CATEGORIES

DASTAKTIMES

देवभूमि में जीत का शंखनाद

देश की सियासत में पिछले सात वर्षों से जिस तरह मोदी के नाम का डंका बज रहा है, उत्तराखण्ड में भी लगातार उसकी गूंज सुनाई दे रही है। चुनाव दर चुनाव जीत दर्ज करती आ रही भाजपा के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि मोदी फैक्टर के साथ। युवा धामी कार्ड ने माहौल बदल दिया है और इसकी खलबली कांग्रेस खेमे में साफ देखने को मिल रही है। पार्टी चाह कर भी इसका तोड़ नहीं निकाल पा रही है। नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था और तब से उत्तराखण्ड में भी भाजपा अविजित स्थिति में है। वर्ष 2014 में पांचों लोकसभा सीटों पर जीत के साथ इसकी शुरुआत हुई, जबकि वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटें हासिल कर भाजपा ने कदम आगे बढ़ाए। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर पांचों सीटें भाजपा की झोली में। इन सभी चुनावों में मोदी ही भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा रहे। कांग्रेस के लिए यही चिंता का सबसे बड़ा सबब है कि लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक उसका मुकाबला हमेशा मोदी से ही होता आया है। इस बार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मुख्यमंत्री बदले जाने को बड़ा मुद्दा बनाने में लगी थी। लेकिन, मुख्यमंत्री धामी जिस तरह से काम कर रहे हैं और उनकी कार्यशैली की विरोधी भी तारीफ करने में पीछे नहीं हैं, उससे कांग्रेस की रही सही उम्मीदें भी चकनाचूर हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर डाला। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी तूफानी बैटिंग करते नजर आए। उत्तर प्रदेश से पांच रुपये अधिक गन्ने की कीमत कर दी। यही नहीं अगला कदम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का उठा दिया। ऐसे में ऐन मौके पर कांग्रेस की पूरी चुनावी रणनीति की हवा निकल गई।

time-read
1 min  |
December 2021
DASTAKTIMES

देशी गर्ल, विदेशी प्रोमोशन

फिल्म की दुनिया

time-read
1 min  |
December 2021
चीन का पाकिस्तान को 'तुगरिल' का तोहफा,भारतीय नौसेना भी तैयार
DASTAKTIMES

चीन का पाकिस्तान को 'तुगरिल' का तोहफा,भारतीय नौसेना भी तैयार

पाकिस्तान और भारतीय नौसेनाओं के बीच बहुत बड़ा अन्तर है। दुनिया भर की सेनाओं की ताकत का विश्लेषण करने वाली ग्लोबल फायर इंडेक्स वेबसाइट के अनुसार भारत के पास वर्तमान में 285 युद्धपोत हैं। कुछ ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास वर्तमान में 17 पनडुब्बियां हैं। इनमें 16 डीजल से और एक परमाणु ऊर्जा द्वारा संचालित है। जबकि पाकिस्तान के पास डीजल से चलने वाली नौ पनडुब्बियां हैं। फ्रिगेट की तुलना की जाये तो भारत को पाकिस्तान पर बढ़त हासिल है। लेकिन, अगर चीन के लिहाज से देखें तो स्थिति काफी अलग है।

time-read
1 min  |
December 2021
DASTAKTIMES

सौन्दर्य सृजन कला का मूल कर्म

शरीर इन्द्रिय मन आत्मा के संयोग को आयु कहते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि आयु में शरीर और आत्मा दोनों सम्मिलित हैं। मन और इन्द्रिय तो शरीर का भाग है ही लेकिन आत्मा को अधिकांश विद्वान अलग मानते हैं। अजर अमर बताते हैं। चरक संहिता में सबको द्रव्य कहा है। यहाँ 9 द्रव्य कहे गये हैं। पहला आकाश है। दूसरा वायु, तीसरा अग्नि है। चौथा जल, पाँचवा पृथ्वी, छठवां आत्मा है, सातवां मन है, आठवां काल है और नौवां दिशा। आत्मा को महाभारत के गीता वाले अंश में अजर, अमर, अविनाशी कहा गया है।

time-read
1 min  |
December 2021
कबिरा खड़ा बाजार में -बिन खर्ची सब सून
DASTAKTIMES

