Try GOLD - Free
अगर निकलवाना पड़ जाए यूट्रस
Rupayan
|March 07, 2025
यूस यानी गर्भाशय निकलवाने का विचार किसी भी महिला के लिए बेहद डरावना होता है। ऐसे में इसकी प्रक्रिया, जोखिम और पुनः स्वस्थ होने की प्रक्रिया को समझना बहुत जरूरी है।

- यूट्रस, जिसे गर्भाशय भी कहा जाता है, महिला जननांग प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह अंडाशय से निषेचित अंडाणु को ग्रहण करता है और उसमें भ्रूण ' का विकास होता है। यूट्रस की संरचना में एक मोटी मांसपेशीय परत होती है, जिसे एंडोमेट्रियम कहा जाता है, जो हर माह महिलाओं में मासिक धर्म के रूप में बाहर निकलता है। गर्भवती होने पर यूट्रस भ्रूण को पोषण देने के लिए विस्तृत होता है। यह स्त्री के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। हालांकि कई बार कुछ स्वास्थ्य परिस्थितियों में यूट्स को बाहर निकालना पड़ता है। हिस्टेरेक्टॉमी वही सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें यूट्रस को हटा दिया जाता है। कुछ मामलों में गर्भाशय ग्रीवा, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब को भी हटाया जा सकता है। यह एक बड़ी सर्जरी है, जिसे आमतौर पर तभी किया जाता है, जब उपचार के अन्य सभी विकल्प समाप्त हो जाएं। महिलाओं के लिए हिस्टेरेक्टॉमी कराने का विचार डरावना हो सकता है, इसलिए इसके कारणों, प्रकारों, प्रक्रिया, जोखिमों और पुनः स्वस्थ होने की प्रक्रिया को समझना उनके लिए जरूरी है।
- गर्भाशय में फाइब्रॉएड : यह गैर- कैंसरयुक्त वृद्धि है, जो गर्भाशय में विकसित होती है और भारी मासिक धर्म रक्तस्राव तथा पेल्विक दर्द का कारण बनती है। इस परेशानी में जब दवाएं और अन्य उपचार राहत प्रदान करने में विफल होते हैं तो हिस्टेरेक्टॉमी कराने की सलाह दी जाती है।
- एंडोमेट्रियोसिस : यह एक दर्दनाक स्थिति है. जहां गर्भाशय के चारो ओर का ऊतक इसके बाहर बढ़ता है। इस कारण तेज दर्द, अनियमित रक्तस्राव और बांझपन हो सकता है। गंभीर मामलों में जब कंजरवेटिव उपचार अप्रभावी होता है, तब गर्भाशय को हटाना पड़ता है।
- एडेनोमायोसिस : यह एक ऐसी स्थिति है, जहां गर्भाशय की परत उसकी मांसपेशियों की दीवार में बढ़ती है, जिससे मासिक धर्म में असहनीय दर्द और भारी रक्तस्राव होता है। पीड़िता की स्थिति जब अत्यधिक गंभीर हो जाती है, तब राहत देने के लिए आखिरकार हिस्टेरेक्टॉमी ही एक स्थायी समाधान होता है।
This story is from the March 07, 2025 edition of Rupayan.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Rupayan

Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025

Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025

Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025

Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025

Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025

Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025

Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025

Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025

Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025

Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size