Denemek ALTIN - Özgür

समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष हो

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

January 02, 2026

न या साल 2026 अनेक आशाओं, अपेक्षाओं, उम्मीदों और संकल्पों के साथ हमारे सामने है।

- ललित गर्ग

वर्ष 2025 जहाँ वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर इम्तिहान, अस्थिरता और इंतज़ार का साल रहा, वहीं 2026 से शांति, खुशहाली और प्रगति की बहाली की संभावना बनती दिख रही है। बीते वर्ष की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुरानी समस्याओं के उत्तर पुराने तरीकों से नहीं मिल सकते। इसलिए 2026 में हमें बीते बस के सवालों के जवाब नए वक्त, नई सोच और नए विवेक में ढूंढने होंगे। यह वर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि सोच, दृष्टि और प्राथमिकताओं के पुनर्निर्धारण का अवसर है। यह वर्ष समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष बने, इसके लिये हमें तत्पर होना होगा, तैयारी करनी होगी।

दुनिया के मोर्चे पर देखें तो रूस यूक्रेन और इज़राइल-फिलिस्तीन के युद्धों के अतिरिक्त भी कम-से-कम दस बड़े संघर्ष ऐसे हैं, जहाँ मानवता निरंतर घायल हो रही है। आतंकवाद, नस्ली विद्वेष, धार्मिक कट्टरता और सत्ता-लिप्सा ने इंसानी खून को सस्ता बना दिया है। वर्ष 2025 में यह रक्तपात थमा नहीं, पर नए साल में इन युद्धों, संघर्षों और आतंकवादी हरकतों से मुक्ति की आकांक्षा केवल भावनात्मक कामना नहीं, बल्कि वैश्विक नैतिकता की अनिवार्यता बननी चाहिए। भारत, जिसने वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश विश्व को दिया है, शांति और संवाद की इस वैश्विक पहल में एक बार फिर नैतिक नेतृत्व की भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते वर्ष में दुनिया को जता दिये है कि वे वैश्विक नेतृत्व करने एवं दुनिया को उन्नत बनाने की भूमिका निभाने में सक्षम है। भारत की अहिंसक सोच, सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति एवं सकारात्मक मानवीय नजरिया दुनिया के लिये उपयोगी हो सकता है।

भारत के लिए 2026 कई अर्थों में निर्णायक वर्ष है। आंतरिक राजनीतिक चुनौतियाँ हों या वैश्विक दबाव, नए साल में हमें कड़वे और कभी- कभी हिंसक अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद बीते वर्षों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शांति, अहिंसा, सौहार्द और सद्भावना के दीप जलाने का

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

सविता पूनिया की नजरें एशियाई खेल स्वर्ण के जरिये ओलंपिक क्वालीफिकेशन पर

भारत की पूर्व कप्तान और अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की नजरें खेल को अलविदा कहने से पहले इस साल एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर लगी हैं।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मलयालम अभिनेता कन्नन पट्टाम्बी का निधन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और प्रोडक्शन कंट्रोलर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

अमेरिकी निरंकुशता और वैश्विक कानूनों का हनन

वे नेज़ुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि क्या अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था वास्तव में नियम-कानूनों से संचालित होती है या फिर ताकतवर राष्ट्रों की इच्छा ही वैश्विक न्याय का नया मानदंड बन चुकी है।

time to read

4 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, अनेक इलाकों में घना कोहरा

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और सोमवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

अमेरिका ने पहले भी कई देशों पर आक्रमण कर नेताओं को सत्ता से हटाया, वेनेजुएला का मामला थोड़ा अलग

अमेरिका के विशेष बलों ने रविवार तड़के वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को काराकस में स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया और विमान में बिठाकर देश से बाहर ले गए।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

हाड़ौती में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाड़ौती क्षेत्र को 'जल, वन, विरासत और संस्कृति का एक अनूठा संगम' बताते हुए क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मारवाड़ी समाज में उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में चुनौतियों के बीच अवसर तलाशने की अ‌द्भुत क्षमता : मोहन यादव

जयपुर।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

देवनानी से ब्रिटेन कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेता बॉब ब्लैकमैन ने की मुलाकात

भारत-ब्रिटेन संसदीय संबंधों को मिला नया आयाम

time to read

2 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

मोहन भागवत ने हिन्दू एकता व सामाजिक समरसता का मंत्र दिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को हिंदू एकता और समरसता का मंत्र दिया और नागरिक कर्तव्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए 'पंच परिवर्तन' के सूत्र दोहराये।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

बेंगलूरू में शोभायात्रा पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण, तीन गिरफ्तार

बेंगलूरु के जगजीवन राम नगर में एक शोभायात्रा पर उपद्रवियों द्वारा पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण, किन्तु नियंत्रण में है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size