Denemek ALTIN - Özgür

संताति संनाद

Jansatta

|

September 13, 2025

इक्कीसवीं सदी अपनी रजत जयंती मना रही है। इस सदी के युवाओं की पहली खेप उस उम्र में आ चुकी है जब उसकी प्राथमिकता रोजगार की मांग होती है। डिजिटल युग की प्रतिनिधि कथित 'जेन जी' को जब बाजार महज एक उपभोक्ता की तरह देख रहा था और उसे सिर्फ मौज-मस्ती करने की सलाह दे रहा था तभी उसने सत्ता से गंभीर सवाल पूछने शुरू कर दिए। दुनिया भर की 'जेन जी' अपने देश की सत्ता को यह बता रही है कि रोजी-रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती हैं। सत्ता में भाई-भतीजावाद ने भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है और दुनिया के ज्यादातर देशों में पैसा कुछ खास तबके तक सीमित हो गया है। 'जेन जी' देख रही है कि सत्ताधारियों से जुड़ी संततियों के पास पैसे का पहाड़ है तो उनके पास अदद रोजगार तक नहीं है। एशियाई देशों से लेकर यूरोप व अमेरिका में जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है और सड़कों पर उतर रही है। नेपाल में सत्ताधारी वर्ग में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ इक्कीसवीं सदी की संतति ने जो संनाद किया है उसे समझने की कोशिश करता बेबाक बोल।

- मुकेश भारद्वाज

पाकिस्तान, श्रीलंका, पा बांग्लादेश और अब नेपाल। पिछले कुछ समय में इन पड़ोसी देशों में सत्ता और जनता के बीच ऐसा टकराव देखा गया जिसमें हिंसा की हदें पार हुई। आम जनता ने ऐसी बगावत की कि कहीं प्रधानमंत्री को देश छोड़ कर भागना पड़ गया तो कहीं राष्ट्रपति को। संसद में तोड़फोड़ हुई, राजप्रासाद जलाए गए। सत्ता से जुड़े नेताओं के साथ खौफनाक हिंसा हुई।

पड़ोसी देशों में लगातार ऐसे खौफनाक हाल के बाद हर बार भारत में भी सवाल पूछा गया कि कहीं हमारे देश में भी ऐसा हुआ तो? प्राक्कल्पना पर आधारित इस सवाल का जवाब है, गांधी। भारत की आजादी के आंदोलन की बुनियाद अहिंसा पर रखी गई। बिना खड्ग, बिना ढाल के ब्रितानी हुकूमत से मिली आजादी वैश्विक इतिहास में भारत का अपना कमाल है। इस कमाल की कमान संभाली थी महात्मा गांधी ने। किसी भी इमारत की मजबूती इस बात से तय होती है कि उसकी बुनियाद कैसी है। भारत की बुनियाद में गांधी हैं, अहिंसा है। भारत की संस्कृति ने अहिंसा को अपना परम धर्म बनाया।

महज एक दशक पहले भारत में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ। पूरी तरह विचारधारात्मक बदलाव। आम भाषा में जिसे तख्तापलट कहते हैं, वह भी भारत में एक अहिंसक आंदोलन से शुरू हुआ। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर और रामलीला मैदान में गांधी की तस्वीर की दुहाई देकर ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता परिवर्तन की मांग की गई। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन स्वतः स्फूर्त पूरे देश में फैल गया। इस आंदोलन के सदके, देश की जनता ने देश के राजनीतिक मंच के पूरे किरदार बदल दिए। जिस पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से हटाया गया आज वह गांधी के नाम पर ही पूरे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

नाम चाहे अण्णा आंदोलन दिया गया, आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ, भाजपा केंद्रीय शक्ति बनी। इतना बड़ा बदलाव अगर लोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो इसकी एकमात्र वजह आजाद भारत की नींव में गांधी की अहिंसा का होना ही है। साथ ही अहम यह है कि राजनीतिक परिवर्तन के लिए राजनीति की राह चुनी गई। आंदोलन के जरिए पहले नया नेतृत्व खड़ा किया गया तब राजनीतिक बदलाव की बात की गई। भारत में शुरू हुआ यह आंदोलन 2014 के लोकसभा चुनाव के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

Jansatta'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta

उत्तराखंड : खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस

कालसी क्षेत्र में हुआ हादसा; तीन लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

time to read

1 mins

February 04, 2026

Jansatta

पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। बनर्जी इसी मामले में दायर अन्य याचिकाओं पर बुधवार को होने वाली अहम सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय में मौजूद रह सकती हैं।

time to read

1 min

February 04, 2026

Jansatta

सीआइसी का नोटिस मिलते ही 'गुम' फाइल हुई प्रकट

आरटीआई आवेदन के बाद नगर निगम के जवाब से आयोग हैरान

time to read

1 mins

February 04, 2026

Jansatta

विपक्ष ने कहा, बिना भेदभाव काम करे सरकार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उच्च सदन में पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

time to read

2 mins

February 04, 2026

Jansatta

आयात शुल्क में कटौती से परिधान निर्यात में लौटेगी जान

अमेरिका की तरफ से शुल्क में कमी की घोषणा से देश के परिधान और वस्त्र उद्योगों को निर्यात के लिए फिर से अमेरिकी बाजार में अपनी पैठ बनाने के अवसर मिलने की संभावना है।

time to read

2 mins

February 04, 2026

Jansatta

केंद्र सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया

लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कहा

time to read

4 mins

February 04, 2026

Jansatta

कैंसर के मामले 2045 तक 24.5 लाख सालाना होने का अनुमान

विश्व कैंसर दिवस आज, विशेषज्ञों ने बताया

time to read

1 min

February 04, 2026

Jansatta

कर्नाटक : कांग्रेस सरकार ने मनरेगा की बहाली के लिए प्रस्ताव पेश किया

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया।

time to read

1 min

February 04, 2026

Jansatta

भारत से तेल खरीद रोकने के संबंध में कोई संदेश नहीं मिला है : रूस

रूस को तेल खरीद रोकने के संबंध में भारत से कोई संदेश नहीं मिला है।

time to read

2 mins

February 04, 2026

Jansatta

आसंदी पर पर्चे उछाले गए; कांग्रेस के सात, माकपा का एक सांसद निलंबित

लोकसभा में नरवणे प्रकरण पर पक्ष-विपक्ष के बीच घमासान

time to read

3 mins

February 04, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size