Facebook Pixel वैश्विक ताप से बदलता मौसम का रुख | Jansatta Lucknow - newspaper - Les denne historien på Magzter.com
Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

वैश्विक ताप से बदलता मौसम का रुख

Jansatta Lucknow

|

August 29, 2025

चिंताजनक यह है कि जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ कई अन्य दूसरी आपदाएं भी अगले दो दशकों में विश्व को घेरने वाली हैं। इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर अभी से पड़ रहा है। अफसोस की बात है कि हम अब भी इससे बेखबर हैं।

- ऋतुपर्ण दवे

पि छले सोलह वर्षों में पहली बार मानसून ने जल्द दस्तक दी। नौतपा के दौरान ठंडक ने हैरान किया, तो जूनजुलाई और अगस्त में बारिश ने बेहाल भी किया।

बाढ़ और बादल फटने से मची तबाही की तस्वीरों के बीच उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में उजड़ते-ढहते गांवों की तस्वीरों ने बेहद परेशान किया। कृषि के साथ समूचे जन-जीवन पर असर पड़ा है। अभी भी बादल फटने या भारी बरसात से तबाही की खबरें आ रही हैं। नुकसान का सही-सही अंदाजा लगाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। विडंबना यह है कि कुछ वर्षों से समझ नहीं आ रहा है कि कब कौनसी ऋतु चल रही है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक बीते आठ महीनों में कहीं बाढ़ से हाहाकार, तो कहीं लू ने पसीने छुड़ा दिए।

इस वर्ष जुलाई तक बाढ़, तूफान, भूस्खलन और बिजली गिरने संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, 1626 लोगों की जान गई और 1.57 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर लगी फसल बर्बाद हो गई। वास्तविक आंकड़े ज्यादा ही होंगे। उत्तराखंड से केरल या हिमाचल से असम तक मौसम के बिगड़े मिजाज ने कोहराम मचाया। उत्तराखंड में धराली गांव हो, हिमाचल के मंडी की सिराज घाटी या फिर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ का चशोटी, वहां बादल फटने से भारी जन-धन हानि हुई। अभी नुकसान के सही-सही और पूरे आंकड़े आने में थोड़ा समय लगेगा। इस साल कई जगहों से आई तबाही की तस्वीरों ने कई प्रभावित क्षेत्रों का नक्शा बिगाड़ दिया।

दरअसल, मई का लगभग पूरा महीना बारिश, आंधी, तूफान और प्राकृतिक आपदाओं के साथ बीता, तो जून-जुलाई और अगस्त में अब तक हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया। मौसम का बदला मिजाज हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन कारण सबको पता है। देश के कई क्षेत्रों में एक मई को पहले जैसी गर्मी नहीं पड़ी, बल्कि बीते दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड गायब थी। बार-बार सक्रिय होते पश्चिमी विक्षोभ ऐसी असामान्य स्थितियों की वजह हैं। विशेषज्ञ इसका कारण जलवायु परिवर्तन बताते हैं। ऐसे में जल संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कटौती अब जरूरी है।

FLERE HISTORIER FRA Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

भागीदारी की राह

क समय वह था और एक समय यह है।

time to read

4 mins

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

ट्रंप से बहस करने में रुचि नहीं, शांति का संदेश देता रहूंगा : पोप

पोप लियो 14वें ने शनिवार को कहा कि वह ईरान युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस करने के कतई इच्छुक नहीं हैं, हालांकि वह शांति का संदेश देना जारी रखेंगे।

time to read

1 min

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

साबित हो गया कि कांग्रेस 'महिला विरोधी' है : किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराने के प्रयासों को विफल करने के लिए कांग्रेस को 'महिला-विरोधी' करार दिया।

time to read

1 min

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

होर्मुज खोलो सरकार

रज बरस कर, ईरान को नुकसान पहुंचा कर अमेरिका निकल गया, लेकिन 'होर्मुज' की नाकेबंदी छोड़ गया।

time to read

3 mins

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

यौन उत्पीड़न मामले की पीड़िता ने पुलिस को बताया 'आरोपी ने शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का दबाव डाला'

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय इकाई में कथित यौन उत्पीड़न मामले की पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से एक ने चार साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया, अपनी शादी की बात छुपाई और कार्यस्थल पर उसके धर्म का अपमान किया, साथ ही उसपर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।

time to read

2 mins

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

उग्रवादियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या की

के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में कानूनव्यवस्था संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में है।

time to read

1 min

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

पुंछ में नियंत्रण रेखा के करीब बारूदी सुरंग फटी, जवान घायल

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक सीमावर्ती गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया, जबकि जंग लगी एक बारूदी सुरंग को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

time to read

1 min

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

फेड कप के दौरान एथलीटों का एसआरवाई परीक्षण करेगा एएफआइ

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआइ) अगले महीने रांची में होने वाले फेडरेशन कप में एसआरवाई जीन परीक्षण करेगा जिसका मकसद यह पक्का करना है कि महिलाओं के वजन वर्ग में सिर्फ 'बायोलाजिकल' महिलाएं ही शिरकत करें।

time to read

1 min

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था संविधान संशोधन विधेयक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक देश के संघीय ढांचे को बदलने का षड्यंत्र था।

time to read

1 min

April 19, 2026

Jansatta Lucknow

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नया नोटिस देने की तैयारी में विपक्ष

विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस लोकसभा अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सभापति द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद अब एक नया नोटिस देने की योजना बना रहे हैं।

time to read

1 min

April 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size