना एक भी वोट डले नगर निकाय में जीत गए महायुति के 68 पार्षद

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

time to read

2 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

नवंबर में क्रेडिट ग्रोथ बढ़कर 9.6% पर पहुंची

भारतीय अर्थव्यवस्था में औद्योगिक गतिविधियों के मजबूत होने के संकेत मिले हैं।

time to read

1 min

January 04, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

राजस्थान में नए साल में पहली बार पारा ० डिग्री, एमपी में अगले 3 दिन छाया रहेगा घना कोहरा

केदारनाथ में बर्फबारी, बद्रीनाथ में टेंपरेचर माइनस 13 डिग्री तक पहुंचा

time to read

1 mins

January 04, 2026

Aaj Samaaj

धुंध व घने कोहरे में सावधानी से चलाएं वाहन : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

हरियाणा सरकार ने आमजन सहित पशुओं को सर्दी व शीतलहर से बचाव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की हुई है।

time to read

2 mins

January 04, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size