Try GOLD - Free
हर शादी एक कहानी है
Aha Zindagi
|November 2025
आज की शादी सिर्फ़ एक समारोह नहीं, एक अनुभव है जहां लहंगे के रंग से लेकर लाइट्स की चमक तक सबकुछ जोड़े की पहचान बन जाता है।
यह परंपरा की धरती पर खड़ा आधुनिकता का महल है, जहां हर पल कैमरे के साथ ही दिल में बसने के लिए भी सजाया जाता है।
कभी शादी का अर्थ होता था- रीतियों और परंपराओं का सिलसिला, रिश्तों का बंधन, लेकिन आज की शादी इन सब से बहुत आगे निकल चुकी है। अब यह सिर्फ़ सात फेरों की रस्म नहीं, एक अनुभव है, एक ऐसा जश्न जो महीनों की योजना, सपनों की बुनावट, और हर पल को यादगार बनाने की चाहत से सजता है। शादी दो दिलों के मिलन के साथ-साथ एक 'स्टाइल स्टेटमेंट' भी बन चुकी है। जहां एक ओर मां-दादी की पुरानी साड़ी को नए अंदाज़ में पहना जाता है, वहीं दूसरी ओर डेस्टिनेशन वेडिंग्स की चकाचौंध भी नज़र आती है।
लहंगे और दुपट्टे पर व्यक्तिगत छाप
आज की शादियां बस रंग और कपड़ों तक सीमित नहीं रहीं, अब उनमें व्यक्तिगत छाप का नया चलन जुड़ गया है। दुल्हन के लहंगे पर कढ़ाई से लिखे गए श्लोक, मंत्र या फिर दूल्हा-दुल्हन के नाम और शादी की तारीख़ अब फैशन का हिस्सा बन चुके हैं। कुछ दुल्हनें अपने लहंगे की किनारी पर ‘सदा सौभाग्यवती भव' जैसे आशीर्वचन लिखवा रही हैं तो कुछ अपनी प्रेम कहानी को कढ़ाई में पिरो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया के दौर में हैशटैग भी उतना ही लोकप्रिय हो गया है- हर फोटो, हर वीडियो दूल्हा-दुल्हन के नाम से बने हैशटैग के साथ साझा किया जाता है।
फन और फैशन के इस संगम में ज्वेलरी भी पीछे नहीं। अब ईयररिंग्स पर 'पटाखा दुल्हनिया', 'टीम ब्राइड', 'दुल्हन की बहन' या 'भाभी स्क्वैड' जैसे टैगलाइन लिखी एक्सेसरीज़ मेहंदी और हल्दी की रौनक बढ़ा रही हैं। यह ट्रेंड शादी को ख़ूबसूरत, व्यक्तिगत और मज़ेदार भी बना देता है जहां हर छोटा विवरण एक कहानी कहता है, और हर मेहमान शादी का हिस्सा महसूस करता है।
बदल गया है निमंत्रण का तरीक़ा
This story is from the November 2025 edition of Aha Zindagi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aha Zindagi
Aha Zindagi
खाद्र की रहस्यमय प्रेयसी
बचपन की स्मृति में बसी एक गीत पंक्ति के मोह में कवि रवींद्र ने विदेशिनी नामक गीत रचा था।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
इंतज़ार का रंग...
लेकिन... सच तो यह है कि हर प्रेम कहानी में यही सब होता है और इसके बावजूद मोहब्बत की हर कहानी अलग होती है।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
अटूट आस्था की नर-सिंह लीला
जब अहंकार स्वयं को अजेय मान ले और अन्याय सीमा पार कर जाए, तब किसी असाधारण हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
अभी वहां 2018 चल रहा है...
वैसे तो हमारे देश में भी वैश्विक स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ अपने पारंपरिक कैलेंडर मौजूद हैं, जिनके आधार पर हम अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, लेकिन इथियोपिया इस मामले में और भी अलग है। वहां पारंपरिक कैलेंडर का इस्तेमाल रोज़ाना के कामकाज और दफ़्तरों में भी होता है।
4 mins
May 2026
Aha Zindagi
कथा काबरताल की
आप दुनिया के कण-कण में इंटरनेट भर दीजिए, लेकिन मंझौल गांव के बच्चों को घर के भीतर किसी स्क्रीन के मोह में नहीं बांध सकते।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
ऊर्ध्वमूलं अधः शाखम्
मां ने अपने अध्ययनकक्ष की एक दीवार को लेकर बड़ा रहस्य बना रखा था। जब रहस्य खुला तो वहां कुछ उल्टा नज़र आया, लेकिन ध्यान से देखने पर सब आश्चर्यमिश्रित ख़ुशी से भर उठे।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
इस नज़र से देखिए सग्रहालय...
इन्हें महसूस करने के लिए अगर कुछ चाहिए, तो बस एक जिज्ञासु नज़र और थोड़ा ठहराव।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
दुःख हमें सबसे ज़्यादा सिखाता है
ज़िंदगी का मज़ा मुश्किलों से हार मानकर बैठने में नहीं, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ने में है। जो इंसान अपने दर्द को समझ में बदल लेता है, वही दूसरों के लिए उम्मीद बनता है।
3 mins
May 2026
Aha Zindagi
ये याद रखो कि कब पत्ते छोड़ने हैं
जीवन में सफलता का राज़ अक्सर उन साधारण बातों में छुपा होता है, जिन्हें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं। बाल्तेसर ग्रेशियन ने इसे रोचक ढंग से बेहद सूक्ष्म अंदाज़ में समझाया है।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
सज़ा के लिए था ट्रेडमिल
ट्रेडमिल को हम फिटनेस के एक अहम उपकरण के रूप में जानते हैं, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य यह तो बिलकुल नहीं था।
1 min
May 2026
Listen
Translate
Change font size