कबिरा खड़ा बाजार में -बिन खर्ची सब सून

कर्णधार हरियाणा लोक सेवा आयोग के डिप्टी सक्रेटरी, अनिल नागर को स्टेट विजिलेन्स द्वारा 18 नवंबर, 2021 को गिरफ्तार कर नागर तथा उसके सह-आरोपियों से 3.5 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि बरामद करने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दिसम्बर को सेवा से बर्खास्त दिया है। परंतु प्रदेश की विपक्षी पार्टियां केवल डिाटी सेक्रेटरी को बर्खास्त करने भर से संतुा नहीं हैं और गहन जांच की मांग कर रही हैं ताकि अन्य बड़ी मछलियों की संलिप्तता भी उजागर हो सके ।

time-read
1 min  |
December 2021
अलविदा जनरल
DASTAKTIMES

अलविदा जनरल

जनरल बिपिन रावत कई महत्वपूर्ण रणनीतिक आपरेशन का हिस्सा रहे। बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट करने के दौरान बतौर थलसेनाध्यक्ष उन्होंने रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। याद हो कि कश्मीर के पुलवामा में एक हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के 40 जवानों की शहादत के बाद भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट में आतंकी कैपों को नेस्तनाबूत किया था। इस आपरेशन के समय जनरल रावत दिल्ली में साउथ ब्लाक के अपने आफिस से कमान संभाल रहे थे। इसके अलावा 2015 में देश की पूर्वोत्तर सीमा से लगे पड़ोसी देश म्यांमार में भी आंतकरोधी आपरेशन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्हें पूर्वोत्तर में उग्रवाद को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है।

time-read
1 min  |
December 2021
DASTAKTIMES

अब पंजाब में 'ये मुफ्त-वो मुफ्त'

दिल्ली की तर्ज पर केजरीवाल ने वादा किया है कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, रेलवे, आईएएस या किसी भी अन्य परीक्षा के लिए कोचिंग की पूरी फीस पंजाब में सरकार बनने पर सरकार वहन करेगी। सीएम केजरीवाल ने बच्चों की शिक्षा के मामले में अन्य कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अगर कोई एससी समुदाय का बच्चा उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश पढ़ने जाना चाहेगा तो उसका खर्च भी सरकार उठाएगी। महिलाओं को भी 1000 प्रतिमाह देने का वादा करके केजरीवाल ने बड़ा दांव चला है

time-read
1 min  |
December 2021
प्रकृति का तांडव
DASTAKTIMES

प्रकृति का तांडव

देश के हर राज्य में बरसात से त्रासदियां हो रही हैं। इस विनाशकारी प्रकृति के कहर से जनमानस खौफजदा है। सरकार को चाहिए कि प्रत्येक गांव से लेकर शहरों तक आपदा प्रबंधन कमेटियां गठित करनी चाहिए जिसमें डाक्टर नर्स व अन्य प्रशिक्षित स्टाफ रखना चाहिए ताकि त्वरित कारवाई करके लोगों को मौत के मुंह से बचा सके। अक्सर देखा गया है कि जब तक आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल पर पहुचती हैं।

time-read
1 min  |
November 2021
DASTAKTIMES

सांस्कृतिक प्रेरणा देता उत्तर प्रदेश

श्री राम अखिल लोकदायक विश्रामा है। मर्यादा पुरुषोत्तम । वाल्मीकि की रामायण शील और आचार-विचार की दिव्यता का महाकाव्य है। रामकथा का प्रस्थान बिन्दु लोकमंगल है। वाल्मीकि शुरुआत में ही जिज्ञासा करते हैं। को-अस्मिन साम्प्रतं लोके गुणवान - इस लोक में श्रेष्ट गुणवान और शक्ति सम्पन्न कौन है?

time-read
1 min  |
November 2021
फिर कमल खिलाने की तैयारी
DASTAKTIMES

फिर कमल खिलाने की तैयारी

केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व क्षमता तथा विशेषकर उप में योगी और उत्तराखण्ड में धामी की कार्यशैली के बल पर सत्ता में वापसी का तानाबाना बुन रही है। हालांकि शेष अन्य तीन राज्यों पर भी भाजपा की पैनी नजर है। लेकिन उत्तराखण्ड में जिस तरह मुख्यमंत्री पद पर पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी की गयी और उसके बाद उन्होंने युवा उत्तराखण्ड को कम समय में अपनी युवा सोच के जरिए संभाला और संवारा, उससे भाजपा की सत्ता में वापसी की उम्मीदें परवान चढ़ी हैं।

