Facebook Pixel एमसीडी में भी केजरीवाल | DASTAKTIMES - news - Lisez cet article sur Magzter.com

Essayer OR - Gratuit

एमसीडी में भी केजरीवाल

DASTAKTIMES

|

December - 2022

आप ने भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करते हुए 250 में से 134 सीटों पर कब्जा जमा लिया, यानि दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद चाहते हैं। अकेले केजरीवाल, मोदी-शाह की जोड़ी पर भारी पड़ गए।

- देवव्रत

एमसीडी में भी केजरीवाल

करीब आठ साल पहले अन्ना आन्दोलन के बाद केन्द्र की राजनीति में नरेन्द्र मोदी के रूप में एक बड़ा चेहरा सामने आया तो वहीं दूसरी ओर उसी आन्दोलन से निकले अरविन्द केजरीवाल ने भी पहली बार राजनीति में कदम रखा। केजरीवाल ने आन्दोलन के बाद 'आम आदमी पार्टी' यानि 'आप' के नाम से एक नए राजनीतिक दल का गठन किया। इस दल में कोई भी अनुभवी राजनेता नहीं था लेकिन मोदी की ही तरह केजरीवाल का जादू दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिर चढ़कर बोला। साल 2015 में हुए इस विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया। उस चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के तमाम दिग्गज प्रचार में उतरे थे। इनमें कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे। लेकिन इसका कुछ भी खास असर नहीं हुआ। उसके बाद 2020 में भी भाजपा अपनी पुरानी रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी। इस बार भी भाजपा ने अपने तमाम दिग्गजों को प्रचार में लगाया। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें प्रचार नहीं किया लेकिन अमित शाह ने घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगा। लेकिन नतीजा फिर वही रहा और इस बार आप ने 62 सीटों पर कब्जा किया। इसके बाद दिल्ली में ही अब एमसीडी यानि नगर निगम का चुनाव केजरीवाल के निशाने पर था। सो इस बार वह भी पूरा हो गया और आप ने भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करते हुए 250 में से 134 सीटों पर कब्जा जमा लिया, यानि दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद चाहते हैं। एमसीडी जीत के बाद अब महिलाओं और बच्चों को भी जिम्मेदारी मिलेगी। दूसरी ओर भाजपा ने इस चुनाव में वही चूक दोहरा दी, जो दिल्ली के दो विधानसभा चुनाव में देखने को मिली थी। यानि तीसरी बार अकेले केजरीवाल, मोदी-शाह की जोड़ी पर भारी पड़ गए। 

PLUS D'HISTOIRES DE DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Translate

Share

-
+

Change font size