Facebook Pixel वैश्विक ताप से बदलता मौसम का रुख | Jansatta Lucknow - newspaper - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

वैश्विक ताप से बदलता मौसम का रुख

Jansatta Lucknow

|

August 29, 2025

चिंताजनक यह है कि जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ कई अन्य दूसरी आपदाएं भी अगले दो दशकों में विश्व को घेरने वाली हैं। इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर अभी से पड़ रहा है। अफसोस की बात है कि हम अब भी इससे बेखबर हैं।

- ऋतुपर्ण दवे

पि छले सोलह वर्षों में पहली बार मानसून ने जल्द दस्तक दी। नौतपा के दौरान ठंडक ने हैरान किया, तो जूनजुलाई और अगस्त में बारिश ने बेहाल भी किया।

बाढ़ और बादल फटने से मची तबाही की तस्वीरों के बीच उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में उजड़ते-ढहते गांवों की तस्वीरों ने बेहद परेशान किया। कृषि के साथ समूचे जन-जीवन पर असर पड़ा है। अभी भी बादल फटने या भारी बरसात से तबाही की खबरें आ रही हैं। नुकसान का सही-सही अंदाजा लगाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। विडंबना यह है कि कुछ वर्षों से समझ नहीं आ रहा है कि कब कौनसी ऋतु चल रही है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक बीते आठ महीनों में कहीं बाढ़ से हाहाकार, तो कहीं लू ने पसीने छुड़ा दिए।

इस वर्ष जुलाई तक बाढ़, तूफान, भूस्खलन और बिजली गिरने संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, 1626 लोगों की जान गई और 1.57 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर लगी फसल बर्बाद हो गई। वास्तविक आंकड़े ज्यादा ही होंगे। उत्तराखंड से केरल या हिमाचल से असम तक मौसम के बिगड़े मिजाज ने कोहराम मचाया। उत्तराखंड में धराली गांव हो, हिमाचल के मंडी की सिराज घाटी या फिर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ का चशोटी, वहां बादल फटने से भारी जन-धन हानि हुई। अभी नुकसान के सही-सही और पूरे आंकड़े आने में थोड़ा समय लगेगा। इस साल कई जगहों से आई तबाही की तस्वीरों ने कई प्रभावित क्षेत्रों का नक्शा बिगाड़ दिया।

दरअसल, मई का लगभग पूरा महीना बारिश, आंधी, तूफान और प्राकृतिक आपदाओं के साथ बीता, तो जून-जुलाई और अगस्त में अब तक हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया। मौसम का बदला मिजाज हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन कारण सबको पता है। देश के कई क्षेत्रों में एक मई को पहले जैसी गर्मी नहीं पड़ी, बल्कि बीते दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड गायब थी। बार-बार सक्रिय होते पश्चिमी विक्षोभ ऐसी असामान्य स्थितियों की वजह हैं। विशेषज्ञ इसका कारण जलवायु परिवर्तन बताते हैं। ऐसे में जल संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कटौती अब जरूरी है।

Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Lucknow

भारतीय टीम बिली जीन किंग कप के प्लेआफ में जगह बनाने की दौड़ में

भारत 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ मंगलवार से यहां डीएलटीए काम्प्लेक्स में होने वाले बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस टूर्नामेंट के एशिया-ओशिनिया ग्रुप एक के मुकाबलों में परिचित परिस्थितियों और घरेलू समर्थन का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेगा।

time to read

1 min

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

जरूरी वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में, पर्याप्त भंडार मौजूद

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि जरूरी वस्तुओं की कीमतों में फिलहाल कोई असामान्य उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है और देशभर के थोक एवं खुदरा बाजारों में कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

time to read

1 mins

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

चुनौतियों का जीवन

धरती पर जीवन अगर बिना चुनौतियों के होता, तो क्या हर कोई सच में खुश होता ?

time to read

3 mins

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

अल्पसंख्यकों के रुख से तय होगी सियासत

पिछले एक दशक से सत्ता में बने रहने वाले गठबंधन के लिए भी केरल विधानसभा चुनाव में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

time to read

2 mins

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

राजमार्गों से आवारा मवेशियों को दूर रखने का मामला कोर्ट ने केंद्र व अन्य पक्षों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से जवाब मांगा, जिसमें देशभर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से आवारा मवेशियों को दूर रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

time to read

1 mins

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, कल फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक मौद्रिक नीति पर विचार करने के लिए तीन दिन चलने वाली बैठक सोमवार को शुरू हुई।

time to read

1 min

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

म्यांमा : सत्ता पर सेना की पकड़ बरकरार

अमेरिका म्यांमा की संसद ने हाल में मिन आंग हलाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया, जो सेना के जनरल रह चुके हैं।

time to read

1 min

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

'पुदुचेरी की सरकार स्थानीय लोगों की आवाज नहीं, दिल्ली से थोपी गई है'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पुदुचेरी की राज्य की सरकार स्थानीय लोगों की आवाज नहीं है, बल्कि असल में दिल्ली से थोपी गई है।

time to read

1 min

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

इजराइल प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बदल रहा है पश्चिम एशिया का परिदृश्य

पश्चिम एशिया में इजराइल की भूमिका पर चर्चाएं अक्सर खतरों और उनके जवाबों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन हाल के घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि इजराइल केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बल्कि उन परिस्थितियों को भी तेजी से आकार दे रहा है जिनमें ये घटनाएं घटित होती हैं।

time to read

2 mins

April 07, 2026

Jansatta Lucknow

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामअवतार जग्गी की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

time to read

1 min

April 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size