Denemek ALTIN - Özgür

कृत्रिम रोशनी की चकाचौंध के खतरे

Jansatta Chandigarh

|

December 30, 2025

जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, उसके जोखिम अब बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत से ज्यादा रोशनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा रही है। वैज्ञानिक अध्ययन इस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं।

- रंजना मिश्रा

नव सभ्यता के विकास की कहानी में आग के आविष्कार के बाद, बिजली के बल्ब का आविष्कार सबसे क्रांतिकारी माना गया। इसने मनुष्य को अंधेरे पर विजय दिलाई और रात को दिन में बदल कर हमारी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा दिया।

हमने शहरों को जगमग कर दिया, घरों को रोशन किया और अपनी रातों को भी दिन की तरह सक्रिय बना लिया। हम इसे विकास और आधुनिकता का नाम देते हैं, लेकिन आज यही विजय हमारी सबसे बड़ी जैविक पराजय का कारण बनती जा रही है। जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, वह अब एक ऐसे अदृश्य खतरे में तब्दील हो चुकी है, जो हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों खासकर हमारे दिल को अपना शिकार बना रही है।

हालिया वैज्ञानिक अध्ययन हमें जिस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं, वह न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि हमारी पूरी आधुनिक जीवनशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। रात का यह अनावश्यक प्रकाश हमारे दिल की सेहत के लिए एक धीमा जहर बन गया है। हममें से अधिकांश लोग इस खतरे से पूरी तरह अनजान हैं। हम रोशनी को सुरक्षा और सकारात्मकता से जोड़ते हैं, जबकि अंधेरे को डर से, लेकिन जीव विज्ञान की दृष्टि से हकीकत इसके ठीक विपरीत है। हाल ही में हुए व्यापक और गहन शोधों ने इस बात की पुष्टि की है कि रात के समय कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में रहना केवल हमारी नींद खराब नहीं करता, बल्कि यह हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों का सीधा और प्रमुख कारण बन रहा है। ये अध्ययन उन करोड़ों लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो यह मानते हैं कि रात में थोड़ी सी रोशनी, टीवी या फोन का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं है।

Jansatta Chandigarh'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Chandigarh

सुविधा की खामोशी

हाल के दिनों में वर्ष भर की चर्चित राष्ट्रीय घटनाओं, दुर्घटनाओं की यादों की पुनरावृत्ति के क्रम में एक पति की हत्या करके ड्रम में डाल देने और हनीमून मनाने के क्रम में हत्या की बहुप्रचारित दो घटनाओं की खूब चर्चा की गई।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

सड़कों पर कुत्ते और आवारा जानवर नहीं होने चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने नगरीय निकायों द्वारा नियमों और निर्देशों का अनुपालन न करने की ओर ध्यान दिलाते हुए बुधवार को कहा कि देश में न केवल कुत्तों के काटने से बल्कि सड़कों पर आवारा जानवरों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से भी लोगों की मौत हो रही है।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

मोदी को नेतन्याहू ने फोन किया, आतंकवाद से लड़ने का संकल्प

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर आतंकवाद से लड़ने के साझा संकल्प की पुष्टि की।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

महादेव एप मामला : ईडी ने मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्रकार सहित अन्य की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने अवैध महादेव आनलाइन सट्टेबाजी एप के मुख्य प्रवर्तकों में से एक सौरभ चंद्राकर सहित विभिन्न आरोपियों की लगभग 92 करोड़ रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

कांग्रेस ने बघेल को असम और पायलट को केरल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया

कांग्रेस ने बुधवार को पांच चुनावी राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को असम तथा पार्टी महासचिव सचिन पायलट को केरल की जिम्मेदारी दी गई है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

करोड़ों की कीमत, लेकिन प्रदर्शन पर सवाल

या साल शुरू होते ही भारतीय क्रिकेट में आइपीएल की चर्चा और तेज हो गई।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

पहले दौर में आमने-सामने होंगे लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी

इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का आगाज राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 13 जनवरी से होगा, जो 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता जानसन ने संन्यास की घोषणा की

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय धावक जिंसन जानसन ने बुधवार को संन्यास की घोषणा की।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया पर संदेह जताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया पर संदेह जताया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Chandigarh

सूर्यवंशी और जार्ज के शतक. भारत ने श्रृंखला 3-0 से जीती

वैभव सूर्यवंशी ने शानदार फार्म जारी रखते हुए सैकड़ा जड़ा जबकि आरोन जार्ज ने भी शतकीय पारी खेली जिससे भारत की अंडर-19 टीम ने तीसरे युवा एकदिवसीय में दक्षिण अफ्रीका को 233 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला क्लीन स्वीप कर ली।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size