Facebook Pixel योगासनों से जुड़े नियम और सावधानियां | Sadhana Path - health - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

योगासनों से जुड़े नियम और सावधानियां

Sadhana Path

|

November 2025

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। योग शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। आइए जानते हैं योग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां और इनसे जुड़े नियम ।

- - गृहलक्ष्मी टीम

योगासनों से जुड़े नियम और सावधानियां

योगासन का समय

योगासन आप सुबह या शाम दोनों समय कर सकते हैं। यदि दोनों समय नहीं कर सकते, तो सूर्योदय की बेला का समय उत्तम है। सुबह मन शान्त रहता है। शौचादि से निवृत होकर खाली पेट तथा दोपहर के भोजन के लगभग 5-6 घंटे बाद सायंकाल के समय योगासन कर सकते हैं। सुबह जागने के बाद यदि कब्ज रहता है तो तांबे या चांदी के बर्तन में रखे हुए पानी को पीना चाहिए। उसके पश्चात् थोड़ा भ्रमण करें। इससे पेट साफ हो जाता है। अधिक कब्ज हो, तो त्रिफला चूर्ण सोते समय गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

स्थान का चुनाव

स्वच्छ, शान्त एवं एकान्त स्थान योगासन के लिए अच्छे माने जाते हैं। यदि वृक्षों की हरियाली के समीप, बाग, तालाब या नदी का किनारा हो, तो सर्वोत्तम है। खुले वातावरण एवं वृक्षों के नजदीक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में होती है। यदि घर में योग- प्राणायाम करें, तो घी का दीपक या गुग्गुल आदि जलाकर उस स्थान को सुगंधित करना चाहिए।

आरामदायक कपड़े पहनें

आसन करते समय शरीर पर वस्त्र कम और आरामदायक होने चाहिए। पुरुष हाफपैंट और बनियान का उपयोग कर सकते हैं। माताएं और बहनें सलवार, ब्लाउज आदि पहनकर आसन, प्राणायाम आदि का अभ्यास करें। पैंट भी योग क्रियाओं के लिए उपयुक्त समझे जाते हैं।

image30 मिनट है काफी

भूमि पर बिछाने के लिए योगामैट मुलायम दरी या कम्बल का प्रयोग करना उचित है। खुली जमीन पर योगासन न करें। अपने सामर्थ्य के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। आसनों का पूर्ण अभ्यास एक घंटे में, मध्यम अभ्यास 30 मिनट में तथा संक्षिप्त अभ्यास 15 मिनट में होता है। संपूर्ण दिनचर्या में आधा घंटा तो प्रत्येक व्यक्ति को योगासन करना ही चाहिए।

MORE STORIES FROM Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

आहार जो दिमाग और याददाश्त बढ़ाए

यदि कार्य या पढ़ाई के दौरान लगातार ऊर्जा मिलती रहे तो दिमाग तंदुरुस्त व उत्साहवर्धक बना रहता है।

time to read

8 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

क्या थायरॉइड है मां न बनने का कारण

मां बनना किसी भी महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है, लेकिन आजकल कई महिलाएं यंग एज में भी इस खुशी से दूर हैं। हाल के शोध से सामने आया है कि ज्यादातर वह महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं, जिन्हें थायरॉइड की समस्या है।

time to read

3 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

इन 6 तरीकों से केले के छिलके से दूर करें मुंहासे

आमतौर पर केला खाने के बाद हम उसके छिलके को ऐसे ही फेंक देते हैं।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

आपके लिए ये हैं प्रोटीन के बढ़िया विकल्प

प्रोटीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हर मनुष्य को इसकी जरूरत होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर रोज अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन के सेवन की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ भी आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाते हैं ...

time to read

4 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

संवेदनाओं के प्रकार अनेक

संवेदनाओं का खेल तो सतत् चलता रहता है। तनिक ध्यान से देखें तो अनुभव होगा कि शरीर के रोम-रोम में ऊर्जा प्रवाहित होती ही रहती है।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विद्यार्थियों के लिए उपयोगी फेंगशुई

विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 'फेंगशुई' का प्रयोग आजकल बहुत तेजी से बढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं 'फेंगशुई' का प्रयोग हम एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। कैसे ? जानते हैं इस लेख के माध्यम से।

time to read

1 min

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

गेस्ट रूम के मानक नियम

प्रत्येक भवन अथवा प्रतिष्ठान में प्रायः अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) अवश्य बनवाया जाता है। इसका कारण यह है कि सभी परिवारों में उनके कुछ संबंधी, मित्र आदि अथवा प्रतिष्ठान से जुड़े लोग प्रायः दो-चार दिन के लिए किसी कार्य वश आते रहते हैं।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

मद्यपान-दुखों की खान

दस रुपये से दस हजार रुपये तक रोज खर्च करने वाले करीब चालीस करोड़ से भी अधिक भारतीय शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग, पान मसाला, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन जैसी चीजों के आदती हैं।

time to read

4 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

क्या बच्चे एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं ?

गले को ठंडक देने के लिए बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक काफी नुकसानदायक हैं। यहां जान लें बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक के ऑप्शन ।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की जांच जानें लक्षण और उपचार

हर दिन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं, इसी कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है । आज के दौर में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

time to read

3 mins

April 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size