Try GOLD - Free
घर में ही सब से ज्यादा असुरक्षित हैं औरतें
Sarita
|February Second 2025
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट यह स्पष्ट रूप से बताती है कि महिलाओं के लिए घर ही सब से असुरक्षित स्थान बन चुका है. इस असुरक्षा का समाधान समाज और सरकार की ओर से समग्र दृष्टिकोण अपनाने से ही संभव हो सकता है.
6 अगस्त, 2024 को नोएडा के सैक्टर 39 की पुलिस ने 16 वर्ष की एक किशोरी से बलात्कार कर उसे गर्भवती बनाने वाले उस के मामा को गिरफ्तार कर जेल भेजा. मामा ने अपनी ही भांजी का अपहरण कर उस के साथ बलात्कार किया था. पुलिस ने लड़की को बरामद कर जब उस का मैडिकल कराया तो पता चला कि वह गर्भवती है. लड़की 30 जून से लापता थी जिस की गुमशुदगी की एफआईआर उस के मातापिता ने थाने में दर्ज करवाई थी.
28 अगस्त, 2024 की खबर है कि सहारनपुर में मामा अपनी भांजी को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया. इस के बाद युवती से दुष्कर्म करता रहा. इस बात का पता युवती के गर्भवती होने पर चला. अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. एफटीसी कोर्ट ने कसबा नानौता क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी इंतजार उर्फ बाबू को 10 साल की सजा सुनाई है. सजा सुनाते हुए अदालत ने 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है.
11 नवंबर, 2024 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग भाई ने अपनी छोटी बहन की इसलिए हत्या कर डाली क्योंकि उस ने बहन को पड़ोसी लड़के के साथ बात करते हुए देख लिया था. आरोपी अपनी 14 वर्षीया बहन से इस कदर नाराज हुआ कि उस ने पास में ही पड़े त्रिशूल से अपनी बहन पर कई बार हमला कर डाला. उसे बुरी तरह से घायल कर खून से लथपथ हालत में छोड़ कर वह जंगल की ओर फरार हो गया. पड़ोस में रहने वाले लोग लड़की को ठेले में लिटा कर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मैडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान ही लड़की ने दम तोड़ दिया.
18 नवंबर, 2022 को दिल्ली से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क के किनारे एक लाल रंग का ट्रौली बैग पड़ा था. पुलिस ने आ कर जब बैग खोला तो अंदर एक युवती की लाश थी.. युवती की उम्र 21 साल थी. बाद में पता चला कि उस का नाम आयुषी था. छानबीन में केस औनर किलिंग का निकला. आयुषी की हत्या उस के ही पिता ने की थी क्योंकि आयुषी ने अपनी मरजी से शादी कर ली थी, जो घर वालों को मंजूर न थी.
This story is from the February Second 2025 edition of Sarita.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Sarita
Sarita
वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी
वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.
9 mins
May First 2026
Sarita
हंगरी से सबक ले भारत
लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.
4 mins
May First 2026
Sarita
पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव
इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.
4 mins
May First 2026
Sarita
एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप
बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.
9 mins
May First 2026
Sarita
एक रिक्त कोना
मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.
8 mins
May First 2026
Sarita
अंगूठे की जात
उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.
3 mins
May First 2026
Sarita
महिला आरक्षण ढोल की पोल
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.
21 mins
May First 2026
Sarita
9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत
दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.
10 mins
May First 2026
Sarita
गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं
गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.
6 mins
May First 2026
Sarita
एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा
प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.
6 mins
May First 2026
Listen
Translate
Change font size
