Versuchen GOLD - Frei

कृत्रिम रोशनी की चकाचौंध के खतरे

Jansatta Chandigarh

|

December 30, 2025

जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, उसके जोखिम अब बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत से ज्यादा रोशनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा रही है। वैज्ञानिक अध्ययन इस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं।

- रंजना मिश्रा

नव सभ्यता के विकास की कहानी में आग के आविष्कार के बाद, बिजली के बल्ब का आविष्कार सबसे क्रांतिकारी माना गया। इसने मनुष्य को अंधेरे पर विजय दिलाई और रात को दिन में बदल कर हमारी कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा दिया।

हमने शहरों को जगमग कर दिया, घरों को रोशन किया और अपनी रातों को भी दिन की तरह सक्रिय बना लिया। हम इसे विकास और आधुनिकता का नाम देते हैं, लेकिन आज यही विजय हमारी सबसे बड़ी जैविक पराजय का कारण बनती जा रही है। जिस कृत्रिम रोशनी को हमने अपनी सुविधा के लिए ईजाद किया था, वह अब एक ऐसे अदृश्य खतरे में तब्दील हो चुकी है, जो हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों खासकर हमारे दिल को अपना शिकार बना रही है।

हालिया वैज्ञानिक अध्ययन हमें जिस गंभीर खतरे से आगाह कर रहे हैं, वह न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि हमारी पूरी आधुनिक जीवनशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। रात का यह अनावश्यक प्रकाश हमारे दिल की सेहत के लिए एक धीमा जहर बन गया है। हममें से अधिकांश लोग इस खतरे से पूरी तरह अनजान हैं। हम रोशनी को सुरक्षा और सकारात्मकता से जोड़ते हैं, जबकि अंधेरे को डर से, लेकिन जीव विज्ञान की दृष्टि से हकीकत इसके ठीक विपरीत है। हाल ही में हुए व्यापक और गहन शोधों ने इस बात की पुष्टि की है कि रात के समय कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में रहना केवल हमारी नींद खराब नहीं करता, बल्कि यह हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों का सीधा और प्रमुख कारण बन रहा है। ये अध्ययन उन करोड़ों लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो यह मानते हैं कि रात में थोड़ी सी रोशनी, टीवी या फोन का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Chandigarh

Jansatta Chandigarh

गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ा, आंकड़ा पहुंचा 3.34 करोड़

गेहूं की बुवाई पिछले साल के स्तर को पार कर गई है और चालू रबी सत्र 2025-26 में अब तक 3.34 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गई है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

हल्द्वानी : युवक की हत्या, भाजपा पार्षद हिरासत में

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद ने कथित रूप से गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

हिमाचल सीमा पर बनेगा 'हिम चंडीगढ़' शहर : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि चंडीगढ़ और हिमाचल की सीमा पर सोलन जिले के बद्दी इलाके के शीतलपुर में बनने वाली नई विश्व स्तरीय शहर (टाउनशिप) का नाम हिम-चंडीगढ़ होगा।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

बाजार का संजाल

वर्तमान समय बाजार का समय है।

time to read

4 mins

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

ईरोड में हल्दी की जांच के लिए बनेगी प्रयोगशाला : कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईरोड में हल्दी की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को किया तलब

सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

'पीजीटीआइ में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं'

महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआइ) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

उद्योग जगत का लक्ष्य, अगले दशक तक 10 करोड़ नौकरियां

उद्योग जगत के दिग्गजों के एक समूह ने सोमवार को हंड्रेड मिलियन जाब्स (10 करोड़ नौकरियां) नामक एक राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

गुजरात : आईएएस अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित

गुजरात सरकार ने रिश्वत से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर राजेंद्रकुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Chandigarh

पुनरीक्षण : संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार व दिव्यांग

नाम हटाए जाने के बाद मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size