राहुल बनाम ओबीसी
DASTAKTIMES|April 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा और उसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कई गैर भाजपाई विपक्षी दल जो कांग्रेस से इत्तेफाक नहीं भी रखते थे, उनके नेताओं ने भी आगे आकर केन्द्र और भाजपा सरकार की आलोचना की। वहीं देश की जनभावना भी कमोबेश आनन-फानन में लिए गए सदस्यता रद्द करने के निर्णय से खुश नहीं दिखी। ऐसे में भाजपा के रणनीतिकारों को यह लगा कि यह तो अपने ही गोल पोस्ट में गोल होता दिख रहा है। सो, उन्होंने नयी लाइन खींचते हुए राहुल की टिप्पणी को ओबीसी का अपमान करार दिया और देशभर में अपने नेताओं को जनता विशेषकर ओबीसी समाज के बीच यह तथ्य पहुंचाने की जिम्मेदारी रातों रात सौंप दी।
जितेन्द्र शुक्ला
राहुल बनाम ओबीसी

गुजरात के सूरत जिले की निचली अदालत ने भले ही राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषी पाया हो और उसके बाद दो साल की सजा भी सुना दी हो लेकिन जिस तेजी से उनकी लोकसभा की सदस्यता छीनी गयी, उसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पहले तो केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को भी लगा कि उसने एक बड़ा 'विकेट' गिरा दिया है लेकिन जब देशभर से मोदी सरकार के इस कदम के बाद जो प्रतिक्रियायें सामने आयीं, उसके बाद भाजपा ने पैंतरा बदल इसे अति पिछड़ी जातियों यानि ओबीसी का अपमान करार देकर राहुल गांधी और कांग्रेस को बैकफुट पर लाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की भी रणनीति आनन-फानन में बना डाली। इसके तहत एक तो भाजपा ने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी करार दिया वहीं स्वयं को ओबीसी का सबसे बड़ा और सच्चा हितैषी साबित करने में भी देर नहीं लगायी। यानि मानहानि से शुरू हुआ मुद्दा ओबीसी की तरफ जाता दिख रहा है। भाजपा की इस चाल से ओबीसी वोट बैंक पर राजनीति करने वाले कई क्षेत्रीय दलों को भी लपेटे में ले लिया। भाजपा अब देशभर में घूम-घूमकर राहुल गांधी की तो आलोचना करेगी ही, साथ ही इसी बहाने क्षेत्रीय छत्रपों को भी अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान आया, जिसमें ओबीसी समाज के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बिना देर किए नड्डा के बयान पर पलटवार किया। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार आदि प्रांतों के क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं की। जिस तरह से भाजपा ने इस मुद्दे को दूसरी दिशा दी है उससे स्पष्ट होता है कि केन्द्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के लिए भाजपा के लिए ओबीसी वोट बैंक कितना मायने रखता है। 

Diese Geschichte stammt aus der April 2023-Ausgabe von DASTAKTIMES.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der April 2023-Ausgabe von DASTAKTIMES.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS DASTAKTIMESAlle anzeigen
उनका हर किरदार है अभिनय की पाठशाला
DASTAKTIMES

उनका हर किरदार है अभिनय की पाठशाला

कभी खलनायक तो कभी पुजारी और चर्चित सीरियल 'ऑफिस-ऑफिस' में मुसद्दीलाल न पर्दे पर छाए पंकज कपूर के सभी किरदार अभिनय की पाठशाला हैं। हिन्दी सिनेमा में बहुत कम कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने किरदारों से अभिनय को परिभाषित किया है। उनके किरदारों की पहचान उनके नाम से आगे चलती है।

time-read
3 Minuten  |
May 2024
भारत की पहली 'हाइब्रिड पिच' बनेगी धर्मशाला
DASTAKTIMES

भारत की पहली 'हाइब्रिड पिच' बनेगी धर्मशाला

हाइब्रिड पिच में मैदान के अंदर की कुदरती टर्फ यानी मैदान की घास के साथ कुछ फीसदी हिस्सा पोलिमर फाइबर का होता है। इससे पिच टिकाऊ रहती है और इस पर एक जैसा उछाल भी मिलता है। इसमें पोलिमर फाइबर का इस्तेमाल पांच फीसदी ही होता है जिससे पिच के नेचुरल गुण बने रहें। यह आमतौर पर बेज या हरे रंग के होते हैं, इन्हें 20-20 मिमी ग्रेड के नियमित पैटर्नमें 90 मिमी की गहराई तक सिला जाता है।

time-read
2 Minuten  |
May 2024
आईपीएल यानि क्रिकेटेनमेंट
DASTAKTIMES

आईपीएल यानि क्रिकेटेनमेंट

फटाफट क्रिकेट आईपीएल में ये पूरी तरह क्रिकेटेनमेंट बन जाता है। बॉलीवुड सितारों की चमक-दमक के साथ तीन घंटे का रोमांच। इस दौरान यह खेल नाटक में तब्दील हो जाता है। एक नया मार्केट प्लेस जिसे 'क्रिकेटेनमेंट' के नाम से जाना जाता है। यहां क्रिकेट बिल्कुल अलग तरीके से खेला जाता है। मजे लेने का अंदाज भी जुदा है। स्टेडियम में बड़ा रंगीन माहौल होता है। हर चौके, छक्के और विकेट पर चीयर लीडर्स डांस करती हैं।

time-read
6 Minuten  |
May 2024
सिविल अधिकारियों की चुनौतियों पर बेबाक चर्चा होनी चाहिए!
DASTAKTIMES

सिविल अधिकारियों की चुनौतियों पर बेबाक चर्चा होनी चाहिए!