time-read
1 min  |
November 2021
DASTAKTIMES

स्वीमिंग पूल में इंजॉय करती नजर आईं रकुलप्रीत

पूल में डुबकी लगा रही थी रकुल

time-read
1 min  |
November 2021
चुनावी बिगुल फूंक गए मोदी
DASTAKTIMES

चुनावी बिगुल फूंक गए मोदी

केन्द्र सरकार ने देश के आठ तीर्थों को रोपवे लिंक से जोड़ने की पहल की है। जिसमें उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुंड से केदारनाथ मन्दिर, चमोली जिले में गोविंदघाट-घांघरिया से हेमकुंड साहिब और नैनीताल में रानीबाग से हनुमान मंदिर रोपवे लिंक शामिल हैं।

time-read
1 min  |
November 2021
DASTAKTIMES

जैकलीन ने शुरू की फिल्म रामसेतु की शूटिंग

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से आगामी फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ऊटी में चल रही है। इसकी जानकारी खुद जैकलीन ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ चाय के बागान में नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर को साइड से क्लिक गया है, जिसके कारण दोनों ही कलाकारों का चेहरा सामने से नजर नहीं आ रहा। वहीं इस तस्वीर में अक्षय कुमार लम्बे बालों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए जैकलीन ने लिखा-मेरे पसंदीदा ऊटी में टीम रामसेतु के साथ सेट पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रकृति अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है।

time-read
1 min  |
November 2021
DASTAKTIMES

कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे कैप्टन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने नए राजनीतिक दल के नाम की घोषणा कर दी। सिंह की पार्टी का नाम है-पंजाब लोक कांवोस। साथ ही कैटन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया।

time-read
1 min  |
November 2021
DASTAKTIMES

प्रियंकाका प्रण महिलाओं का रण

कांग्रेस के आधी आबादी वाले दांव से सपा-बसपा और भाजपा की बेचैनी बढ़ सकती है। भाजपा को खासकर महिलाओं के मुद्दे पर ज्यादा ध्यान देना होगा, उसे बारबार महिलाओं को यह बताना होगा कि कांवोस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निश्चित ही बड़ा दांव चला हो,लेकिन बीजेपी ने भी महिलाओं के लिए कम काम नहीं किया है, जिसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालय से लेकर अन्य कई योजनाएं शामिल हैं जो महिलाओं को समर्पित हैं।

time-read
1 min  |
November 2021
ऐतिहासिक पलों की साक्षी बनी रामनगरी
DASTAKTIMES

ऐतिहासिक पलों की साक्षी बनी रामनगरी

राम मन्दिर निर्माण कार्य तेजी से जारी रहने के बीच जहां दुनिया भर के रामभक्त इसके पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरे मोर्चे पर योगी सरकार अयोध्या को विकास और धार्मिक पर्यटन का नया हब बनाने की दिशा में काम रही है। रामनगरी को आध्यात्मिक सिटी के रुप में एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

time-read
1 min  |
November 2021
'लंदन में पहली दीवाली'
DASTAKTIMES

'लंदन में पहली दीवाली'

कादम्बरी मेहरा की अतीत की अनुगूंज से.....

time-read
1 min  |
November 2021
DASTAKTIMES

दादी इंदिरा के नक्शे कदम पर चल रहीं प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य दलों की तुलना में थोड़ा ज्यादा प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहीं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को किसी तरह लड़ाई में लाने में जुटी प्रियंका अच्छी तरह जानती हैं कि कमजोर संगठन के कारण उनके लिए यह उतना आसान नहीं हैं। ऐसे में मुद्दों को तलाशना और उसे लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना मददगार साबित हो सकता है

time-read
1 min  |
October 2021
ड्रग्स का जाल- अब शाहरुख का दुलारा बना समीर वानखेडे का शिकार
DASTAKTIMES

ड्रग्स का जाल- अब शाहरुख का दुलारा बना समीर वानखेडे का शिकार

एनसीबी को आर्यन के पास से कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था। उसे सिर्फ वाट्सएप चैट्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान को भी बड़ा झटका लगा है।

time-read
1 min  |
October 2021
हत्यारी बनती खाकी
DASTAKTIMES

हत्यारी बनती खाकी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। मामले में बातचीत के बहाने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पीड़ित परिवार पर मुकदमा न दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस व प्रशासन की बेहद किरकिरी हुई।

