Try GOLD - Free
हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान
Aha Zindagi
|September 2024
पहले हमने दुनिया को विज्ञान का ज्ञान दिया और अब खुद एक विदेशी भाषा में विज्ञान पढ़ रहे हैं। इस बीच आख़िर हुआ क्या? विज्ञान आगे बढ़ गया और हिंदी पीछे रह गई या फिर हमने अपनी भाषा की क्षमता को जाने बग़ैर ही उसे अक्षम मान लिया?
बहुधा देखा गया है कि जो व्यक्ति अंग्रेज़ी भाषा में अपना नाम तक नहीं लिख सकता है, वह भी 'इंजीनियरिंग' शब्द का प्रयोग कर लेता है, लेकिन 'अभियांत्रिकी' शब्द से अपरिचित रहता है। लोग बिना विचारे हिंदी को कठिन या दुरूह कह देते हैं, जबकि तथ्य यह है कि शब्द सरल या कठिन नहीं होते, परिचित अथवा अपरिचित होते हैं।
यंत्र को समझ लीजिए
एक उदाहरण देखिए। मशीन के लिए हिंदी का शब्द है - यंत्र। यंत्र का अर्थ है, जो काम करता है, अर्थात मशीन। यंत्र से काम करने वाला व्यक्ति 'यंत्री' कहलाता है। अंग्रेज़ी में यंत्री के लिए 'मशीनिस्ट' शब्द भी है, लेकिन ऑपरेटर शब्द प्रचलन में है। सोचने की बात यह है कि 'यंत्र' और 'यंत्री' समझना और याद रखना सरल है या 'मशीन' और 'ऑपरेटर'। इतना ही नहीं, हिंदी में जो यंत्र से संबंधित है, वह 'यांत्रिक' तथा यंत्रों का विज्ञान - यंत्रविज्ञान कहलाता है। सोचना चाहिए इंजीनियरिंग सरल कैसे है और अभियांत्रिकी (अभि+यांत्रिकी) कठिन कैसे, जबकि इसका सीधा-सीधा अर्थ है- यंत्रों का विशेष ज्ञान। इसी प्रकार, अगर अंग्रेज़ी में इंजीनियरिंग साइंस हम पढ़कर समझ सकते हैं, तो हिंदी की सामान्य जानकारी से समझा जा सकता है कि अभियांत्रिकी विज्ञान (अभियांत्रिकी + विज्ञान) या अभियांत्रिकीय (अभियांत्रिकी से संबंधित) के क्या अर्थ हैं!
ध्यातव्य है कि विज्ञान एवं अभियांत्रिकी की शब्दावली या पारिभाषिकी में हिंदी की सूत्रात्मकता एक महत्वपूर्ण विशेषता है, जिससे शब्दों के अर्थ स्वतः ही स्पष्ट हो जाते हैं।
This story is from the September 2024 edition of Aha Zindagi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aha Zindagi
Aha Zindagi
खाद्र की रहस्यमय प्रेयसी
बचपन की स्मृति में बसी एक गीत पंक्ति के मोह में कवि रवींद्र ने विदेशिनी नामक गीत रचा था।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
इंतज़ार का रंग...
लेकिन... सच तो यह है कि हर प्रेम कहानी में यही सब होता है और इसके बावजूद मोहब्बत की हर कहानी अलग होती है।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
अटूट आस्था की नर-सिंह लीला
जब अहंकार स्वयं को अजेय मान ले और अन्याय सीमा पार कर जाए, तब किसी असाधारण हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
अभी वहां 2018 चल रहा है...
वैसे तो हमारे देश में भी वैश्विक स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ अपने पारंपरिक कैलेंडर मौजूद हैं, जिनके आधार पर हम अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, लेकिन इथियोपिया इस मामले में और भी अलग है। वहां पारंपरिक कैलेंडर का इस्तेमाल रोज़ाना के कामकाज और दफ़्तरों में भी होता है।
4 mins
May 2026
Aha Zindagi
कथा काबरताल की
आप दुनिया के कण-कण में इंटरनेट भर दीजिए, लेकिन मंझौल गांव के बच्चों को घर के भीतर किसी स्क्रीन के मोह में नहीं बांध सकते।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
ऊर्ध्वमूलं अधः शाखम्
मां ने अपने अध्ययनकक्ष की एक दीवार को लेकर बड़ा रहस्य बना रखा था। जब रहस्य खुला तो वहां कुछ उल्टा नज़र आया, लेकिन ध्यान से देखने पर सब आश्चर्यमिश्रित ख़ुशी से भर उठे।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
इस नज़र से देखिए सग्रहालय...
इन्हें महसूस करने के लिए अगर कुछ चाहिए, तो बस एक जिज्ञासु नज़र और थोड़ा ठहराव।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
दुःख हमें सबसे ज़्यादा सिखाता है
ज़िंदगी का मज़ा मुश्किलों से हार मानकर बैठने में नहीं, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ने में है। जो इंसान अपने दर्द को समझ में बदल लेता है, वही दूसरों के लिए उम्मीद बनता है।
3 mins
May 2026
Aha Zindagi
ये याद रखो कि कब पत्ते छोड़ने हैं
जीवन में सफलता का राज़ अक्सर उन साधारण बातों में छुपा होता है, जिन्हें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं। बाल्तेसर ग्रेशियन ने इसे रोचक ढंग से बेहद सूक्ष्म अंदाज़ में समझाया है।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
सज़ा के लिए था ट्रेडमिल
ट्रेडमिल को हम फिटनेस के एक अहम उपकरण के रूप में जानते हैं, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य यह तो बिलकुल नहीं था।
1 min
May 2026
Listen
Translate
Change font size
