Prøve GULL - Gratis

संताति संनाद

Jansatta

|

September 13, 2025

इक्कीसवीं सदी अपनी रजत जयंती मना रही है। इस सदी के युवाओं की पहली खेप उस उम्र में आ चुकी है जब उसकी प्राथमिकता रोजगार की मांग होती है। डिजिटल युग की प्रतिनिधि कथित 'जेन जी' को जब बाजार महज एक उपभोक्ता की तरह देख रहा था और उसे सिर्फ मौज-मस्ती करने की सलाह दे रहा था तभी उसने सत्ता से गंभीर सवाल पूछने शुरू कर दिए। दुनिया भर की 'जेन जी' अपने देश की सत्ता को यह बता रही है कि रोजी-रोटी गूगल से डाउनलोड नहीं हो सकती हैं। सत्ता में भाई-भतीजावाद ने भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है और दुनिया के ज्यादातर देशों में पैसा कुछ खास तबके तक सीमित हो गया है। 'जेन जी' देख रही है कि सत्ताधारियों से जुड़ी संततियों के पास पैसे का पहाड़ है तो उनके पास अदद रोजगार तक नहीं है। एशियाई देशों से लेकर यूरोप व अमेरिका में जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है और सड़कों पर उतर रही है। नेपाल में सत्ताधारी वर्ग में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ इक्कीसवीं सदी की संतति ने जो संनाद किया है उसे समझने की कोशिश करता बेबाक बोल।

- मुकेश भारद्वाज

पाकिस्तान, श्रीलंका, पा बांग्लादेश और अब नेपाल। पिछले कुछ समय में इन पड़ोसी देशों में सत्ता और जनता के बीच ऐसा टकराव देखा गया जिसमें हिंसा की हदें पार हुई। आम जनता ने ऐसी बगावत की कि कहीं प्रधानमंत्री को देश छोड़ कर भागना पड़ गया तो कहीं राष्ट्रपति को। संसद में तोड़फोड़ हुई, राजप्रासाद जलाए गए। सत्ता से जुड़े नेताओं के साथ खौफनाक हिंसा हुई।

पड़ोसी देशों में लगातार ऐसे खौफनाक हाल के बाद हर बार भारत में भी सवाल पूछा गया कि कहीं हमारे देश में भी ऐसा हुआ तो? प्राक्कल्पना पर आधारित इस सवाल का जवाब है, गांधी। भारत की आजादी के आंदोलन की बुनियाद अहिंसा पर रखी गई। बिना खड्ग, बिना ढाल के ब्रितानी हुकूमत से मिली आजादी वैश्विक इतिहास में भारत का अपना कमाल है। इस कमाल की कमान संभाली थी महात्मा गांधी ने। किसी भी इमारत की मजबूती इस बात से तय होती है कि उसकी बुनियाद कैसी है। भारत की बुनियाद में गांधी हैं, अहिंसा है। भारत की संस्कृति ने अहिंसा को अपना परम धर्म बनाया।

महज एक दशक पहले भारत में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ। पूरी तरह विचारधारात्मक बदलाव। आम भाषा में जिसे तख्तापलट कहते हैं, वह भी भारत में एक अहिंसक आंदोलन से शुरू हुआ। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर और रामलीला मैदान में गांधी की तस्वीर की दुहाई देकर ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता परिवर्तन की मांग की गई। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन स्वतः स्फूर्त पूरे देश में फैल गया। इस आंदोलन के सदके, देश की जनता ने देश के राजनीतिक मंच के पूरे किरदार बदल दिए। जिस पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से हटाया गया आज वह गांधी के नाम पर ही पूरे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

नाम चाहे अण्णा आंदोलन दिया गया, आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ, भाजपा केंद्रीय शक्ति बनी। इतना बड़ा बदलाव अगर लोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो इसकी एकमात्र वजह आजाद भारत की नींव में गांधी की अहिंसा का होना ही है। साथ ही अहम यह है कि राजनीतिक परिवर्तन के लिए राजनीति की राह चुनी गई। आंदोलन के जरिए पहले नया नेतृत्व खड़ा किया गया तब राजनीतिक बदलाव की बात की गई। भारत में शुरू हुआ यह आंदोलन 2014 के लोकसभा चुनाव के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

FLERE HISTORIER FRA Jansatta

Jansatta

गुरुग्राम गुरुज, भिवानी बुल्स व सोनीपत स्टार्स ने जीत दर्ज की

कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के 11वें दिन रोमांच अपने चरम पर रहा, जहां गुरुग्राम गुरुज, भिवानी बुल्स और सोनीपत स्टार्स ने अहम जीत दर्ज की।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुआ हंगामा

नेता प्रतिपक्ष की पीर पंजाल संबंधी टिप्पणी का मामला

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta

छात्रा को थप्पड़ मारने के मामले में शिक्षिका को तीन साल की सजा

गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने गृहकार्य पूरा न करने पर नौवीं कक्षा की छात्रा को थप्पड़ मारने की आरोपी स्कूल शिक्षिका को दोषी ठहराते हुए तीन साल से अधिक की सजा सुनाई है।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta

कारोबारी से 3.76 करोड़ की ठगी, छह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर संपत्ति कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta

आरसीबी की निगाह दूसरी बार खिताब जीतने पर

लीग चरण में खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके उत्साह से लबरेज रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी जबकि पिछले तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में हार के मिथक को तोड़ने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta

पंचकूला : रायपुर रानी के तहसीलदार को राजस्व विभाग ने निलंबित किया

हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के तहसीलदार विक्रम सिंगला को राजस्व विभाग ने निलंबित कर दिया है।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta

चेतना की पाठशाला

शिक्षा शब्दों का संचय नहीं, बल्कि चेतना का संस्कार है।

time to read

4 mins

February 05, 2026

Jansatta

यवतमाल : जनवरी में 21 किसानों ने आत्महत्या की

सरकार पर कृषि संकट से निपटने में विफल रहने का आरोप

time to read

2 mins

February 05, 2026

Jansatta

नोएडा का पहला उपरिगामी पार पथ डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार

राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नोएडा के सेक्टर62 और सेक्टर-63 माडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले अत्याधुनिक स्काईवाक का बुधवार को गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शिलान्यास किया।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta

जार्ज का शतक, अफगानिस्तान को हराकर भारत फाइनल में

भारत ने आरोन जार्ज (115 रन) के शानदार शतक के साथ आइपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और आयुष म्हात्रे (62 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से बुधवार को अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

time to read

1 min

February 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size