Try GOLD - Free
300 करोड़ के लिए अफसर बहू बनी कातिल
Manohar Kahaniyan
|July 2024
उस समय सुबह के करीब 11 बज रहे थे, तारीख थी 22 मई, 2024. डा. मनीष पुत्तेवार अपने हौस्पिटल में वार्ड का दौरा कर रहे थे, तभी उन के फोन की घंटी बजी. उन्होंने फोन में देखा तो काल चंद्रपुर में रहने वाले उन के बड़े भाई डा. हेमंत की थी.
"हां बड़े भैया, आज सुबहसुबह कैसे फोन किया?" डा. मनीष ने काल रिसीव करते हुए पूछा.
"मनीष एक दुखद सूचना है. मुझे अभी अभी अजनी थाने से फोन आया है कि पापा का बालाजी नगर में एक कार से ऐक्सीडेंट हो गया है. मैं नागपुर के लिए निकल रहा हूं. तुम भी सीधे अजनी थाने पर पहुंचो," डा. मनीष के बड़े भाई हेमंत ने रोते हुए कहा.
"भैया, आप रो क्यों रहे हैं ? मैं अभी वहां पर जा कर देखता हूं. अभी थोड़ी देर पहले ही तो पापा यहां पर मम्मी से मिल कर गए हैं. आप बिलकुल भी चिंता मत करो, मैं उन्हें अभी अपने हौस्पिटल ले कर आता हूं." डा. मनीष ने कहा.
"भाई, मनीष हमारे पापा अब नहीं रहे. मुझे अभी अभी थाने से यही खबर मिली है. भाई, मैं आप मम्मी के बारे में पापा से उन की तबीयत के बारे में पूछ रहा था, तभी दूसरी ओर से मुझे पुलिस द्वारा यह दुखद समाचार मिला है. कोई कार वाला पापा को कुचल कर भाग गया." कह कर हेमंत फिर से फूटफूट कर रोने लगे.
"भाईसाहब, मुझे तो कभी ऐसी सपने में भी उम्मीद नहीं थी कि हमारे पापा हम सब को ऐसे छोड़ कर चले जाएंगे. आप फिक्र मत कीजिए, अपना ध्यान रखिएगा. मैं तुरंत अजनी थाने पहुंच रहा हूं," कहते हुए मनीष ने काल डिसकनेक्ट कर दी.
डा. मनीष पी. पुत्तेवार अजनी पुलिस स्टेशन पहुंचे तो अब तक पुलिस राहगीरों की मदद से पुरुषोत्तम को सरकारी अस्पताल ले गई। थी, परंतु चोट इतनी घातक थी कि अस्पताल ले जाते हुए उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. अजनी थाने के सीनियर इंसपेक्टर अशोक भंडारे डा. मनीष को अपने साथ ले कर घटनास्थल पर भी गए.
वहां सड़क पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था. डा. मनीष पुत्तेवार की तहरीर पर अजनी थाने में भादंवि की धारा 304 (ए) के तहत ऐक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया गया और अज्ञात हत्यारे और अज्ञात कार की तलाश में पुलिस जुट गई.
उधर पुलिस ने लाश का पंचनामा बना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और पोस्टमार्टम के बाद पुरुषोत्तम के शव को उन के परिजनों को सौंप दिया. 23 मई, 2024 को उन का अंतिम संस्कार भी कर दिया.
बड़े बेटे को क्यों आई षडयंत्र की बू
This story is from the July 2024 edition of Manohar Kahaniyan.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size