सदनों की समिति के भीतर जनप्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए उत्तर अधिकारियों को नागवार लगते हैं। निर्वाचित सरकार द्वारा बनाए गए कार्यक्रमों को पूरा करना सिविल अधिकारियों की जिम्मेदारी है। विकास कार्यों को ठीक से सम्पन्न कराना भी इन्हीं की जिम्मेदारी है। लेकिन तमाम राज्यों में भिन्न-भिन्न विभागों के लिए निर्धारित बजट का बड़ा भाग उपयोग में ही नहीं आता।

time-read
4 Minuten  |
May 2024
माँ का रिश्ता सबसे अनमोल
DASTAKTIMES

माँ का रिश्ता सबसे अनमोल

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस (12 मई) पर विशेष

time-read
5 Minuten  |
May 2024
दुनिया की 'कैंसर राजधानी' बनता भारत
DASTAKTIMES

दुनिया की 'कैंसर राजधानी' बनता भारत

महिलाओं में सबसे आम कैंसर स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और डिम्बग्रंथि कैंसर हैं, जबकि पुरुषों में आमतौर पर पाये जाने वाले कैंसर में फेफड़े, मुंह और प्रोस्टेट आदि जैसे कैंसर शामिल हैं। वैश्विक प्रवृत्ति के विपरीत, भारत में सबसे अधिक महिलाओं में कैंसर का निदान किया जाता है। हालांकि भारत में सालाना दस लाख से अधिक नए मामले सामने आते हैं, यहां कैंसर की दर डेनमार्क, आयरलैंड और बेल्जियम जैसे देशों या अमेरिका से कम है।

time-read
5 Minuten  |
May 2024
छद्म की जगह खुला युद्ध क्यों चुन रहा ईरान!
DASTAKTIMES

छद्म की जगह खुला युद्ध क्यों चुन रहा ईरान!

नेताओं ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रति इजराइल का यह डर, पूर्व में ईरानी द्वारा खुले तौर पर इजराइल के विनाश की वकालत करने से सच साबित होता है। उदाहरण के लिए, अक्टूबर 2005 में ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी ने खुले रूप से घोषणा किया कि इजराइल को 'मानचित्र से मिटा दिया जाना चाहिए।' इस उत्तेजक बयानबाजी ने इजराइली चिंताओं को बढ़ाया है जो ईरान की परमाणु महत्त्वाकांक्षाओं से उत्पन्न कथित खतरे को रेखांकित करता है।

time-read
6 Minuten  |
May 2024
क्या चीन की गोद में खेल रहे सोनम वांगचुक?
DASTAKTIMES

क्या चीन की गोद में खेल रहे सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक को जिस मूवी थ्री इडियट्स ने हीरो बनाया, वह मूवी उनकी असली जिंदगी से एक प्रतिशत भी वास्ता नहीं रखती, यह बात खुद सोनम वांगचुक ने दर्जनों बार मीडिया में कबूली है। मूवी में जिस वैज्ञानिक फुन्सुक (सोनम वांगचुक से प्रेरित चरित्र) का किरदार आमिर खान ने निभाया है, वह माली का बेटा है, जबकि सोनम वांगचुक मंत्री के बेटे हैं। उनके पिता सोनम वांग्याल कांग्रेस नेता थे, जो बाद में राज्य सरकार में मंत्री बने।

time-read
6 Minuten  |
May 2024
बाड़मेर में राष्ट्रीय दलों के खिलाफ युवा जनसैलाब
DASTAKTIMES

बाड़मेर में राष्ट्रीय दलों के खिलाफ युवा जनसैलाब

रवीन्द्र सिंह भाटी को टिकट न देकर बीजेपी ने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं। अब कांग्रेस को जीत की किरण दिख रही है, लेकिन सर्वे कुछ और बयां कर रहे है। 2024 में राजस्थान की बाड़मेरजैसलमेर सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। शिव विधानसभा सीट से विधायक बनने वाले रवीन्द्र सिंह भाटी ने निर्दलीय पर्चा भरा है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से बाड़मेर के समीकरण रोचक हो गए हैं।

time-read
5 Minuten  |
May 2024
नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग
DASTAKTIMES

नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग

प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से वोट पड़े और मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है। बस्तर में जहां पहले नक्सली चुनाव के दौरान भय पैदा करने के लिए धमाके करते थे, गांव में बैठक कर लोगों को डराते थे, मगर नक्सलियों का अब यह डर लोगों के दिमाग से निकल चुका है। यह कहा जा सकता है कि बैलेट पेपर अब बारूद पर भारी पड़ रहा है।

time-read
4 Minuten  |
May 2024