Try GOLD - Free
घुटन, भारी बोझ और विकृतियां बना रहीं औरतों को क़ातिल
DASTAKTIMES
|May 2025
पत्नी द्वारा पति की हत्या के बढ़ते मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। औरत के दिमाग़ में आखिर वह क्या चीज है जो उन्हें पति-हत्या के लिए प्रेरित कर रही है। इसके पीछे क्या मनोविज्ञान है? इन हत्याओं में पति-पत्नी के बीच उस तीसरे शख्स की क्या भूमिका रहती है? नृशंस हत्याओं की नौबत क्यों आ रही है जबकि पति या पत्नी के पास तलाक का सम्मानजनक विकल्प मौजूद है? ऐसे कई अनसुलझे सवाल है। 'दस्तक टाइम्स' के लिए सीनियर जर्नलिस्ट अवंतिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर डॉ. पूनम फोगट से लंबी बातचीत के कुछ अंश।

सवाल - महिलाएं अपने पति की हत्या कर रही हैं। ये घटनाएं हैरतनाक ढंग से बढ़ी हैं। उनके दिमाग में आखिर वो क्या चीज है जो उन्हें इतना कठोर कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रही है? इस तरह के जघन्य कृत्यों के पीछे क्या मनोविज्ञान छुपा है?
डॉ. पूनम फोगट- भारतीय समाज में महिलाओं को बचपन से ही दबा कर रखा गया है। उनके विचारों और उनकी निजी सोच को कभी महत्व नहीं दिया गया। सच पूछिए तो उन्हें अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। यह उनके अंदर एक तरह की अस्वीकृति की भावना को जन्म देती है। वे अपने भीतर आत्ममुग्धता के रूप में कोपिंग मैकेनिज्म यानी एक तरह से मुकाबला तंत्र विकसित कर लेती हैं। वे किसी भी तरह की अस्वीकृति को बर्दाश्त नहीं कर पाती और अपने सभी पिछले अपमान और प्रतिशोध को बाहर निकालते हुए अत्यधिक आक्रमकता से जवाब देती हैं।
सवाल - मौजूदा भारतीय समाज में, वे कौन से मनोवैज्ञानिक तत्व हैं जो एक पत्नी और पति के बीच टूटन का कारण बन रहे हैं? क्या इसके मूल में विवाहेत्तर संबंध या अवैध रिश्ते हैं?
डॉ. पूनम फोगट : कोई भी विवाह, चाहे वह आज का हो या पुराने समय का, एक-दूसरे के सम्मान और तमाम खामियों के बावजूद एक-दूसरे को स्वीकार करने के बेसिक सिद्धान्त पर काम करता है। लेकिन इसके लिए बहुत अधिक प्रयास, प्यार, क्षमा और प्रतिबद्धता यानी कमिटमेंट की ज़रूरत होती है। विवाहेत्तर संबंध विवाह में कठिनाइयों का एक बहाना या उसका एक्सटेंशन है। आजकल यह और भी बढ़ गया है क्योंकि महिलाएं दुनिया के बारे में अधिक जागरूक हो गई हैं और अपने अधिकारों और अपनी योग्यता को जानती हैं। 'कमजोर मूल्यों' के साथ, लोग विवाह के बाहर आसान विकल्पों की तलाश करने लगते हैं। महिलाएं अधिक आत्मविश्वासी होती हैं और ज़ोखिम उठाने को तैयार रहती हैं जबकि पुरुष अभी ऐसी महिलाओं के लिए तैयार नहीं होते।
सवाल-वैवाहिक कलह के मामलों में तलाक या अलगाव की तुलना में हत्या को प्राथमिकता देने वाली महिलाओं की मानसिकता क्या है?
This story is from the May 2025 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Listen
Translate
Change font size