試す - 無料

संताति संनाद

Jansatta

|

September 13, 2025

इक्कीसवीं सदी अपनी रजत जयंती मना रही है। इस सदी के युवाओं की पहली खेप उस उम्र में आ चुकी है जब उसकी प्राथमिकता रोजगार की मांग होती है। डिजिटल युग की प्रतिनिधि कथित 'जेन जी' को जब बाजार महज एक उपभोक्ता की तरह देख रहा था और उसे सिर्फ मौज-मस्ती करने की सलाह दे रहा था तभी उसने सत्ता से गंभीर सवाल पूछने शुरू कर दिए। दुनिया भर की 'जेन जी' अपने देश की सत्ता को यह बता रही है कि रोजी-रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती हैं। सत्ता में भाई-भतीजावाद ने भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है और दुनिया के ज्यादातर देशों में पैसा कुछ खास तबके तक सीमित हो गया है। 'जेन जी' देख रही है कि सत्ताधारियों से जुड़ी संततियों के पास पैसे का पहाड़ है तो उनके पास अदद रोजगार तक नहीं है। एशियाई देशों से लेकर यूरोप व अमेरिका में जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है और सड़कों पर उतर रही है। नेपाल में सत्ताधारी वर्ग में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ इक्कीसवीं सदी की संतति ने जो संनाद किया है उसे समझने की कोशिश करता बेबाक बोल।

- मुकेश भारद्वाज

पाकिस्तान, श्रीलंका, पा बांग्लादेश और अब नेपाल। पिछले कुछ समय में इन पड़ोसी देशों में सत्ता और जनता के बीच ऐसा टकराव देखा गया जिसमें हिंसा की हदें पार हुई। आम जनता ने ऐसी बगावत की कि कहीं प्रधानमंत्री को देश छोड़ कर भागना पड़ गया तो कहीं राष्ट्रपति को। संसद में तोड़फोड़ हुई, राजप्रासाद जलाए गए। सत्ता से जुड़े नेताओं के साथ खौफनाक हिंसा हुई।

पड़ोसी देशों में लगातार ऐसे खौफनाक हाल के बाद हर बार भारत में भी सवाल पूछा गया कि कहीं हमारे देश में भी ऐसा हुआ तो? प्राक्कल्पना पर आधारित इस सवाल का जवाब है, गांधी। भारत की आजादी के आंदोलन की बुनियाद अहिंसा पर रखी गई। बिना खड्ग, बिना ढाल के ब्रितानी हुकूमत से मिली आजादी वैश्विक इतिहास में भारत का अपना कमाल है। इस कमाल की कमान संभाली थी महात्मा गांधी ने। किसी भी इमारत की मजबूती इस बात से तय होती है कि उसकी बुनियाद कैसी है। भारत की बुनियाद में गांधी हैं, अहिंसा है। भारत की संस्कृति ने अहिंसा को अपना परम धर्म बनाया।

महज एक दशक पहले भारत में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ। पूरी तरह विचारधारात्मक बदलाव। आम भाषा में जिसे तख्तापलट कहते हैं, वह भी भारत में एक अहिंसक आंदोलन से शुरू हुआ। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर और रामलीला मैदान में गांधी की तस्वीर की दुहाई देकर ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता परिवर्तन की मांग की गई। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन स्वतः स्फूर्त पूरे देश में फैल गया। इस आंदोलन के सदके, देश की जनता ने देश के राजनीतिक मंच के पूरे किरदार बदल दिए। जिस पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से हटाया गया आज वह गांधी के नाम पर ही पूरे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

नाम चाहे अण्णा आंदोलन दिया गया, आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ, भाजपा केंद्रीय शक्ति बनी। इतना बड़ा बदलाव अगर लोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो इसकी एकमात्र वजह आजाद भारत की नींव में गांधी की अहिंसा का होना ही है। साथ ही अहम यह है कि राजनीतिक परिवर्तन के लिए राजनीति की राह चुनी गई। आंदोलन के जरिए पहले नया नेतृत्व खड़ा किया गया तब राजनीतिक बदलाव की बात की गई। भारत में शुरू हुआ यह आंदोलन 2014 के लोकसभा चुनाव के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

Jansatta からのその他のストーリー

Jansatta

कारोबारी से 3.76 करोड़ की ठगी, छह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर संपत्ति कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta

चेतना की पाठशाला

शिक्षा शब्दों का संचय नहीं, बल्कि चेतना का संस्कार है।

time to read

4 mins

February 05, 2026

Jansatta

नोएडा का पहला उपरिगामी पार पथ डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार

राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नोएडा के सेक्टर62 और सेक्टर-63 माडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले अत्याधुनिक स्काईवाक का बुधवार को गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शिलान्यास किया।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta

Jansatta

खेल-खेल में बारूद की पहचान करना सीखते हैं कुत्ते

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस तैयार कर रही है बिना 'वर्दी' वाले जांबाज

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta

सदन में प्रधानमंत्री को पुस्तक भेंट करेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण की एक प्रति लेकर संसद पहुंचे।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की मौत का भयावह मंजर

गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली।

time to read

2 mins

February 05, 2026

Jansatta

खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर

हाल के वर्षों में भारतीय खेल संघों में आंतरिक कलह और राजनीतिक दखलंदाजी इतनी बढ़ गई है कि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लग गया है।

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta

सिर्फ नाम का ही नहीं, प्रतिनिधित्व का भी है विश्व कप

पता ही नहीं चला और आइसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की शुरुआत के लगभग दो दशक पूरे करने के करीब आ पहुंचे हैं।

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta

न भूमि, न अनुमति फिर भी बना दिए नए पैदल पुलों के प्रस्ताव

राजधानी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से प्रस्तावित नए उपरिगामी पैदल पारपथों (एफओबी) के निर्माण पर अब अड़चनें आ गई हैं।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta

समझौता ऐतिहासिक : गोयल, ट्रंप का बताना अपमान : खरगे

अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर दूसरे दिन बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे।

time to read

2 mins

February 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size