time-read
1 min  |
October 2021
बदलाव के 4.5 साल
DASTAKTIMES

बदलाव के 4.5 साल

पिछले साढ़े चार सालों में कोई भी आरोप नहीं लगा सकता है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में कोई लेनदेन हुआ हो। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को देश में रुकावट पैदा करने वाला प्रदेश समझा जाता था। आज नेकनीयत और ईमानदार नेतृत्व का नतीजा है कि प्रदेश, देश की बड़ी योजनाओं का नेतृत्व कर रहा है।

time-read
1 min  |
October 2021
DASTAKTIMES

यूं ही नहीं हुई 'अब्बाजान' 'चचाजान' की एंट्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा इसीलिए लगातार सपा पर मुस्लिम तुष्किरण का आरोप लगाकर उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति अपना रही है। मुख्यमंत्री से लेकर दूसरे भाजपा नेता भी अक्सर पूछते रहे हैं कि अखिलेश यादव को अब्बाजन शब्द में क्या आपत्तिजनक लगता है। भगवा खेमे का आरोप है कि सपा मुस्लिम वोट तो चाहती है। लेकिन, अब्बाजन शब्द से उसे समस्या है।

time-read
1 min  |
October 2021
उत्तराखंड के बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण से जुड़ी एक और नई उपलब्धि
DASTAKTIMES

उत्तराखंड के बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण से जुड़ी एक और नई उपलब्धि

पारंपरिक प्रोडक्ट्स का उत्पादन किया जाता रहा है। अब उत्तराखंड सरकार ने ऐसे कृषि भूमि के आकार में वृद्धि करने पर प्रतिबद्धता जाहिर की है जिस पर राज्य के पारंपरिक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

time-read
1 min  |
October 2021
महंत की मौत आत्महत्या या साजिश
DASTAKTIMES

महंत की मौत आत्महत्या या साजिश

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के रहस्य में सबसे अहम कमरे में मिला उनका सुसाइड नोट है। इसके हस्ताक्षर, राइटिंग, कई जगह कटिंग, तारीखों में बदलाव को लेकर तमाम सवाल खड़े होते रहे हैं। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में इतना साफ हुआ है कि सुसाइड नोट पर जो हस्ताक्षर हैं वह नरेंद्र गिरि के ही हैं। हालांकि सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच अभी जारी है। हस्ताक्षर के अलावा सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की रिपोर्ट अभी साफ नहीं है।

time-read
1 min  |
October 2021
मुख्यमंत्रीधामी का शानदार शतक 100 दिन में 330 उपलब्धियां का रिकॉर्ड
DASTAKTIMES

मुख्यमंत्रीधामी का शानदार शतक 100 दिन में 330 उपलब्धियां का रिकॉर्ड

ताबतड़तोड़ फैसले करके जनता का दिल जीतने वाले मुख्यमंत्री धामी की कार्यकुशलता से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व में भी मुरीद हो गया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी प्रशंसा कर उन्हें युवा ऊर्जावान और उत्साहित बताते हुए अपना मित्र तक बताया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें अन्तिम ओवर में मैच जिताने का माद्दा रखने वाले धाकड़ बल्लेबा बता चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखण्ड दौरे के दौरान धामी सरकार के कार्य से बेहद सन्तुष्ट नजर आए। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल कहते हैं कि मुख्यमंत्री धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में सरकार ने काफी बेहतर काम किया है। 100 दिन के कार्यकाल का एक एक पल जनता को समर्पित रहा है। इन सौ दिनों में हमने जनता के हित में 330 से अधिक फैसले किए हैं।

time-read
1 min  |
October 2021
पिछले 7 वर्षों की यात्रा में कहां खड़ी है मोदी की विदेश नीति
DASTAKTIMES

पिछले 7 वर्षों की यात्रा में कहां खड़ी है मोदी की विदेश नीति

आज तेज गति से बदल रही क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति के दौर में इस बात पर चर्चा करनी बहुत जरूरी है कि भारत वैश्विक मंच पर किस हद तक अपने राष्ट्रीय हितों को पूरा कर पाया है, क्या भारत की विदेश नीति में वो बार्गेनिंग स्किल्स विकसित हुई हैं जिनसे वो अपने विरोधियों को प्रति संतुलित कर पाया है? क्या भारत कई देशों के साथ लगातार बढ़ रहे अपने व्यापारिक घाटे को पाटने के लिए कुछ निर्णायक कदम उठाने का साहस जुटा पा रहा है। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब खोजने पर ही पता चल पाता है कि हमने पिछले सात वर्षों में विदेश नीति के स्तर पर क्या हासिल किया है। पिछले सात वर्षों में भारत की विदेश नीति का मूल्यांकन करें, तो बहुत सी महत्वपूर्ण बातें सामने आती हैं।

