Try GOLD - Free
एमसीडी में भी केजरीवाल
DASTAKTIMES
|December - 2022
आप ने भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करते हुए 250 में से 134 सीटों पर कब्जा जमा लिया, यानि दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद चाहते हैं। अकेले केजरीवाल, मोदी-शाह की जोड़ी पर भारी पड़ गए।
करीब आठ साल पहले अन्ना आन्दोलन के बाद केन्द्र की राजनीति में नरेन्द्र मोदी के रूप में एक बड़ा चेहरा सामने आया तो वहीं दूसरी ओर उसी आन्दोलन से निकले अरविन्द केजरीवाल ने भी पहली बार राजनीति में कदम रखा। केजरीवाल ने आन्दोलन के बाद 'आम आदमी पार्टी' यानि 'आप' के नाम से एक नए राजनीतिक दल का गठन किया। इस दल में कोई भी अनुभवी राजनेता नहीं था लेकिन मोदी की ही तरह केजरीवाल का जादू दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिर चढ़कर बोला। साल 2015 में हुए इस विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया। उस चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के तमाम दिग्गज प्रचार में उतरे थे। इनमें कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे। लेकिन इसका कुछ भी खास असर नहीं हुआ। उसके बाद 2020 में भी भाजपा अपनी पुरानी रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी। इस बार भी भाजपा ने अपने तमाम दिग्गजों को प्रचार में लगाया। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें प्रचार नहीं किया लेकिन अमित शाह ने घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगा। लेकिन नतीजा फिर वही रहा और इस बार आप ने 62 सीटों पर कब्जा किया। इसके बाद दिल्ली में ही अब एमसीडी यानि नगर निगम का चुनाव केजरीवाल के निशाने पर था। सो इस बार वह भी पूरा हो गया और आप ने भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करते हुए 250 में से 134 सीटों पर कब्जा जमा लिया, यानि दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद चाहते हैं। एमसीडी जीत के बाद अब महिलाओं और बच्चों को भी जिम्मेदारी मिलेगी। दूसरी ओर भाजपा ने इस चुनाव में वही चूक दोहरा दी, जो दिल्ली के दो विधानसभा चुनाव में देखने को मिली थी। यानि तीसरी बार अकेले केजरीवाल, मोदी-शाह की जोड़ी पर भारी पड़ गए।

This story is from the December - 2022 edition of DASTAKTIMES.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