time-read
1 min  |
October 2021
DASTAKTIMES

20 साल-भारतीय राजनीति के अजेय नायक: नरेन्द्र मोदी

नरेंद्र मोदी की भारतीय राजनीति में सर्वाधिक प्रभावी भूमिका का दौर गुजरात की राजनीति से 2001 में शुरू हुआ। दरअसल इस समय गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने उप चुनावों में बीजेपी की हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उस समय गुजरात में बीजेपी को ऊंचाइयों पर पहुँचाने वाले एक बड़े रणनीतिकार को पहली बार गुजरात का मुख्यमंत्री अक्टूबर, 2001 में बनाया गया और ये पोलिटिकल ब्रेन थे नरेंद्र मोदी। मोदी ऐसे सर्वप्रिय राजनेता हैं जिन्होंने राष्ट्रवाद को नई दिशा दी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों के खिलाफ़ आपने अल्ट्रा जीरो टॉलरेंस पालिसी अपनाई। ये मोदी जी ही है जिन्होंने उरी टेरर अटैक के बाद पाकिस्तान को साफ-साफ कह दिया कि कश्मीर घाटी में खून और पानी एक साथ साथ नही बह सकता, इसलिए भारत ने सिंधु जल समझौते के समीक्षा को क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म से जोड़ दिया। भारत द्वारा दो दो बार सर्जिकल स्ट्राइक करना, पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेना मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति का ही प्रमाण है। मोदी के नेतृत्व में म्यांमार की भूसीमा के अंदर भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत विरोधी उग्रवादी संगठनों के टेरर कैम्पों का खात्मा कर दिया। कश्मीर का गलवान हो या अरुणाचल का तवांग, सिक्किम का नकूला दर्रा हो या उत्तराखंड का कालापानी लिपुलेख भारतीय प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देशों को मर्यादित रहना सिखाया है।

time-read
1 min  |
October 2021
वोटबैंक की खातिर छवि से समझौता नहीं: सीएम
DASTAKTIMES

वोटबैंक की खातिर छवि से समझौता नहीं: सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ जिस तरह ‘मोदी कार्यशैली' में काम कर रहे हैं, उससे विरोधियों की बोलती बन्द हो गई है। उनके काम करने का अन्दाज प्रधानमंत्री मोदी की तरह है। वह हर विभाग के बड़े प्रोजेक्ट की न सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर पूरी जानकारी रखते हैं, बल्कि उसका पूरा फीडबैक भी लेते हैं।

time-read
1 min  |
October 2021
योगी सरकार का अनुपूरक बजट- युवाओं का ध्यान-चुनाव पर जोर
DASTAKTIMES

योगी सरकार का अनुपूरक बजट- युवाओं का ध्यान-चुनाव पर जोर

अनुपूरक बजट का विपक्ष इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि यह युवाओं को समर्पित है और विपक्ष युवा विरोधी है। समाजवादी पार्टी के लोग जब सरकार में थे तो नौकरियों को गिरवी रख दिया था। निवेश बंद हो चुका था। दंगे होते थे, नौजवान फंसा दिए जाते थे। झूठे मुकदमे लाद दिए जाते थे।

time-read
1 min  |
September 2021
यूपी बनेगा कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय हबः बृजभूषण शरण सिंह
DASTAKTIMES

यूपी बनेगा कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय हबः बृजभूषण शरण सिंह

राज्य में अब कुश्ती की सूरत बदलने जा रही है। यहां के प्रतिभाशाली पहलवान भी अत्याधुनिक सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग के सहारे दुनिया में अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि वह कुश्ती और बैडमिंटन को अगले दस साल के लिए गोद लेगी। साथ ही कुश्ती की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकादमी भी लखनऊ में खोलेगी। पहलवानों को हर, वह चीज उपलब्ध करायी जाएगी। जो उनकी ट्रेनिंग में सहायक होगी। यही नहीं नोएडा में कुश्ती की एक ऐसी अकादमी खोली जाएगी जिसमें विदेशी पहलवान भी आकर रहें और ट्रेनिंग करें। कुश्ती के विकास पर भारतीय कुस्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खास बातचीत में अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया।

time-read
1 min  |
September 2021